logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब पी रहे थे बंदा और बंदी जबकि गुजरात में लागू है शराबबंदी.. शराब पी रहे थे बंदा और बंदी जबकि गुजरात में लागू है शराबबंदी.. अहमदाबाद के साणंद इलाके में बुधवार रात (5 फरवरी 2026) को साणंद-नलसरोवर रोड पर स्थित सफल निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में चल रही एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा.।यह पार्टी मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल (49) ने अपने साले आदर्श जगदीश अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह (सिल्वर जुबली) मनाने के लिए आयोजित की थी। पार्टी में विदेशी शराब, हुक्का, केक और लग्जरी सेटअप था। इसमें अहमदाबाद के बिल्डर, डॉक्टर, व्यापारी जैसे कई प्रभावशाली लोग शामिल थे।सूचना मिलते ही साणंद पुलिस ने रेड की। मौके से कुल 81 लोग पकड़े गए—43 पुरुष और 38 महिलाएं। जब्त सामान में विदेशी शराब की बोतलें (सील्ड 8, आधी भरी 7, खाली 3), 10 हुक्का, हुक्का फ्लेवर, 74 मोबाइल फोन, 22 लग्जरी कारें (BMW, Audi आदि) शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2.3 से 2.91 करोड़ रुपये बताई गई है।सभी पर गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धाराओं (65(A)(A), 66(1)(B), 116(B) आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया। महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि पुरुषों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

1 day ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

शराब पी रहे थे बंदा और बंदी जबकि गुजरात में लागू है शराबबंदी.. शराब पी रहे थे बंदा और बंदी जबकि गुजरात में लागू है शराबबंदी.. अहमदाबाद के साणंद इलाके में बुधवार रात (5 फरवरी 2026) को साणंद-नलसरोवर रोड पर स्थित सफल निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में चल रही एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा.।यह पार्टी मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल (49) ने अपने साले आदर्श जगदीश अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह (सिल्वर जुबली) मनाने के लिए आयोजित की थी। पार्टी में विदेशी शराब, हुक्का, केक और लग्जरी सेटअप था। इसमें अहमदाबाद के बिल्डर, डॉक्टर, व्यापारी जैसे कई प्रभावशाली लोग शामिल थे।सूचना मिलते ही साणंद पुलिस ने रेड की। मौके से कुल 81 लोग पकड़े गए—43 पुरुष और 38 महिलाएं। जब्त सामान में विदेशी शराब की बोतलें (सील्ड 8, आधी भरी 7, खाली 3), 10 हुक्का, हुक्का फ्लेवर, 74 मोबाइल फोन, 22 लग्जरी कारें (BMW, Audi आदि) शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2.3 से 2.91 करोड़ रुपये बताई गई है।सभी पर गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धाराओं (65(A)(A), 66(1)(B), 116(B) आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया। महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि पुरुषों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंग अभी है जारी UGC द्वारा लाये गये काले क़ानून के विरोध मे सभी समाजो द्वारा श्री राजपूत करणी सेना के सहयोग से अलवर विरोध प्रदर्शन किया गया #UGC #kshatriya #brahman #UGCRollBack #UGC_RollBack #indian
    1
    जंग अभी है जारी
UGC द्वारा लाये गये काले क़ानून के विरोध मे सभी समाजो द्वारा श्री राजपूत करणी सेना के सहयोग से अलवर विरोध प्रदर्शन किया गया
#UGC #kshatriya #brahman #UGCRollBack #UGC_RollBack #indian
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुण्यतिथि पर शामिल हुए विधायक अभय सिंह, शाल देकर लोगों को किया सम्मानित जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेसहूंपुर में राजा सिंह के पिता कें पुण्यतिथि पर फैज़ाबाद विधायक श्री अभय सिंह कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय पूर्व सांसद राजकेशर सिंह व उनकें पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह (बब्बूं )को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उनके बीच उपस्थित लोगों को शाल देकर सम्मानित किया मौके पर उपस्थित स्वर्गीय पूर्व सांसद के परिवार राजा सिंह चंद्र केसर सिंह तारकेश्वर सिंह राजा राम सिंह दीपक सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट अमन सिंह तथा उनका पूरा परिवार मौके पर उपस्थित रहे
    1
    पुण्यतिथि पर शामिल हुए विधायक अभय सिंह, शाल देकर लोगों को किया सम्मानित
जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेसहूंपुर में राजा सिंह के पिता कें पुण्यतिथि पर फैज़ाबाद विधायक श्री अभय सिंह कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय पूर्व सांसद राजकेशर सिंह व उनकें पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह (बब्बूं )को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उनके बीच उपस्थित लोगों को शाल देकर सम्मानित किया मौके पर उपस्थित स्वर्गीय पूर्व सांसद के परिवार राजा सिंह चंद्र केसर सिंह तारकेश्वर सिंह राजा राम सिंह दीपक सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट अमन सिंह तथा उनका पूरा परिवार मौके पर उपस्थित रहे
    user_रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पिंडरा, वाराणसी *काशी द्वार योजना को लेकर विधायक डॉ. अवधेश सिंह का बयान — किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी* काशी द्वार योजना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी द्वार योजना वाराणसी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, लेकिन इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की भूमि किसी भी स्थिति में जबरन नहीं ली जाएगी। जिन किसानों की भूमि इस योजना के अंतर्गत प्रभावित हो रही है, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा एवं मूल रेट पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ सहमति के आधार पर आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान सहमति के आधार पर अपनी जमीन नहीं देना चाहता, तो उस पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा न तो जोर-जबरदस्ती की जाएगी और न ही किसी तरह का भय या दबाव डाला जाएगा। डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई किसान अपनी जमीन देना चाहता है तो वह स्वेच्छा से रजिस्ट्री कराए, और यदि नहीं देना चाहता तो रजिस्ट्री न कराए — यह पूरी तरह किसान की इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसानों के न्याय और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस योजना का उद्देश्य विकास के साथ-साथ किसानों को उचित लाभ और सम्मान देना है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    1
    पिंडरा, वाराणसी
*काशी द्वार योजना को लेकर विधायक डॉ. अवधेश सिंह का बयान — किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी*
