स्कूलों की हकीकत पर डीएम की पैनी नजर, क्लास में बच्चों को पढ़ाकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता देवरिया में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही खुद कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया और उनकी शैक्षिक समझ को परखा। बैतालपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की समय से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी बच्चों की उपस्थिति कम मिली, हालांकि उनकी शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित मिलीं और सभी शिक्षक मौजूद पाए गए। यहां शिक्षा की गुणवत्ता भी अच्छी मिली। डीएम ने बीईओ को विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करने, शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा करने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संदर्शिका और टीएलएम के प्रभावी उपयोग के साथ कक्षा शिक्षण को और रुचिकर बनाने पर भी जोर दिया। डीएम का कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाना और सीधे उनकी शैक्षिक क्षमता को परखना, निरीक्षण की गंभीरता को दर्शाता है।
स्कूलों की हकीकत पर डीएम की पैनी नजर, क्लास में बच्चों को पढ़ाकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता देवरिया में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही खुद कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया और उनकी शैक्षिक समझ को परखा। बैतालपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की समय से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी बच्चों की उपस्थिति कम मिली, हालांकि उनकी शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित मिलीं और सभी शिक्षक मौजूद पाए गए। यहां शिक्षा की गुणवत्ता भी अच्छी मिली। डीएम ने बीईओ को विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करने, शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा करने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संदर्शिका और टीएलएम के प्रभावी उपयोग के साथ कक्षा शिक्षण को और रुचिकर बनाने पर भी जोर दिया। डीएम का कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाना और सीधे उनकी शैक्षिक क्षमता को परखना, निरीक्षण की गंभीरता को दर्शाता है।
- विद्यालयों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी शिक्षकों की समयबद्ध हाजिरी और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। विकासखंड बैतालपुर के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। हालांकि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। डीएम ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित थीं और सभी शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदर्शिका और टीएलएम का प्रभावी इस्तेमाल कर कक्षा शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। l1
- चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।1
- वाराणसी में पहुंची बाइक1
- उमेश हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं, मौके पर भारी पुलिस बल बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया की हत्या के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।3
- थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल संयुक्त पुलिस टीम साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेवसाइट के माध्यम से 08 लाख 70 हजार रुपये की खरीदारी करने वाले 02 नफर शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डा0 राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में CY-VAJRA-02 अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम, कुशीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2026 से संबंधित साइबर ठगी की घटना का अनावरण करते हुए मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेबसाइट के माध्यम से 08 लाख 70 हजार रुपये की खरीददारी करने वाले खरीदारी किये गये सामान के साथ 02 नफर शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध का तरीका पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि वे फोन चोरी करते थे। चोरी किए गए फोन का लॉक तोड़कर उसे रीसेट और फॉर्मेट कर देते थे। इसके बाद मोबाइल को पुनः चालू करते थे। चालू करने के बाद चोरी किए गए मोबाइल में लगे सिम कार्ड नंबर का उपयोग करके जीमेल आईडी प्राप्त करते थे। आवश्यक डेटा रिकवर करके यूपीआई पिन रीसेट करते थे और बैंक बैलेंस चेक करते थे। इसके पश्चात चोरी किए गए मोबाइल में फ्लिपकार्ट आईडी तथा अन्य वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी करते थे। सामान फर्जी पते पर मंगवाकर डिलीवरी प्राप्त कर लेते थे। फिर उन सामानों को उचित दाम पर बेच देते थे अथवा कुछ सामान स्वयं इस्तेमाल कर लेते थे।3
- मऊ। चिरैयाकोट थाना पुलिस, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, सर्विलांस और स्वाट टीम ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 सितंबर की रात अब्दोपुर जाने वाली पिच रोड के पास से मोहित कुमार उर्फ रितिक रोशन निवासी तालभीतर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर और प्रदीप राम निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमिरहा गांव में शादी समारोह के दौरान गोल्डी निवासी लखनुआडीह और गोलू निवासी जलालाबाद के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए 14 सितंबर की शाम काझा के पास गोल्डी और अनीश कुमार को रोककर फायरिंग की गई। गोली लगने से अनीश कुमार की मौत हो गई, जबकि गोल्डी बचकर भाग निकला। इसी दौरान आरोपी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में मु0अ0सं0 107/26, धारा 3(5), 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।3
- डीएम ने बरहज ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया औचक निरीक्षण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को विकास खंड बरहज के परिसर में एक करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की संरचना, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आवासीय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आरईडी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।1
- दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* *देवरिया, 15 सितंबर।* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए। सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- गोरखपुर के बेतियाहाता से शास्त्री चौक तक यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात की मौजूदगी में ठेले-खोमचे व्यवस्थित कराए गए और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे गए। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।1