Shuru
Apke Nagar Ki App…
1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु होगा पूरी तरह बंद! हटेगा बैली ब्रिज, जानिए पूरा मामला
BHOLA KUMAR
1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु होगा पूरी तरह बंद! हटेगा बैली ब्रिज, जानिए पूरा मामला
More news from बिहार and nearby areas
- आदरणीय मेरे बड़े पापा चाचा, माताओ, बहनों और मेरे प्यारे युवा साथियों आज मैं आपके सामने एक छोटी सी समस्या रखना चाहता हूं, हमारे गांव के लोगों को छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए बार-बार ग्राम पंचायत से बाहर जाना पड़ता है, ई केवाईसी हो, दस्तावेज का काम हो, ऑनलाइन आवेदन हों, सरकारी योजनाओं की जानकारीहों या किसी अन्य डिजिटल सेवा की जरूरत हो, क्यों ना ऐसी सुविधा हमारे गांव में ही मिले? प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत मे ई सेवा केंद्र विकसित हो ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर ना जाना पड़े और सरकारी सेवाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो और मेरा सोच साफ हैं / गरीब आदमी के पास पैसा हो या ना हो, इसीलिए उसका काम नहीं रुकेगा/ हर व्यक्ति को सम्मान मिलेगा/ धन्यवाद जय हिंद जय भारत हमारे पेज को फॉलो करें सच का आवाज जनता के साथ पत्रकार मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏1
- ganesh Puja Birauli Bajar ma ❤️🙏❤️ aap savi ko hardik saugat ❤️🙏❤️2
- साहिबगंज गंगा नदी थाना प्रभारी अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ रामपुर दियारा का किया निरीक्षण स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत साहिबगंज :जिला के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अगुवाई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर दियारा व उसके आसपास के क्षेत्र का सुरक्षा को लेकर अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी को स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. वहीं थाना प्रभारी ने लोगों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सहयोग करने की बातें कही है।1
- दुर्गागंज लाइब्रेरी में नवोदय की छात्र-छात्राओं ने जब तैयारी की तो घुमा उन्हें बहुत आनंद आया1
- बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा4
- 1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु होगा पूरी तरह बंद! हटेगा बैली ब्रिज, जानिए पूरा मामला1
- आदरणीय मेरे बड़े -बुजुर्गों, माताओ -बहनों,भाइयों और मेरे प्यारे युवा साथियों -आप सभी को मेरा सादर प्रणाम! आज मैं आपके सामने सिर्फ भाषण देने नहीं आया हूं/ आज मैं आपसे अपने गांव के भविष्य की बात करने आया हूं/ मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं/ क्या हमारे गांव में ऐसा नहीं होना चाहिए, जहां हमारे बच्चे को अच्छे शिक्षा मिले? क्या हमारे गांव ऐसा नहीं होना चाहिए जहां गरीब से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ सम्मान के साथ मिले? क्या हमारे युवाओं के लिए लाइब्रेरी और खेल का मैदान नहीं होना चाहिए? अगर आपका जवाब हां है,तो हमें अपनी सोच बदलनी होगी/ साथियों, मैं एक बात बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं- मुझे शराब मुर्गा या पैसे के बदले किसी का विश्वास नहीं चाहिए/ क्यों 500 या हजार रुपए कुछ समय के लिए खुशी दे सकते हैं, लेकिन उससे हमारे बच्चों का भविष्य नहीं बन सकता/ एक दिन का खाना खत्म हो जाए, पैसा खर्च हो जाएगा / मेरा आप सभी से निवेदन है अपने वोट का फैसला किसी लालच में नहीं, बच्चों के भविष्य को देखकर कीजिए धन्यवाद, जय हिंद जय भारत हमारे पेज को फॉलो करें सच का आवाज जनता के साथ पत्रकार मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏1
- जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच कोसी नदी के जलस्तर में कई इलाकों में कमी आई है। हालांकि, पानी घटने के बाद अब बाढ़ प्रभावित गांवों में दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है। बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के बेलबारी गांव में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन गांव की ओर जाने वाली सड़क अब भी जलमग्न है। घरों से पानी निकलने के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सऊद आलम और नूर इस्लाम ने बताया कि पानी घटने के साथ ही पूरे गांव में बदबू की समस्या बढ़ गई है। उनका कहना है कि गंदे पानी और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण महिला रश्मि सोरेन ने बताया कि गांव में करीब दस दिनों तक बाढ़ का पानी जमा रहा। अब पानी घटने के बाद दुर्गंध काफी बढ़ गई है। उन्होंने दवा का छिड़काव कराने के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क अब भी पानी में है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इलाज के लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नियमित सफाई और मेडिकल टीम भेजने की मांग की है, ताकि बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रमण और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।1
- पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40 वर्ष), पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8 वर्ष), खुशी कुमारी (5 वर्ष) और निलेश कुमार (1 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।2