कादीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।..... सुलतानपुर से बड़ी खबर— शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
कादीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।..... सुलतानपुर से बड़ी खबर— शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय
कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया
कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों
को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
- मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृती समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग एवं अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया लंभुआ,सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ में ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक,बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।बैठक में मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक का संचालन कर रहे मनीष पांडे द्वारा विकास विभाग द्वारा विकास खंड लंभुआ से संचालित पूर्ण हुई योजना एवं प्रस्तावित कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में प्रधान वा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग व अस्पताल की मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों को प्रमुखता से अधिकारियों को अवगत कराया और वहीं इस दौरान समाज कल्याण एवं विकास विभाग,बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत जी राम जी पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधायक सीताराम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावक के साथ लोगों को जागरूक करने एवं बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने का आवाहन किया। वहीं बैठक के बाद विधायक निधि से बना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का विधायक ने उद्घाटन भी किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद दुबे,प्रधान प्रसून मालवीय,प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह,प्रधान शेर बहादुर यादव, रणविजय सिंह उर्फ चंचल,रोहित सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह,अवनीश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,एडियो पंचायत प्रदीप यादव समेत सैकड़ों संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।4
- यूपी पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी प्रवीण कुमार ने ADG लखनऊ जोन का कार्यभार संभाला!! ADG लखनऊ जोन के पद पर तैनाती के बाद आज कार्यालय पहुंचे प्रवीण कुमार!! कार्यालय पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने ADG प्रवीण कुमार को दी सलामी!! कार्यभार ग्रहण करने के बाद ADG ने सभी पुलिस कर्मियों से किया परिचय!! अधीनस्थ अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू करने के निर्देश!! ADG प्रवीण कुमार बोले कानून व्यवस्था से किसी भी हाल में समझौता नहीं!! लखनऊ जोन में कानून व्यवस्था को लेकर ADG प्रवीण कुमार का सख्त रुख!! इससे पहले IG अयोध्या और IG मेरठ रह चुके हैं प्रवीण कुमार!!1
- एक पिता जो यादव सामाज से होने के बाद भी अपनी बेटी का विवाह S.C सामाज में कर रहे है ऐसे पिता को दिल से सेलूट है अब हमारा देश सुधर रहा है जय भीम जय संविधान1
- गंगा तट मारकंडेय महादेव1
- पिंडरा, वाराणसी *काशी द्वार योजना को लेकर विधायक डॉ. अवधेश सिंह का बयान — किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी* काशी द्वार योजना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी द्वार योजना वाराणसी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, लेकिन इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की भूमि किसी भी स्थिति में जबरन नहीं ली जाएगी। जिन किसानों की भूमि इस योजना के अंतर्गत प्रभावित हो रही है, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा एवं मूल रेट पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ सहमति के आधार पर आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान सहमति के आधार पर अपनी जमीन नहीं देना चाहता, तो उस पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा न तो जोर-जबरदस्ती की जाएगी और न ही किसी तरह का भय या दबाव डाला जाएगा। डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई किसान अपनी जमीन देना चाहता है तो वह स्वेच्छा से रजिस्ट्री कराए, और यदि नहीं देना चाहता तो रजिस्ट्री न कराए — यह पूरी तरह किसान की इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसानों के न्याय और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस योजना का उद्देश्य विकास के साथ-साथ किसानों को उचित लाभ और सम्मान देना है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- Shadab Jaquati Latest News: शादाब मामले में आया नया मोड़ #shadabjakati #shadabkhan1
- पट्टी क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी बरसाती उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी आबादी की भूमि जिस पर कब्जा दखल चला आ रहा हूं परंतु गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती मेरी आबादी में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मना करने पर गाली गलौज फौजदारी आमादा हो जाते हैं एसडीएम पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- सुलतानपुर।जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एसआईआर की सीमा बढ़ाए जाने और पंचायत चुनाव की स्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे,किसी तरह के भ्रम की आवश्यकता नहीं है।राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छप चुके हैं और 75 जिलों में भेजे जा चुके हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी।इस दौरान सुभासपा विधायक बेनीराम से जुड़े नाले पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम को कथित रूप से फोन पर हड़काने के वायरल ऑडियो के मामले में भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है। यदि लेखपाल इस तरह का आरोप लगा रहा है तो मोबाइल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करे।राजभर ने कहा कि यह मामला पहले ही नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया जा चुका है। जहां वास्तव में नाला है, वहां ठेकेदारों द्वारा फ्लैट बना लिए गए हैं और वे चाहते हैं कि नाला किसी अन्य की जमीन से निकलवा दिया जाए। विधायक की मांग है कि नाला उसी स्थान से निकले,जहां उसका वास्तविक अस्तित्व है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाले की जमीन पर विधायक का कोई मैरिज लॉन नहीं बना है।भूमि की चार बार पैमाइश हो चुकी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पार्षद पार्टी से प्रेरित होकर बयानबाजी कर रहा है।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एलएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सुभासपा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, राजेश दुबे निर्माण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4