हमीरपुर के मौदाहा में थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम लदार निवासी श्रीमती भूरी पत्नी जगत सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गाँव के ही ज्ञान सिंह पुत्र द्वारिका सिंह, राजू सिंह, काजू सिंह पुत्रगण ज्ञान सिंह तथा ओम सिंह पुत्र काजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पैतृक भूमि पर मकान निर्माण कार्य में बाधा डाली, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने आम रास्ते की आरसीसी पर कथित रूप से अवैध तरीके से तीन दरवाजे लगा रखे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रविवार को जब पीड़िता अपनी पैतृक भूमि पर मकान बनवाने का काम करा रही थी, तभी सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुँच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया और विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों द्वारा धमकाया गया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुँची भी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता जारी रखी। इस मारपीट में महिला को चोटें भी आई हैं। पीड़िता भूरी ने उपजिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, आम रास्ते से अवैध दरवाजों को हटवाने और अपनी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
हमीरपुर के मौदाहा में थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम लदार निवासी श्रीमती भूरी पत्नी जगत सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गाँव के ही ज्ञान सिंह पुत्र द्वारिका सिंह, राजू सिंह, काजू सिंह पुत्रगण ज्ञान सिंह तथा ओम सिंह पुत्र काजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पैतृक भूमि पर मकान निर्माण कार्य में बाधा डाली, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने आम रास्ते की आरसीसी पर कथित रूप से अवैध तरीके से तीन दरवाजे लगा रखे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रविवार को जब पीड़िता अपनी पैतृक भूमि पर मकान बनवाने का काम करा रही थी, तभी सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुँच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया और विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों द्वारा धमकाया गया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुँची भी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता जारी रखी। इस मारपीट में महिला को चोटें भी आई हैं। पीड़िता भूरी ने उपजिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, आम रास्ते से अवैध दरवाजों को हटवाने और अपनी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
- अत्रि कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्रि कुमार यादव अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़1
- बांदा में थाना साइबर क्राइम, कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के ₹52,475 नकद, एक बोलेरो गाड़ी, एक लैपटॉप, 6 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक पैनकार्ड और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह गिरोह मुख्य रूप से एपीके (APK) फाइल और अन्य एप्लिकेशन व सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए अभियुक्त लोगों को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर उनके आधार व पैन कार्ड जैसे दस्तावेज हासिल करते थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्मों और कॉरपोरेट कंपनियों के नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे और फर्जी सिम कार्ड भी प्राप्त किए जाते थे। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम मंगाने, ट्रांसफर करने और नकद निकालने के लिए किया जाता था। जैसे ही इन्हें साइबर क्राइम की शिकायत के बाद बैंक खाता होल्ड होने की जानकारी मिलती थी, ये घटना में इस्तेमाल फोन और सिम कार्ड को नष्ट कर देते थे। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध खाताधारक प्रेम प्रकाश को 11/12 जुलाई 2026 की रात मवई बाईपास से हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के नीचे दबिश देकर बोलेरो गाड़ी में बैठे 8 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बड़ी सफलता पर संयुक्त पुलिस टीम को ₹20 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रेम प्रकाश, सूरज, समीर, अभिषेक, जीतू, योगेश, कृष्णा, सुशील कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं।3
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटी की लव मैरिज का विरोध करने पर दामाद ने अपने दो चाचाओं के साथ मिलकर सास को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि बेटी ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों का धर्म अलग होने के कारण लड़की की मां इस शादी से काफी नाराज थीं और इसका लगातार विरोध कर रही थीं। सास के इसी कड़े विरोध से खफा होकर दामाद ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने दो चाचाओं के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लवकुश समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।4
- बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी समिति में चोरी का खुलासा न होने के विरोध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। बीते 4 जुलाई को गल्ला मंडी में एक व्यापारी के यहां चोरी की घटना हुई थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई। इसी के विरोध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष अनशनकारी के नेतृत्व में व्यापारी अपने साथियों के साथ हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना है कि जब तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं करेगी, तब तक उनकी यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने आसपास की अन्य गल्ला मंडियों में भी हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस मामले में मंडी समिति सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अधिकारियों और व्यापारियों के बीच कोई बात नहीं बन सकी। व्यापारियों का साफ कहना है कि पहले चोरी का खुलासा किया जाए, तभी वे कोई बात मानेंगे।1
- हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने गायत्री तपोभूमि पहुंचकर गायत्री गंगा (कडोरन नदी) का अवलोकन किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूरा कर नदी की सिल्ट सफाई के लिए कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंता से सर्वे की प्रगति की जानकारी ली और नदी के जीर्णोद्धार की मुहिम चला रहे समाजसेवी राजेश बाबू शिवहरे से भी नदी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अभियंता ने बताया कि उद्गम स्थल से लेकर संगम स्थल तक इस नदी की कुल लंबाई 41 किलोमीटर है। वहीं एसडीएम सदर ने जानकारी दी कि राजस्व रिकॉर्ड में यह कुछ जगहों पर नाले के रूप में तो कुछ जगहों पर नदी के रूप में दर्ज है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र की सीमा के भीतर सफाई का काम नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा और इसके लिए अधिशाषी अधिकारी को तत्काल कार्य शुरू करने का आदेश दिया। नदी के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने राजकीय बीज भंडार का रुख किया, जहां उन्होंने बीज वितरण की जानकारी ली और गोदाम प्रभारी को किसानों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटाने तथा चौकी के सामने की जगह को साफ-सुथरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक और थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।4
- कानपुर देहात के नवीपुर पीएम श्री विद्यालय में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण किया। यहाँ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता का संदेश दिया गया।2
- महोबा बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्रि कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट टीवी1
- उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस वारदात के संबंध में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को संतोष अहिरवार और अनिल अहिरवार का अपने चचेरे भाई राज अहिरवार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान राज के पक्ष में प्रिंस राजपूत अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में अनिल अहिरवार घायल हो गए। इस मामले में शनिवार को पीड़ित अनिल पुत्र रामकुमार अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल अनिल का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। क्षेत्राधिकारी राठ ने जानकारी दी है कि फरार नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष व वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।1