अपराधियों तुम्हारी खैर नहीं…’ एमपी पुलिस हर क्रिमिनल की बना रही ‘डिजिटल प्रोफाइल’ एनसीआरबी देश के सभी राज्यों को सॉफ्टवेयर मुहैया करा रहा है, जबकि हार्डवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च राज्य पुलिस को उठाना होगा। शातिर अपराधियों पर नजर रखने पुलिस एक खास सॉफ्टवेयर से हर गिरफ्तार व्यक्ति की डिजिटल क्राइम प्रोफाइल तैयार कर रही है। इसे केंद्रीय जांच एजेंसियां जैसे सीबीआइ, एनआइए और डीआरआइ से भी जोड़ा गया है। इसके अलावा राज्य की लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, एटीएस, एसटीएफ और साइबर पुलिस भी लिंक्ड होंगी। ताकि गिरफ्तार होने वाले व्यक्तियों का डेटा सिंगल क्लिक से खंगाल सकें। यह व्यवस्था नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (एमसीयू) प्रोजेक्ट में लागू की गई है। एनसीआरबी देश के सभी राज्यों को सॉफ्टवेयर मुहैया करा रहा है, जबकि हार्डवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च राज्य पुलिस को उठाना होगा। इस सॉफ्टवेयर के तहत प्रदेश में अब तक 7500 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जा चुकी है।

- नितिन चंदेल की रिपोर्ट आर.एस. साइकल के मालिक रवि खराड़ी की टीम ने और उनके वर्कर मुन्ना वर्मा ने इंदौरी जुगाड वाला कूलर बनाया देव गुराडिया के आगे दूधिया के पास आर. एस. सायकल के मालिक रवि खराड़ी और उनकी टीम ने मिलकर इंदौरी देशी जुगाड कर कूलर तैयार किया वर्कर मुन्ना वर्मा ने बताया कि मात्र 2000 की लागत से उन्होंने कूलर तैयार कर दिया है जिसमें पानी की सुविधा भी है जिससे ठंडी हवा आ सके मुन्ना वर्मा ने बताया कि जो महंगे कूलर बाजार में बिक रहे है उसकी अपेक्षा में यह कूलर ज्यादा ठंडी हवा देता है और लागत भी कम है मुन्ना वर्मा ने कहा कि गरीबों के लिए यह इंदौरी देशी जुगाड वाला कूलर इस भीषण गर्मी मे गरीबों को हवा पाने का सस्ता साधन बाबत होगा1
- इंदौर में शुरू हुए 7 दिवसीय नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ में आचार्य रविकांत शास्त्री ने माँ नर्मदा की अद्भुत महिमा बताई। उन्होंने कहा कि नर्मदा का हर कंकर शंकर है और इसके दर्शन मात्र से ही सारे पाप दूर हो जाते हैं। यह विशेष ज्ञान यज्ञ खजराना गणेश मंदिर में 11 मई तक चलेगा, जिसमें दादागुरु जैसे तपस्वी संत भी भाग लेंगे।1
- इंदौर में एक रिश्तेदार ने शादी के बाद भी युवती को लगातार ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी राम चालके को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- कांग्रेस आज मध्य प्रदेश में आगरा-मुंबई NH 52 पर बड़ा चक्का जाम कर रही है. यह पार्टी का एक बड़ा आंदोलन है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की आशंका है.1
- इंदौर में RTO ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर के निर्देशों पर यात्री बसों की सघन चेकिंग की। इस कार्रवाई में एक बस जब्त की गई और कई अन्य पर अनियमितताओं के लिए जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न करने की बात कही है।1
- पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, जिससे राज्य में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है।1
- इंदौर में बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़! 39 मोबाइल और 1.40 लाख कैश के साथ 7 सटोरिए रंगेहाथों गिरफ्तार। इंदौर (चेहकती कलम न्यूज़): शहर में अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऊषा नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी में लिप्त एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो 'डायमंड सर्वर' के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टे का यह अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। दुबई और दिल्ली से जुड़े हैं गिरोह के तार पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर, श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर काम करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने 6 मई 2026 की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे ऊषा नगर मेन स्थित साँई नयन अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य संपर्क दिल्ली और दुबई से है, जहां से इन्हें ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराई जा रही थी। यह संगठित नेटवर्क ग्राहकों को ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड बेचकर सट्टा खिलवाता था। ग्राहकों से सट्टे की रकम अलग-अलग अज्ञात बैंक खातों में जमा कराई जाती थी और इसके बदले उन्हें डिजिटल 'पॉइंट्स' दिए जाते थे। करोड़ों के हिसाब-किताब के साथ भारी मात्रा में गैजेट्स जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,70,000 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है, जिसमें 1,40,000 रुपये नकद शामिल हैं। जब्त सामग्री का विवरण: 39 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 3 एचपी लैपटॉप (चार्जर सहित), विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर। रजिस्टरों की जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस गिरोह द्वारा करोड़ों रुपये का व्यापार किया जा रहा था। शिवपुरी और गुना के रहने वाले हैं सभी आरोपी फ्लैट पर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए विभिन्न वेबसाइट्स पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए सभी 7 आरोपी प्रदेश के अन्य जिलों के हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शशांक अग्रवाल (शिवपुरी), मुकेश गुप्ता (शिवपुरी), निखिल कौशल (शिवपुरी), शुभम कौशल (शिवपुरी), जतिन शर्मा (गुना), अर्पित तिवारी (शिवपुरी) और प्रियांश जैन (शिवपुरी) शामिल हैं।1
- इंदौर के नए ग्रामीण आयुक्त महोदय ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में तेज़ी आने की उम्मीद है।1
- इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसके तार दिल्ली और दुबई तक जुड़े थे। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जिसमें 39 मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।1