काशी द्वार योजना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी द्वार योजना वाराणसी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, लेकिन इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है।
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की भूमि किसी भी स्थिति में जबरन नहीं ली जाएगी। जिन किसानों की भूमि इस योजना के अंतर्गत प्रभावित हो रही है, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा एवं मूल रेट पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ सहमति के आधार पर आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान सहमति के आधार पर अपनी जमीन नहीं देना चाहता, तो उस पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा न तो जोर-जबरदस्ती की जाएगी और न ही किसी तरह का भय या दबाव डाला जाएगा।
डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई किसान अपनी जमीन देना चाहता है तो वह स्वेच्छा से रजिस्ट्री कराए, और यदि नहीं देना चाहता तो रजिस्ट्री न कराए — यह पूरी तरह किसान की इच्छा पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि किसानों के न्याय और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस योजना का उद्देश्य विकास के साथ-साथ किसानों को उचित लाभ और सम्मान देना है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • पट्टी क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी बरसाती उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी आबादी की भूमि जिस पर कब्जा दखल चला आ रहा हूं परंतु गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती मेरी आबादी में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मना करने पर गाली गलौज फौजदारी आमादा हो जाते हैं एसडीएम पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    पट्टी क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी बरसाती उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी आबादी की भूमि जिस पर  कब्जा दखल चला आ रहा हूं परंतु गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती मेरी आबादी में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मना करने पर गाली गलौज फौजदारी आमादा हो जाते हैं एसडीएम पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यूपी में ज़मीन ख़रीदने और बेचने के लिए PAN कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.. क्या आपको लगता है कि इससे करप्शन पर लगाम लगेगी.
    1
    यूपी में ज़मीन ख़रीदने और बेचने के लिए PAN कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.. क्या आपको लगता है कि इससे करप्शन पर लगाम लगेगी.
    user_Sapna vyas
    Sapna vyas
    Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • राम भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनाइकपुर। लैब टेक्नीशियन के भरोसे मरीजों का इलाज
    1
    राम भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनाइकपुर। लैब टेक्नीशियन के भरोसे मरीजों का इलाज
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृती समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग एवं अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया लंभुआ,सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ में ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक,बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।बैठक में मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक का संचालन कर रहे मनीष पांडे द्वारा विकास विभाग द्वारा विकास खंड लंभुआ से संचालित पूर्ण हुई योजना एवं प्रस्तावित कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में प्रधान वा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग व अस्पताल की मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों को प्रमुखता से अधिकारियों को अवगत कराया और वहीं इस दौरान समाज कल्याण एवं विकास विभाग,बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत जी राम जी पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधायक सीताराम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावक के साथ लोगों को जागरूक करने एवं बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने का आवाहन किया। वहीं बैठक के बाद विधायक निधि से बना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का विधायक ने उद्घाटन भी किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद दुबे,प्रधान प्रसून मालवीय,प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह,प्रधान शेर बहादुर यादव, रणविजय सिंह उर्फ चंचल,रोहित सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह,अवनीश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,एडियो पंचायत प्रदीप यादव समेत सैकड़ों संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।
    4
    मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृती
समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा
जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग एवं अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया
लंभुआ,सुल्तानपुर।
विकास खण्ड लंभुआ में ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक,बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।बैठक में मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक का संचालन कर रहे मनीष पांडे द्वारा विकास विभाग द्वारा विकास खंड लंभुआ से संचालित पूर्ण हुई योजना एवं प्रस्तावित कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में प्रधान वा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग व अस्पताल की मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों को प्रमुखता से अधिकारियों को अवगत कराया और वहीं इस दौरान समाज कल्याण एवं विकास विभाग,बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत जी राम जी पर विस्तृत चर्चा हुई।
वहीं बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधायक सीताराम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावक के साथ लोगों को जागरूक करने एवं बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने का आवाहन किया। वहीं बैठक के बाद  विधायक निधि से बना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का विधायक ने उद्घाटन भी किया गया।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद दुबे,प्रधान प्रसून मालवीय,प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह,प्रधान शेर बहादुर यादव, रणविजय सिंह उर्फ चंचल,रोहित सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह,अवनीश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,एडियो पंचायत प्रदीप यादव समेत सैकड़ों संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।
    user_सड़क से संसद तक
    सड़क से संसद तक
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.