logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक।.... मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृती समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग एवं अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया लंभुआ,सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ में ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक,बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।बैठक में मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक का संचालन कर रहे मनीष पांडे द्वारा विकास विभाग द्वारा विकास खंड लंभुआ से संचालित पूर्ण हुई योजना एवं प्रस्तावित कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में प्रधान वा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग व अस्पताल की मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों को प्रमुखता से अधिकारियों को अवगत कराया और वहीं इस दौरान समाज कल्याण एवं विकास विभाग,बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत जी राम जी पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधायक सीताराम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावक के साथ लोगों को जागरूक करने एवं बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने का आवाहन किया। वहीं बैठक के बाद विधायक निधि से बना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का विधायक ने उद्घाटन भी किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद दुबे,प्रधान प्रसून मालवीय,प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह,प्रधान शेर बहादुर यादव, रणविजय सिंह उर्फ चंचल,रोहित सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह,अवनीश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,एडियो पंचायत प्रदीप यादव समेत सैकड़ों संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_सड़क से संसद तक
सड़क से संसद तक
Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
7fbfef81-dd43-4148-b0c2-3909e0eaeb14

बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक।.... मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृती समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग एवं अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया लंभुआ,सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ में ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक,बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता

में आयोजित की गई है।बैठक में मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक का संचालन कर रहे मनीष पांडे द्वारा विकास विभाग द्वारा विकास खंड लंभुआ से संचालित पूर्ण हुई योजना एवं प्रस्तावित कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में प्रधान वा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग व अस्पताल की मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों को प्रमुखता से

c5ceb82d-d354-4078-868a-14e6f6143169

अधिकारियों को अवगत कराया और वहीं इस दौरान समाज कल्याण एवं विकास विभाग,बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत जी राम जी पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधायक सीताराम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावक के साथ लोगों को जागरूक करने एवं बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने का

