Shuru
Apke Nagar Ki App…
नामकरण सिंह उत्तर प्रदेश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by नामकरण सिंह उत्तर प्रदेश1
- उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला नीति-मलारी नेशनल हाईवे (NH-107B) भारी भूस्खलन से बाधित हो गया है। लाता और सालधार के पास मलबा आने से सीमांत नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गाँवों का संपर्क टूट गया। बीआरओ मार्ग को खोलने में जुटा है।1
- लखीमपुर खीरी के रामापुर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके साथ मौजूद एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया है।1
- भांग में ‘गोबर’ की मिलावट का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप अशोगापुर की सरकारी भांग दुकान पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग दैनिक भास्कर अपडेट गोपाल कृष्ण अवस्थी नकहा, लखीमपुर खीरी। नकहा क्षेत्र के अशोगापुर में संचालित सरकारी भांग की दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दुकान पर बिक रही भांग में गोबर की खाद मिलाकर वजन बढ़ाने और अधिक मुनाफा कमाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब रात के अंधेरे में कथित तौर पर भांग में गोबर की खाद मिलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलावटी भांग खुलेआम बेची जा रही है और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। लोगों का कहना है कि नशे के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है कि भांग में गोबर की खाद मिलाने से उसका वजन बढ़ जाता है, जिससे विक्रेताओं को मोटा मुनाफा होता है। ठेकेदार अकील पर लगे गंभीर आरोप ग्रामीणों के मुताबिक अशोगापुर में भांग का ठेका अकील नामक व्यक्ति के पास है और उसकी जानकारी में ही यह पूरा खेल चल रहा है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से मिलावट का धंधा जारी है, लेकिन कभी कोई प्रभावी जांच नहीं हुई। वायरल वीडियो के बाद अब ग्रामीण खुलकर विरोध में उतर आए हैं। स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि गोबर या अन्य गंदगी मिली भांग का सेवन लोगों को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल सकता है। इससे पेट संबंधी संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त समेत कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने इसे सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बताया है। आबकारी विभाग पर उठे सवाल घटना के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय-समय पर गुणवत्ता की जांच होती तो इतनी बड़ी लापरवाही सामने नहीं आती। लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत और लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मांग वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।1
- वैश्विक तेल संकट पर पीएम मोदी की अपील: “पेट्रोल-डीजल बचाएं, मेट्रो और कार-पूलिंग अपनाएं” ASTv24 digital शाहिद लखाही Narendra Modi ने वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में चल रहे ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि देश के पास तेल और गैस के पर्याप्त प्राकृतिक भंडार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां नागरिकों को अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार-पूलिंग को बढ़ावा देने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खपत कम करना बेहद जरूरी है, ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके और भविष्य की चुनौतियों से मजबूती से निपट सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकता है।1
- लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है ओ भी खराब1
- चाहे जो हो जाए, EVM हटाकर दम लेंगे #viralvideo #hamraup चाहे जो हो जाए, EVM हटाकर दम लेंगे #viralvideo #hamraup #breakingnews #lakhimpurkheri #mamatabanerjee #systemfail #accidentnews #groundreport #justiceformanipur #pmmodi समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर EVM के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि "चाहे साल लगे या महीने, हम EVM हटाकर ही रहेंगे।" इस वीडियो में देखिए अखिलेश यादव का वो पूरा बयान जिसने उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। #AkhileshYadav #EVM #SamajwadiParty #ElectionReform #UPNews #BreakingNews #HindiNews #BallotPaper #ViralVideo #Politics #AkhileshYadavLive #BanEVM #SamajwadiZindabad #UPElections #BallotVsEVM #PoliticalDhamaka #Mission2027 #LucknowNews #JanataKaFaisla #EVMScandal #TrendingNow #ViralPost #IndiaGazette #JanManch #PublicOpinion #DigitalMedia #HotTopic #CurrentAffairsIndia #BadiKhabar #SocialMediaBlast #WatchTillEnd #ExplorePage #FirstOnInternet #ViralShorts #TrendingReels #BreakingUpdate #MustWatch #VideoViralKaiseKare #InternetSensation #PowerOfYouth #GroundReporting #JanataKiAwaz #NewsBreak #LiveUpdate #PoliticalAnalysis #MediaPower #TruthBomb #SattaParivartan #DeshKiBaat #HeadlineToday @BhimArmy__BEM @MrBeast @MrBeast2 @SamajwadiPartyOfficial @aajtak @dhruvrathee @ZeeNews @myogiadityanath @rahulgandhi @IndianNationalCongress 1
- लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर रेंज में पर्यटकों को बाघिन और उसके शावकों का अद्भुत दीदार हुआ। अचानक सामने आए इस वन्यजीव परिवार को देखकर सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे।1