logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांगों को लेकर आरा नगर निगम कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 15 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी आरा नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन को 15 दिन पहले ही छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन में कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए और बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रथा बंद हो। अगर किसी कर्मचारी से गलती होती है तो पहले उसे कारण बताओ नोटिस देकर सफाई का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन और मेयर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब पूरा शहर देखेगा कि नगर निगम कर्मचारी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

1 hr ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•
1 hr ago

मांगों को लेकर आरा नगर निगम कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 15 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी आरा नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन को 15 दिन पहले ही छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन में कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए और बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रथा बंद हो। अगर किसी कर्मचारी से गलती होती है तो पहले उसे कारण बताओ नोटिस देकर सफाई का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन और मेयर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब पूरा शहर देखेगा कि नगर निगम कर्मचारी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • 15 मई से आरा नगर निगम के 1375 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सोमवार को निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर किया सांकेतिक प्रदर्शन आरा। आरा नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 15 मई से नगर निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सोमवार को नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। धरना-प्रदर्शन में नगर निगम के झाड़ूदार, ड्रेन कुली, वार्ड जमादार, सुपरवाइजर, चालक सहित कुल 1375 कर्मचारी शामिल हुए। इनमें 45 वार्डों में कार्यरत 725 कर्मचारी तथा सड़क सफाई कार्य से जुड़े लगभग 650 कर्मी शामिल बताए गए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “मेयर हाय-हाय” और “नगर आयुक्त मुर्दाबाद” के नारे लगाए। कर्मचारियों का आरोप था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
    1
    15 मई से आरा नगर निगम के 1375 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सोमवार को निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर किया सांकेतिक प्रदर्शन

आरा। आरा नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 15 मई से नगर निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सोमवार को नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे।

धरना-प्रदर्शन में नगर निगम के झाड़ूदार, ड्रेन कुली, वार्ड जमादार, सुपरवाइजर, चालक सहित कुल 1375 कर्मचारी शामिल हुए। इनमें 45 वार्डों में कार्यरत 725 कर्मचारी तथा सड़क सफाई कार्य से जुड़े लगभग 650 कर्मी शामिल बताए गए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “मेयर हाय-हाय” और “नगर आयुक्त मुर्दाबाद” के नारे लगाए। कर्मचारियों का आरोप था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    26 min ago
  • लोक जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल पर नियंत्रण वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी यह टिप्पणी देशभर में बढ़ती ईंधन कीमतों और सरकारी उपायों पर जारी बहस के बीच महत्वपूर्ण है।
    1
    लोक जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल पर नियंत्रण वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी यह टिप्पणी देशभर में बढ़ती ईंधन कीमतों और सरकारी उपायों पर जारी बहस के बीच महत्वपूर्ण है।
    user_आर.शंकर
    आर.शंकर
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • भोजपुर और बक्सर एमएलसी उपचुनाव को लेकर महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय ने मतदाताओं से समर्थन माँगा है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और क्षेत्र के विकास का चुनाव बताया, और मतदाताओं से 'खड़ी पाई' चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। राय ने महागठबंधन की जीत का दावा भी किया।
    1
    भोजपुर और बक्सर एमएलसी उपचुनाव को लेकर महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय ने मतदाताओं से समर्थन माँगा है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और क्षेत्र के विकास का चुनाव बताया, और मतदाताओं से 'खड़ी पाई' चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। राय ने महागठबंधन की जीत का दावा भी किया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में भाकपा-माले ने आरा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने इसे सरकार का दमनकारी कदम बताया और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की। भाकपा-माले ने मौजूदा स्थिति को बिहार में "महा जंगलराज" की वापसी करार दिया।
    1
    पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में भाकपा-माले ने आरा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने इसे सरकार का दमनकारी कदम बताया और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की। भाकपा-माले ने मौजूदा स्थिति को बिहार में "महा जंगलराज" की वापसी करार दिया।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • आरा बक्सर MLC चुनाव कल 14 को होगी मतगणना । कुल 6 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला
    1
    आरा बक्सर MLC चुनाव कल 14 को होगी मतगणना । कुल 6 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला
    user_Deshi dashtak
    Deshi dashtak
    बेहेया, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • न्यूज़ बिहार 24 ने अपने पहले पॉडकास्ट में बिहार के रमण पार्क में चल रहे स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण की पड़ताल की है। इसमें राज्य-स्तरीय अधिकारी और ट्रेनर शामिल हुए, जिन्होंने इस खास कार्यक्रम के उद्देश्यों पर रोशनी डाली।
    1
    न्यूज़ बिहार 24 ने अपने पहले पॉडकास्ट में बिहार के रमण पार्क में चल रहे स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण की पड़ताल की है। इसमें राज्य-स्तरीय अधिकारी और ट्रेनर शामिल हुए, जिन्होंने इस खास कार्यक्रम के उद्देश्यों पर रोशनी डाली।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहटा एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजा गया हर्षित का शव, पिता ने मांगी निष्पक्ष जांच बिहटा. आईआईटी पटना परिसर में करंट लगने से हुई छात्र सदाशिवुनी हर्षित पटनायक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है.रविवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजा गया.इस दौरान मृतक के पिता सदाशिवुनी रमेश कुमार पटनायक ने बिहटा थाना में आवेदन देकर आकस्मिक मृत्यु दर्ज करने तथा शव ले जाने के लिए एनओसी जारी करने का अनुरोध किया.हैदराबाद निवासी हर्षित आईआईटी पटना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के चौथे वर्ष के छात्र थे.बताया जाता है कि वह फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैंपस आए थे.शनिवार सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान बैडमिंटन कोर्ट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद संस्थान परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है. छात्रों का आरोप है कि जिस पोल में करंट उतर रहा था, उसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं कराया गया.लोगों ने संस्थान प्रशासन की कथित लापरवाही की घोर निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.लोगों का कहना है कि यदि पहले से करंट आने की सूचना थी, तो उस स्थान पर छात्रों की आवाजाही और खेल गतिविधियों को क्यों नहीं रोका गया.पटना जिला अधिकारी के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच कराया गया.इधर, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.हर्षित अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताए जा रहे हैं.घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
    1
    बिहटा एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजा गया हर्षित का शव, पिता ने मांगी निष्पक्ष जांच

