logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर सहायिका से रेप का आरोप Shadab Jaquati Latest News: शादाब मामले में आया नया मोड़ #shadabjakati #shadabkhan

2 hrs ago
user_E RADIO INDIA
E RADIO INDIA
Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मेरठ में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर सहायिका से रेप का आरोप Shadab Jaquati Latest News: शादाब मामले में आया नया मोड़ #shadabjakati #shadabkhan

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी - संग्रामपुर क्षेत्र के सहजीपुर में चल रही संगीतमय श्री मद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कृष्ण जन्मोत्सव का भक्तों ने खूब आनंद लिया
    1
    अमेठी - संग्रामपुर क्षेत्र के सहजीपुर में चल रही संगीतमय श्री मद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कृष्ण जन्मोत्सव का भक्तों ने खूब आनंद लिया
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी : साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक खाते से 4 लाख 82 हजार रुपए निकले एक सप्ताह पूर्व गायब हुआ था फोन-पीड़ित जामों थाना क्षेत्र के पूरे मकली पुर हरगांव का रहने वाला है पीडित युवक,
    2
    अमेठी : साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक
खाते से 4 लाख 82 हजार रुपए निकले
एक सप्ताह पूर्व गायब हुआ था फोन-पीड़ित
जामों थाना क्षेत्र के पूरे मकली पुर हरगांव का रहने वाला है पीडित युवक,
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुलतानपुर।जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एसआईआर की सीमा बढ़ाए जाने और पंचायत चुनाव की स्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे,किसी तरह के भ्रम की आवश्यकता नहीं है।राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छप चुके हैं और 75 जिलों में भेजे जा चुके हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी।इस दौरान सुभासपा विधायक बेनीराम से जुड़े नाले पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम को कथित रूप से फोन पर हड़काने के वायरल ऑडियो के मामले में भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है। यदि लेखपाल इस तरह का आरोप लगा रहा है तो मोबाइल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करे।राजभर ने कहा कि यह मामला पहले ही नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया जा चुका है। जहां वास्तव में नाला है, वहां ठेकेदारों द्वारा फ्लैट बना लिए गए हैं और वे चाहते हैं कि नाला किसी अन्य की जमीन से निकलवा दिया जाए। विधायक की मांग है कि नाला उसी स्थान से निकले,जहां उसका वास्तविक अस्तित्व है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाले की जमीन पर विधायक का कोई मैरिज लॉन नहीं बना है।भूमि की चार बार पैमाइश हो चुकी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पार्षद पार्टी से प्रेरित होकर बयानबाजी कर रहा है।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एलएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सुभासपा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, राजेश दुबे निर्माण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    4
    सुलतानपुर।जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एसआईआर की सीमा बढ़ाए जाने और पंचायत चुनाव की स्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे,किसी तरह के भ्रम की आवश्यकता नहीं है।राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छप चुके हैं और 75 जिलों में भेजे जा चुके हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी।इस दौरान सुभासपा विधायक बेनीराम से जुड़े नाले पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम को कथित रूप से फोन पर हड़काने के वायरल ऑडियो के मामले में भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है। यदि लेखपाल इस तरह का आरोप लगा रहा है तो मोबाइल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करे।राजभर ने कहा कि यह मामला पहले ही नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया जा चुका है। जहां वास्तव में नाला है, वहां ठेकेदारों द्वारा फ्लैट बना लिए गए हैं और वे चाहते हैं कि नाला किसी अन्य की जमीन से निकलवा दिया जाए। विधायक की मांग है कि नाला उसी स्थान से निकले,जहां उसका वास्तविक अस्तित्व है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाले की जमीन पर विधायक का कोई मैरिज लॉन नहीं बना है।भूमि की चार बार पैमाइश हो चुकी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पार्षद पार्टी से प्रेरित होकर बयानबाजी कर रहा है।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एलएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सुभासपा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, राजेश दुबे निर्माण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_सड़क से संसद तक
    सड़क से संसद तक
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिंडरा, वाराणसी *काशी द्वार योजना को लेकर विधायक डॉ. अवधेश सिंह का बयान — किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी* काशी द्वार योजना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी द्वार योजना वाराणसी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, लेकिन इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की भूमि किसी भी स्थिति में जबरन नहीं ली जाएगी। जिन किसानों की भूमि इस योजना के अंतर्गत प्रभावित हो रही है, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा एवं मूल रेट पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ सहमति के आधार पर आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान सहमति के आधार पर अपनी जमीन नहीं देना चाहता, तो उस पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा न तो जोर-जबरदस्ती की जाएगी और न ही किसी तरह का भय या दबाव डाला जाएगा। डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई किसान अपनी जमीन देना चाहता है तो वह स्वेच्छा से रजिस्ट्री कराए, और यदि नहीं देना चाहता तो रजिस्ट्री न कराए — यह पूरी तरह किसान की इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसानों के न्याय और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस योजना का उद्देश्य विकास के साथ-साथ किसानों को उचित लाभ और सम्मान देना है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    1
