logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा - थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । विवरण- बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 11.07.2026 को थाना बिसण्डा क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में एक महिला की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटना के सम्बन्ध में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका की बालिग पुत्री ने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग के उपरांत विवाह कर लिया था । मृतका इस संबंध का विरोध करती थी । इसी बात से आक्रोशित होकर युवक ने अपने सगे दो चाचा के साथ मिलकर धारदार हथियार से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी । प्रकरण में मृतका की पुत्री की तहरीर के आधार पर थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया है।

2 hrs ago
user_दुर्गेश कश्यप
दुर्गेश कश्यप
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
55a5fd3f-e0de-4bc2-a0ea-e96213465549

बांदा - थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । विवरण- बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 11.07.2026 को थाना बिसण्डा क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में एक महिला की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटना के सम्बन्ध में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका की बालिग पुत्री ने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग के उपरांत विवाह कर लिया था । मृतका इस संबंध का विरोध करती थी । इसी बात से आक्रोशित होकर युवक ने अपने सगे दो चाचा के साथ मिलकर धारदार हथियार से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी । प्रकरण में मृतका की पुत्री की तहरीर के आधार पर थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा में पुलिस ने साइबर अपराध को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे दबिश मारकर इन सभी आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से 52 हजार रुपये नकद, 10 फोन, एटीएम और एक लैपटॉप बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ठगी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाते थे। यह गिरोह फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम हासिल करता था। इसके साथ ही आरोपी एपीके (APK) फाइल के माध्यम से लोगों के फोन हैक कर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
    4
    बांदा में पुलिस ने साइबर अपराध को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे दबिश मारकर इन सभी आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से 52 हजार रुपये नकद, 10 फोन, एटीएम और एक लैपटॉप बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपी ठगी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाते थे। यह गिरोह फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम हासिल करता था। इसके साथ ही आरोपी एपीके (APK) फाइल के माध्यम से लोगों के फोन हैक कर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव के निवासी तौफीक (पुत्र इब्राहिम) के मकान की पिछली दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तब चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर ₹2 लाख नकद, करीब 8 तोला सोने के आभूषण और 1 किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। चोर बक्से उठाकर गांव के पंचायत भवन तक ले गए, वहां ताले तोड़कर सारा सामान निकाल लिया और खाली बक्से वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें चोरी का पता चला और खोजबीन करने पर पंचायत भवन के पास खाली बक्से मिले। घटना की सूचना मिलते ही बिवांर थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि पुलिस और फील्ड यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस जांच के दौरान पुलिस को मौके पर ही चोरी गए कुछ रुपये और जेवरात बरामद हो गए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय गवाहों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    4
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव के निवासी तौफीक (पुत्र इब्राहिम) के मकान की पिछली दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तब चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर ₹2 लाख नकद, करीब 8 तोला सोने के आभूषण और 1 किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। चोर बक्से उठाकर गांव के पंचायत भवन तक ले गए, वहां ताले तोड़कर सारा सामान निकाल लिया और खाली बक्से वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें चोरी का पता चला और खोजबीन करने पर पंचायत भवन के पास खाली बक्से मिले।