बिहटा. आईआईटी पटना परिसर में करंट लगने से हुई छात्र सदाशिवुनी हर्षित पटनायक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है.रविवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजा गया.इस दौरान मृतक के पिता सदाशिवुनी रमेश कुमार पटनायक ने बिहटा थाना में आवेदन देकर आकस्मिक मृत्यु दर्ज करने तथा शव ले जाने के लिए एनओसी जारी करने का अनुरोध किया.हैदराबाद निवासी हर्षित आईआईटी पटना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के चौथे वर्ष के छात्र थे.बताया जाता है कि वह फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैंपस आए थे.शनिवार सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान बैडमिंटन कोर्ट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद संस्थान परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है. छात्रों का आरोप है कि जिस पोल में करंट उतर रहा था, उसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं कराया गया.लोगों ने संस्थान प्रशासन की कथित लापरवाही की घोर निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.लोगों का कहना है कि यदि पहले से करंट आने की सूचना थी, तो उस स्थान पर छात्रों की आवाजाही और खेल गतिविधियों को क्यों नहीं रोका गया.पटना जिला अधिकारी के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच कराया गया.इधर, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.हर्षित अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताए जा रहे हैं.घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • मांगों को लेकर आरा नगर निगम कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 15 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी आरा नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन को 15 दिन पहले ही छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन में कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए और बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रथा बंद हो। अगर किसी कर्मचारी से गलती होती है तो पहले उसे कारण बताओ नोटिस देकर सफाई का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन और मेयर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब पूरा शहर देखेगा कि नगर निगम कर्मचारी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    मांगों को लेकर आरा नगर निगम कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 15 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

आरा नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन को 15 दिन पहले ही छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन में कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए और बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रथा बंद हो। अगर किसी कर्मचारी से गलती होती है तो पहले उसे कारण बताओ नोटिस देकर सफाई का मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन और मेयर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब पूरा शहर देखेगा कि नगर निगम कर्मचारी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.