ec83ede9-b7d6-4328-b9bd-be3a888645a1

आवाहन किया। वहीं बैठक के बाद विधायक निधि से बना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का विधायक ने उद्घाटन भी किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद दुबे,प्रधान प्रसून मालवीय,प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह,प्रधान शेर बहादुर यादव, रणविजय सिंह उर्फ चंचल,रोहित सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह,अवनीश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,एडियो पंचायत प्रदीप यादव समेत सैकड़ों संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशनी गांव निवासी राजेश कुमार पटेल ने शनिवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे गांव में आने जाने वाला एक चक मार्ग जो मुख्य सड़क को जोड़ता है गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा चकमार्ग को जोत का अपने खेत में मिल लिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया पीड़ित ने बताया कि मेरे खेत के पश्चिम तरफ एक नाली है सरकारी राजस्व अभिलेखों में दर्ज है उसको भी जोत कर खेत में मिला लिए हैं जिसके कारण सिंचाई बाधित हो गई है उप जिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशनी गांव निवासी राजेश कुमार पटेल ने शनिवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे गांव में आने जाने वाला एक चक मार्ग जो मुख्य सड़क को जोड़ता है गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा चकमार्ग को जोत का अपने खेत में मिल लिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया पीड़ित ने बताया कि मेरे खेत के पश्चिम तरफ एक नाली है सरकारी राजस्व अभिलेखों  में दर्ज है उसको भी जोत कर खेत में मिला लिए हैं जिसके कारण सिंचाई बाधित हो गई है उप जिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इस वीडियो में जाने की आखिर चित्रकूट में स्थित हनुमान जलधारा का क्या है रहस्य और क्यों वहां लाखों की तादाद में लोग जाते हैं दर्शन करने।
    1
    इस वीडियो में जाने की आखिर चित्रकूट में स्थित हनुमान जलधारा का क्या है रहस्य और क्यों वहां लाखों की तादाद में लोग जाते हैं दर्शन करने।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जंग अभी है जारी UGC द्वारा लाये गये काले क़ानून के विरोध मे सभी समाजो द्वारा श्री राजपूत करणी सेना के सहयोग से अलवर विरोध प्रदर्शन किया गया #UGC #kshatriya #brahman #UGCRollBack #UGC_RollBack #indian
    1
    जंग अभी है जारी
UGC द्वारा लाये गये काले क़ानून के विरोध मे सभी समाजो द्वारा श्री राजपूत करणी सेना के सहयोग से अलवर विरोध प्रदर्शन किया गया
#UGC #kshatriya #brahman #UGCRollBack #UGC_RollBack #indian
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुण्यतिथि पर शामिल हुए विधायक अभय सिंह, शाल देकर लोगों को किया सम्मानित जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेसहूंपुर में राजा सिंह के पिता कें पुण्यतिथि पर फैज़ाबाद विधायक श्री अभय सिंह कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय पूर्व सांसद राजकेशर सिंह व उनकें पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह (बब्बूं )को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उनके बीच उपस्थित लोगों को शाल देकर सम्मानित किया मौके पर उपस्थित स्वर्गीय पूर्व सांसद के परिवार राजा सिंह चंद्र केसर सिंह तारकेश्वर सिंह राजा राम सिंह दीपक सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट अमन सिंह तथा उनका पूरा परिवार मौके पर उपस्थित रहे
    1
    पुण्यतिथि पर शामिल हुए विधायक अभय सिंह, शाल देकर लोगों को किया सम्मानित
जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेसहूंपुर में राजा सिंह के पिता कें पुण्यतिथि पर फैज़ाबाद विधायक श्री अभय सिंह कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय पूर्व सांसद राजकेशर सिंह व उनकें पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह (बब्बूं )को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उनके बीच उपस्थित लोगों को शाल देकर सम्मानित किया मौके पर उपस्थित स्वर्गीय पूर्व सांसद के परिवार राजा सिंह चंद्र केसर सिंह तारकेश्वर सिंह राजा राम सिंह दीपक सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट अमन सिंह तथा उनका पूरा परिवार मौके पर उपस्थित रहे
    user_रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जल जीवन मिशन पर उठे सवाल, संग्रामपुर में सूखे नलों को लेकर प्रदर्शन संग्रामपुर (अमेठी)। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा और शुकुलपुर गांवों में सवालों के घेरे में आ गई है। हर घर जल पहुंचाने के दावों के बावजूद गांवों में लगे नल आज भी सूखे पड़े हैं। पानी की आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने नल चालू न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल तो लगा दिए गए, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि योजना का लाभ केवल कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि ग्रामीण आज भी पानी की मूलभूत जरूरत के लिए भटकने को मजबूर हैं। ठेंगहा गांव की सुशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्वी हिस्से में बीते चार महीनों से पानी की सप्लाई दी जा रही है, जबकि पश्चिमी छोर के लोग आज भी पानी के इंतजार में हैं। वहीं कुसुम ने बताया कि दिन का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता है। घर के सामने नल होने के बावजूद पानी न मिलना सबसे बड़ी विडंबना है। उधर, शुकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगाए गए नलों की फिक्सिंग अब तक नहीं की गई है। नल ढीले और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे जलापूर्ति शुरू करना भी मुश्किल हो गया है। इस मामले में अवर अभियंता सत्यम ने बताया कि ठेंगहा गांव में जलापूर्ति को लेकर आपसी विवाद था, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा सुलझा लिया गया है और शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुकुलपुर में पाइपलाइन व नल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक स्कीम का कार्य बजट के कारण रुका था, जो अब पूरा हो गया है और जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान मौके पर रविंद्र कुमार शुक्ला, फूलचंद्र, राजीव शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, मुहम्मद हुसैन, पुल्लर शर्मा, सुशीला गुप्ता, सीमा, अंजलि, सीता, कुसुम, संगममणि, बैजनाथ गुप्ता, अजीत कुमार, वकील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    जल जीवन मिशन पर उठे सवाल, संग्रामपुर में सूखे नलों को लेकर प्रदर्शन
