*कुटमू शिव मंदिर के पास बड़ा ध्वस्त पुल के निर्माण को मिली मंजूरी, 97 लाख की राशि स्वीकृत ,बरवाडीह संतोषी शेखर ने ध्वस्त पुल का लिया जायजा।* बेतला -मनिका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलती दिख रही है। क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयासों से पोखरी सरईडीह के बीच मुख्यमार्ग पर स्थित कुटमू शिव मंदिर के पास ध्वस्त पुल के निर्माण के लिए 97 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त पड़े इस पुल के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक की पहल पर न केवल इस पुल के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि आवंटित हुई है, बल्कि इसके निर्माण कार्य के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में उन्हें कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी होती थी। स्थानीय निवासियों ने विधायक रामचंद्र सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1
- गुमला समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ #gumla #jharkhand1
- Post by AAM JANATA1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- पाटन (पलामू): प्रखंड क्षेत्र के अस्थमा मरीजों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत एक्स-रे मशीन से सुसज्जित जांच वाहन को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया और अभियान की सफलता की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अस्थमा मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। अब मरीजों को जांच के लिए दूर अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि यह सुविधा उनके गांव तक पहुंचेगी। जांच वाहन में एक्स-रे मशीन सहित आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मरीजों की प्राथमिक जांच मौके पर ही की जा सकेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित सलाह भी दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी और समय पर बीमारी का पता चल सकेगा।1
- प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।1
- *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*1
- लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।2
- Post by Altamas Rja1