स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* लोकेशन भागलपुर बिहार भागलपुर, दिनांक 17 सितंबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान का शुभारंभ आज भागलपुर जिले में उत्साह, जागरूकता एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजनों को स्वच्छता अपनाने, आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। रैली में अधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर भागलपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता, श्रमदान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता संबंधी जन-जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जन-व्यवहार एवं दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, अपशिष्ट के उचित प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति व्यापक जन-जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, भागलपुर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, कचरे का उचित प्रबंधन करें तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भागलपुर के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* लोकेशन भागलपुर बिहार भागलपुर, दिनांक 17 सितंबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान का शुभारंभ आज भागलपुर जिले में उत्साह, जागरूकता एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजनों को स्वच्छता अपनाने, आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। रैली में अधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर भागलपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता, श्रमदान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता संबंधी जन-जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जन-व्यवहार एवं दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, अपशिष्ट के उचित प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति व्यापक जन-जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, भागलपुर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, कचरे का उचित प्रबंधन करें तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भागलपुर के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
- _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर2
- Sultanganj mein bola kamariya bol Bam Bam song bhadav mas ka pahla sammelan1
- तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे वृद्ध, सिर में गंभीर चोट तारापुर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की संध्या करीब सात बजे अचानक चक्कर आने से 65 वर्षीय वृद्ध बबलू कुमार विप्लवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना डायल-112 में तैनात सिपाही अमित कुमार एवं अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता जमालपुर में अपनी पुत्री के यहां से लौट रहे थे। तारापुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद संग्रामपुर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। डायल-112 की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी।1
- आम आदमी को बड़ा झटका! 😱 अब UPI से ट्रांसफर पर कटेगा टैक्स?1
- नगर परिषद में जनता के सवालों पर कौन बोला, कौन चुप रहा? जिम्मेदारी के सवाल पर घिरे अधिकारी हवेली खड़गपुर: शहर की सफाई व्यवस्था और नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज नगर परिषद हवेली खड़गपुर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सवाल किए गए। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, टाउन प्लानर शाहबाज, मेयर प्रभु शंकर और उप मेयर दीपक यादव से शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सवाल पूछे गए। पूछे गए सवालों में मणि नदी की साफ-सफाई, वार्डों में नालों की सफाई, नियमित फॉगिंग, रोजाना कचरा उठाव और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों जैसे मुद्दे शामिल थे। इन सवालों पर उप मेयर दीपक यादव और टाउन प्लानर शाहबाज ने ऑन कैमरा जवाब दिया, जबकि बाकी संबंधित पदाधिकारियों की ओर से कैमरे पर जवाब नहीं दिया गया। स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार से जब स्वच्छता विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस विषय पर जवाब देने से इनकार किया। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन से सवाल करने के दौरान मेयर प्रभु शंकर भी मौजूद थे। दोनों ने ऑन कैमरा जवाब देने से इनकार किया। और रिपोर्टर से बदतमीजी से बात भी किया कैमरे से बाहर सवाल पूछे जाने पर बातचीत के दौरान दोनों की ओर से नाराजगी जताई गई और ऊंची आवाज में बातचीत हुई। वहीं, मणि नदी की सफाई को लेकर नगर परिषद की ओर से यह कहा गया कि मणि नदी की सफाई नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसके अलावा वार्डों के नाले, फॉगिंग, कचरा उठाव और लंबित कार्यों से जुड़े सवालों पर जिम्मेदारी को लेकर वार्ड पार्षदों की भूमिका का हवाला दिया गया। अब सवाल यह है कि अगर शहर की सफाई व्यवस्था और रोजमर्रा की नागरिक समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, तो उनकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या हर समस्या के लिए केवल वार्ड पार्षद जिम्मेदार हैं, या नगर परिषद के संबंधित विभागों और अधिकारियों की भी कोई जवाबदेही बनती है? जनता के पैसे से चलने वाली स्थानीय व्यवस्था में जनता के सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना जरूरी है। ऐसे में इन सवालों पर नगर परिषद के संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों का आधिकारिक और स्पष्ट पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है। सवाल यह भी है की मुख्य पार्षद अपने बयान में बोले की हमारा वार्ड जाकर देखिए रोज नियमित रूप से साफ सफाई एवं झाड़ू का काम किया जाता है मैं पूछना चाहता हूं मुख्य पार्षद जी से की क्या सिर्फ दुलारपुर वार्ड है उनके अंदर आता है क्या बाकी वार्ड के जनता उनको वोट नहीं दिए हैं जब मैं ऑफ कैमरा सवाल करना शुरू किया तो हमारे सभी सवालों का जवाब बड़ी ही बदतमीजी से दिया और हमसे यह भी कहा गया जहां भी समस्या है आप हमें बताइए वह समस्या हम दूर करेंगे लेकिन जनता अगर समस्या लेकर आती है उनकी समस्या नहीं सुनेंगे1
- बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।1
- 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव खगड़िया। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत एनएच-31 स्थित पांडव होटल परिसर में पूर्व सांसद रामशरण यादव की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद रामशरण यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनका समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, सरपंच मनोज कुमार, पूर्व मुखिया किरण यादव, राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष, अशोक कुमार यादव, बबलू यादव, अधिवक्ता शंभू यादव, अभय कुमार मिंटू, डॉ. कवीन्द्र यादव, डॉ. रूपम राज पांडव, रूपेश राज पांडव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पूर्व सांसद के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम स्लग :- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार एंकर :- कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। वीओ :- पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है। बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था। बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।4