संग्रामपुर (अमेठी)। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा और शुकुलपुर गांवों में सवालों के घेरे में आ गई है। हर घर जल पहुंचाने के दावों के बावजूद गांवों में लगे नल आज भी सूखे पड़े हैं। पानी की आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने नल चालू न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल तो लगा दिए गए, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि योजना का लाभ केवल कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि ग्रामीण आज भी पानी की मूलभूत जरूरत के लिए भटकने को मजबूर हैं।
ठेंगहा गांव की सुशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्वी हिस्से में बीते चार महीनों से पानी की सप्लाई दी जा रही है, जबकि पश्चिमी छोर के लोग आज भी पानी के इंतजार में हैं। वहीं कुसुम ने बताया कि दिन का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता है। घर के सामने नल होने के बावजूद पानी न मिलना सबसे बड़ी विडंबना है।
उधर, शुकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगाए गए नलों की फिक्सिंग अब तक नहीं की गई है। नल ढीले और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे जलापूर्ति शुरू करना भी मुश्किल हो गया है।
इस मामले में अवर अभियंता सत्यम ने बताया कि ठेंगहा गांव में जलापूर्ति को लेकर आपसी विवाद था, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा सुलझा लिया गया है और शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुकुलपुर में पाइपलाइन व नल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक स्कीम का कार्य बजट के कारण रुका था, जो अब पूरा हो गया है और जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर रविंद्र कुमार शुक्ला, फूलचंद्र, राजीव शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, मुहम्मद हुसैन, पुल्लर शर्मा, सुशीला गुप्ता, सीमा, अंजलि, सीता, कुसुम, संगममणि, बैजनाथ गुप्ता, अजीत कुमार, वकील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • सुलतानपुर से बड़ी खबर— शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
    4
    सुलतानपुर से बड़ी खबर—
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
    user_सड़क से संसद तक
    सड़क से संसद तक
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी विभागों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताज़ा मामला कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव के पास का है, जहां सैफाबाद और आमापुर पावर हाउस से जुड़ी अंडरग्राउंड विद्युत केबल को अराजकतत्वों ने काटकर नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार चलने वाली मुख्य सड़क के किनारे जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर केबल को खोद दिया गया जिसकी जानकारी विभागीय लोगों को नहीं हो सकी जिससे यह साफ होता है कि घटना पूरी प्लानिंग और बेखौफ अंदाज़ में की गई। इस घटना के बाद करीब 10,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन तीन दिनों तक बुरी तरह प्रभावित हुआ। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे विभागीय अधिकारियों में नाराज़गी है। जेई के अनुसार केबल की कुल कीमत करीब 33 लाख रुपये है, हालांकि तत्काल रूप से विभाग को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बहाल किया जा रहा था जो केबल मरम्मत के बाद शनिवार दोपहर बहाल हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सड़क किनारे इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि कानून का कोई भय नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी विभागों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताज़ा मामला कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव के पास का है, जहां सैफाबाद और आमापुर पावर हाउस से जुड़ी अंडरग्राउंड विद्युत केबल को अराजकतत्वों ने काटकर नष्ट कर दिया।
बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार चलने वाली मुख्य सड़क के किनारे जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर केबल को खोद दिया गया जिसकी जानकारी विभागीय लोगों को नहीं हो सकी जिससे यह साफ होता है कि घटना पूरी प्लानिंग और बेखौफ अंदाज़ में की गई। इस घटना के बाद करीब 10,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन तीन दिनों तक बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे विभागीय अधिकारियों में नाराज़गी है।
जेई के अनुसार केबल की कुल कीमत करीब 33 लाख रुपये है, हालांकि तत्काल रूप से विभाग को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बहाल किया जा रहा था जो केबल मरम्मत के बाद शनिवार दोपहर बहाल हो गई है।
अधिकारियों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिनदहाड़े सड़क किनारे इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि कानून का कोई भय नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.