Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत नौगवा
मुकेश जी
ग्राम पंचायत नौगवा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 1431
- बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा ⏩ किसान नेता अतुल तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद किसानों में आक्रोश ⏩ भाकियू भानु गुट ने SSP कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की ⏩ हंगामा बढ़ता देख SSP कार्यालय का गेट बंद, पुलिस ने हालात काबू में करने की कोशिश की ⏩ किसान नेता पर SHO मुजरिया के साथ थाने का निरीक्षण करने का वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज ⏩ अतुल तोमर का दावा— SHO ज्योति सिंह ने खुद वीडियो बनवाया था, अब फंसने पर मुकदमा लिख दिया, साक्ष्य मौजूद ⏩ किसान SHO ज्योति सिंह पर मुकदमा लिखने और लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े ⏩ "चाहे हम में गोली मार दो या दो मुकदमे और लिखवा दो" — अतुल तोमर ⏩ सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार बोले— उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला, जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी1
- उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाई स्कूल के छात्रों को रौंदा ,हादसे में एक छात्र की मौत साथी गम्भीर रूप से घायल बदायूं । तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशन पुर के पास हुआ। जहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी छात्र सुरजीत पुत्र मदनलाल (15)अरविंद (15) उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में स्थित वीपी शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षार्थी जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है।घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।1
- आगरा (यूपी): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश द्वारा टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था और केवल “VIP” लिखा था। बैरियर उठाने में देरी होने पर विधायक पुत्र भड़क गए और टोलकर्मी से अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।1
- बदायूं। थाना मुजरिया में दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि थाना मुजरिया पुलिस द्वारा किसान हितों की आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे लेकर यूनियन में आक्रोश है। जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। झूठे केस से न डरेंगे, न डिगेंगे। किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।” इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और ज्ञापन सौंपकर झूठे मुकदमे को निरस्त करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बूंद-बूंद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा, ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा फाग महोत्सव पर सजी काव्य गोष्ठी बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी ललितेश्वरा नन्द जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग” थीम पर आधारित सभी कवियों ने अपना काव्य पाठ सुनाया। आयोजक आचार्य ललितेश्वरानंद जी महाराज ने साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया। युवा कवि देव ठाकुर ने सुनाया। फागुन की मस्ती आई है, होली की खुशबू लाई है। रंगों की इस प्यारी दुनिया में, खुशियों की लहर समाई है। ओजस्वी जौहरी ने सुनाया, अद्भुत छटा निराली है इस बजरंगी के धाम की, निस दिन सेवा होती है यहाँ भगवन सीताराम की। क्या वर्णन मै करुँगा लोगों शब्द नहीं हैं पास मेरे संग मेरे मिल कर बोलो जय बाला जी भगवान की। गीतकार नरेंद्र गरल ने सुनाया। बूँद-बूँद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा। ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा। विष्णु असावा ने सुनाया- प्रेम प्यार की होली का ये पर्व निराला है। तुम भी उस पर डालो गुलाल जिसने रंग डाला है। अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं को सुनाया। मौके पर ट्री मैन प्रशांत जैन, डॉ नीरज अग्निहोत्री, विष्णु असावा,संदीप मिश्रा,देव ठाकुर,सूरज सागर,सौरभ चौहान, विवेक चौहान आदि लोग3
- बदायूं। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने जिलाध्यक्ष पर मुजरिया थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा के विरोध में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की जिस पर पुलिस ने कार्यालय परिसर का गेट बंद करा दिया। बाद में पहुंचे सीओ उझानी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया और ज्ञापन लेकर उनके प्रदर्शन को समाप्त कराया। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर पर मुजरिया थाने में थाना प्रभारी ने थाने का निरीक्षण करने और वीडियो वायरल करने के विरोध में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय परिसर का गेट बंद कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर ने मौके पर पहुंचे सीओ उझानी को बताया कि वह गत 19 फरवरी को किसी काम से मुजरिया थाना गए थे इस दौरान थाना प्रभारी ने मुजरिया थाने में कराएं गए काम को दिखाया जिसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी ने ही इसे वायरल करने को कहा और वायरल होने पर धन्यवाद भी लिखा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने सीओ को बताया कि इस पूरे प्रकरण का थाने का निरीक्षण करने का रूप दे दिया गया तब थाना प्रभारी ने खुद को बचाने के लिए उनके ऊपर मुकदमा लिख दिया। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता यह अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिस पर सीओ उझानी ने आश्वान देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया।1
- आज एटा शहर में खाटू शयाम का मेला बडे़ ही धुमधाम तरीके से निकाला गया जिसमें शहर के बडी संख्या में लोग मोजूद रहे पूरी तरह सडक पर जाम रहा शहर के मुख्य मन्दिर काली मन्दिर पर आकर समापन हुआ पुलिस पृशाशन पूरी तरह मुसतेद रहा रौकी पत्रकार एटा शहर से2