घटना की सूचना मिलते ही बिवांर थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि पुलिस और फील्ड यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस जांच के दौरान पुलिस को मौके पर ही चोरी गए कुछ रुपये और जेवरात बरामद हो गए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय गवाहों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्रि कुमार शर्मा
    1
    अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ 
अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्रि कुमार शर्मा
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    Insurance Agent हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महोबा में इस बार काम पीडब्ल्यूडी के चहेते ठेकेदार को सौंपे जाने पर गहरा रोष जताया गया है। बारिश के मौसम के बीच अपने पसंदीदा ठेकेदार को काम दिए जाने के इस फैसले पर सीधे सवाल उठाते हुए लोगों से खुद इस स्थिति को देखने की अपील की जा रही है।
    1
    महोबा में इस बार काम पीडब्ल्यूडी के चहेते ठेकेदार को सौंपे जाने पर गहरा रोष जताया गया है। बारिश के मौसम के बीच अपने पसंदीदा ठेकेदार को काम दिए जाने के इस फैसले पर सीधे सवाल उठाते हुए लोगों से खुद इस स्थिति को देखने की अपील की जा रही है।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर स्थित आर्यसमाज सत्संग भवन में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में व्यायाम शिक्षक गोबिंद आर्य ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई, जबकि मुख्य यजमान जगदेव प्रसाद आर्य द्वारा आहुतियां दी गईं। यज्ञ के उपरांत श्री राम आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों को महर्षि दयानंद सरस्वती जी से प्रेरणा लेते हुए घर-घर यज्ञ की परंपरा कायम करने और रामराज्य स्थापित करने का संदेश दिया। इसके साथ ही, श्री राम आर्य द्वारा यजुर्वेद के मंत्रों की व्याख्या भी की गई। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र आर्य द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन चरित्र का पाठन किया गया और कृष्ण कुमार मिश्रा ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। इसके अलावा, आदर्श आर्य द्वारा आर्य समाज के दस नियमों को दोहराया गया। इस अवसर पर जगदेव आर्य, महेंद्र आर्य, गंगासागर आर्य, आदर्श आर्य, लोटन प्रसाद आर्य, बलवीर आर्य सिपाही, गोविंद आर्य, अरविंद आर्य, कृष्ण कुमार मिश्रा, शिवा आर्य, शनि आर्य, सुमेधा आर्या, अतिभा आर्या और कोमल आर्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    4
    हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर स्थित आर्यसमाज सत्संग भवन में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में व्यायाम शिक्षक गोबिंद आर्य ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई, जबकि मुख्य यजमान जगदेव प्रसाद आर्य द्वारा आहुतियां दी गईं। यज्ञ के उपरांत श्री राम आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों को महर्षि दयानंद सरस्वती जी से प्रेरणा लेते हुए घर-घर यज्ञ की परंपरा कायम करने और रामराज्य स्थापित करने का संदेश दिया। इसके साथ ही, श्री राम आर्य द्वारा यजुर्वेद के मंत्रों की व्याख्या भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान महेंद्र आर्य द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन चरित्र का पाठन किया गया और कृष्ण कुमार मिश्रा ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। इसके अलावा, आदर्श आर्य द्वारा आर्य समाज के दस नियमों को दोहराया गया। इस अवसर पर जगदेव आर्य, महेंद्र आर्य, गंगासागर आर्य, आदर्श आर्य, लोटन प्रसाद आर्य, बलवीर आर्य सिपाही, गोविंद आर्य, अरविंद आर्य, कृष्ण कुमार मिश्रा, शिवा आर्य, शनि आर्य, सुमेधा आर्या, अतिभा आर्या और कोमल आर्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_लोटन प्रसाद आर्य
    लोटन प्रसाद आर्य
    Yoga instructor हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस वारदात के संबंध में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस वारदात के संबंध में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटी की लव मैरिज का विरोध करने पर दामाद ने अपने दो चाचाओं के साथ मिलकर सास को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि बेटी ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों का धर्म अलग होने के कारण लड़की की मां इस शादी से काफी नाराज थीं और इसका लगातार विरोध कर रही थीं। सास के इसी कड़े विरोध से खफा होकर दामाद ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने दो चाचाओं के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लवकुश समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
    4
    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटी की लव मैरिज का विरोध करने पर दामाद ने अपने दो चाचाओं के साथ मिलकर सास को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि बेटी ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों का धर्म अलग होने के कारण लड़की की मां इस शादी से काफी नाराज थीं और इसका लगातार विरोध कर रही थीं। सास के इसी कड़े विरोध से खफा होकर दामाद ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने दो चाचाओं के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे डाला।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लवकुश समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अत्रि कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्रि कुमार यादव अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़
    1
    अत्रि कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्रि कुमार यादव 
अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    Insurance Agent हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर के मौदाहा में थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम लदार निवासी श्रीमती भूरी पत्नी जगत सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गाँव के ही ज्ञान सिंह पुत्र द्वारिका सिंह, राजू सिंह, काजू सिंह पुत्रगण ज्ञान सिंह तथा ओम सिंह पुत्र काजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पैतृक भूमि पर मकान निर्माण कार्य में बाधा डाली, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने आम रास्ते की आरसीसी पर कथित रूप से अवैध तरीके से तीन दरवाजे लगा रखे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रविवार को जब पीड़िता अपनी पैतृक भूमि पर मकान बनवाने का काम करा रही थी, तभी सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुँच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया और विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों द्वारा धमकाया गया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुँची भी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता जारी रखी। इस मारपीट में महिला को चोटें भी आई हैं। पीड़िता भूरी ने उपजिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, आम रास्ते से अवैध दरवाजों को हटवाने और अपनी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    हमीरपुर के मौदाहा में थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम लदार निवासी श्रीमती भूरी पत्नी जगत सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गाँव के ही ज्ञान सिंह पुत्र द्वारिका सिंह, राजू सिंह, काजू सिंह पुत्रगण ज्ञान सिंह तथा ओम सिंह पुत्र काजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पैतृक भूमि पर मकान निर्माण कार्य में बाधा डाली, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने आम रास्ते की आरसीसी पर कथित रूप से अवैध तरीके से तीन दरवाजे लगा रखे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रविवार को जब पीड़िता अपनी पैतृक भूमि पर मकान बनवाने का काम करा रही थी, तभी सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुँच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया और विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों द्वारा धमकाया गया।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुँची भी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता जारी रखी। इस मारपीट में महिला को चोटें भी आई हैं। पीड़िता भूरी ने उपजिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, आम रास्ते से अवैध दरवाजों को हटवाने और अपनी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.