बड़वानी जनसुनवाई में पहुँचे 65 आवेदक जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर ने शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश बड़वानी, 17 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से 65 आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण की आस लेकर पहुँचे। इन शिकायतों की सुनवाई जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला एवं अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश द्वारा की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सहायता कोष से होगा बीमार पुत्र का उपचार जनसुनवाई में अंजड़ निवासी उमाबाई ने भावुक होकर आवेदन दिया कि उनके पुत्र को हार्निया की बीमारी है। ऑपरेशन का खर्च लगभग 55 हजार रुपये बताया गया है, जो उनकी आर्थिक स्थिति से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश ने तत्काल एसडीएम राजपुर को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि का प्रकरण तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे का उपचार जल्द शुरू हो सके। पीएम आवास की किश्त न मिलने पर सचिव की शिकायत ग्राम धमारिया के निवासी राकेश ने शिकायत दर्ज कराई कि पीएम आवास योजना की सूची में 9 माह पूर्व नाम आने और सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें अब तक पहली किश्त नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सचिव द्वारा इस मामले में आनाकानी की जा रही है। इस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला ने सीईओ जनपद पंचायत पाटी को मामले की जाँच कर राशि दिलवाने हेतु निर्देशित किया। अधिकारियों की सख्त हिदायत जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
बड़वानी जनसुनवाई में पहुँचे 65 आवेदक जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर ने शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश बड़वानी, 17 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से 65 आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण की आस लेकर पहुँचे। इन शिकायतों की सुनवाई जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला एवं अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश द्वारा की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सहायता कोष से होगा बीमार पुत्र का उपचार जनसुनवाई में अंजड़ निवासी उमाबाई ने भावुक होकर आवेदन दिया कि उनके पुत्र को हार्निया की बीमारी है। ऑपरेशन का खर्च लगभग 55 हजार रुपये बताया गया है, जो उनकी आर्थिक स्थिति से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश ने तत्काल एसडीएम
राजपुर को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि का प्रकरण तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे का उपचार जल्द शुरू हो सके। पीएम आवास की किश्त न मिलने पर सचिव की शिकायत ग्राम धमारिया के निवासी राकेश ने शिकायत दर्ज कराई कि पीएम आवास योजना की सूची में 9 माह पूर्व नाम आने और सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें अब तक पहली किश्त नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सचिव द्वारा इस मामले में आनाकानी की जा रही है। इस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला ने सीईओ जनपद पंचायत पाटी को मामले की जाँच कर राशि दिलवाने हेतु निर्देशित किया। अधिकारियों की सख्त हिदायत जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
- बड़वानी, 17 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र अंतर्गत कुण्डिया से मेंदल्यापानी के बीच शेष 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। "कुण्डिया–मेंदल्यापानी–वरला रोड निर्माण संघर्ष समिति" के बैनर तले निकाली गई दो दिवसीय पदयात्रा का समापन मंगलवार को सेंधवा विकासखण्ड कार्यालय पर हुआ। यहाँ ग्रामीणों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम सेंधवा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। दो दिनों में दर्जनों गांवों से गुजरी पदयात्रा यह पदयात्रा 16 फरवरी को तहसील कार्यालय वरला से शुरू हुई थी, जो खारिया, बाखरली, मेंदल्यापानी, कुण्डिया, मालवन, सोलवन सहित कई गांवों से होते हुए सेंधवा पहुँची। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दोनों ओर की सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन बीच का केवल 4 किमी हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। इस अधूरे मार्ग के कारण करीब 12 आदिवासी गांवों के हजारों लोग परेशान हैं और उन्हें मुख्यालय पहुँचने के लिए 25 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। प्रशासन को 30 दिन का अल्टीमेटम ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में कई बार आवेदन और सांकेतिक धरना देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संघर्ष समिति ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि अगले 30 दिनों के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सेंधवा का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पदयात्रा में शामिल रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि इस आंदोलन में मुख्य रूप से पोरलाल खर्ते, गुच्छा जमरा, सीताराम बर्डे, अनिल रावत, दुरसिंग पटेल, भुवान सिंह जाधव, शांताराम खर्ते, अजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सरपंच, जनपद सदस्य और ग्रामीणजन शामिल हुए। समिति ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि इस मार्ग को प्राथमिकता पर रखकर तुरंत निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।4
- इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का हैवानियत से कत्ल करने वाला दरिंदा आरोपी पियूष धनोतिया क्या बोला? सुनिए1
- 🚜🌾 धामनोद केआस पास गेहूं कटाई का काम चालू हो गया है! तेज़, साफ और समय पर कटाई के लिए अभी संपर्क करें। 95751194201
- आलीराजपुर में रात एक बजेअचानक मौसम बदला एवं लगभग एक घंटा झमाझम बारिश हुई1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- *✒️नागरिक पत्रकारिता* खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये) नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी । उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।2
- MP के इस अस्पताल में हर 2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई 180 महिलाएं। मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर द्वारा हर 2 मिनट में एक महिला की नसबंदी कर दी गई। लापरवाही सामने आने के बाद 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। ऑपरेशन के बाद कैंप में जमीन पर लेटी महिलाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1