    पिंडरा, वाराणसी
*काशी द्वार योजना को लेकर विधायक डॉ. अवधेश सिंह का बयान — किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी*
काशी द्वार योजना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी द्वार योजना वाराणसी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, लेकिन इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है।
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की भूमि किसी भी स्थिति में जबरन नहीं ली जाएगी। जिन किसानों की भूमि इस योजना के अंतर्गत प्रभावित हो रही है, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा एवं मूल रेट पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ सहमति के आधार पर आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान सहमति के आधार पर अपनी जमीन नहीं देना चाहता, तो उस पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा न तो जोर-जबरदस्ती की जाएगी और न ही किसी तरह का भय या दबाव डाला जाएगा।
डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई किसान अपनी जमीन देना चाहता है तो वह स्वेच्छा से रजिस्ट्री कराए, और यदि नहीं देना चाहता तो रजिस्ट्री न कराए — यह पूरी तरह किसान की इच्छा पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि किसानों के न्याय और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस योजना का उद्देश्य विकास के साथ-साथ किसानों को उचित लाभ और सम्मान देना है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • पट्टी क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी बरसाती उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी आबादी की भूमि जिस पर कब्जा दखल चला आ रहा हूं परंतु गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती मेरी आबादी में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मना करने पर गाली गलौज फौजदारी आमादा हो जाते हैं एसडीएम पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    पट्टी क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी बरसाती उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मेरी आबादी की भूमि जिस पर  कब्जा दखल चला आ रहा हूं परंतु गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती मेरी आबादी में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मना करने पर गाली गलौज फौजदारी आमादा हो जाते हैं एसडीएम पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अमनपटेल A
    1
    Post by अमनपटेल A
    user_अमनपटेल A
    अमनपटेल A
    बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस बना दिखावा, कुर्सियां खाली देख लौटे फरियादी अमेठी। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अव्यवस्था देखने को मिली। एक तरफ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे थे, तो दूसरी तरफ जिम्मेदार कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। अधिकारियों के बैठने के बावजूद कई विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण नहीं हो सका। तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि वे दूर-दराज गांवों से उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन यहां पहुंचने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी ही नहीं मिले। कुर्सियां खाली देखकर कई फरियादी मायूस होकर लौट गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जब समाधान दिवस में ही कर्मचारी नहीं बैठेंगे तो उनकी समस्याएं कैसे सुनी जाएंगी। फरियादियों का कहना था कि शासन स्तर पर इस दिन को खास तौर पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तय किया गया है, लेकिन यहां तो खानापूर्ति ही नजर आई। अधिकारियों की मौजूदगी में भी कर्मचारियों की गैरहाजिरी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि समाधान दिवस का उद्देश्य पूरा हो सके और लोगों को न्याय मिल सके।
    2
    अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस बना दिखावा, कुर्सियां खाली देख लौटे फरियादी
अमेठी। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अव्यवस्था देखने को मिली। एक तरफ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे थे, तो दूसरी तरफ जिम्मेदार कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। अधिकारियों के बैठने के बावजूद कई विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण नहीं हो सका।
तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि वे दूर-दराज गांवों से उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन यहां पहुंचने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी ही नहीं मिले। कुर्सियां खाली देखकर कई फरियादी मायूस होकर लौट गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जब समाधान दिवस में ही कर्मचारी नहीं बैठेंगे तो उनकी समस्याएं कैसे सुनी जाएंगी।
फरियादियों का कहना था कि शासन स्तर पर इस दिन को खास तौर पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तय किया गया है, लेकिन यहां तो खानापूर्ति ही नजर आई। अधिकारियों की मौजूदगी में भी कर्मचारियों की गैरहाजिरी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि समाधान दिवस का उद्देश्य पूरा हो सके और लोगों को न्याय मिल सके।
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुलतानपुर से बड़ी खबर— शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
    4
    सुलतानपुर से बड़ी खबर—
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
    user_सड़क से संसद तक
    सड़क से संसद तक
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशनी गांव निवासी राजेश कुमार पटेल ने शनिवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे गांव में आने जाने वाला एक चक मार्ग जो मुख्य सड़क को जोड़ता है गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा चकमार्ग को जोत का अपने खेत में मिल लिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया पीड़ित ने बताया कि मेरे खेत के पश्चिम तरफ एक नाली है सरकारी राजस्व अभिलेखों में दर्ज है उसको भी जोत कर खेत में मिला लिए हैं जिसके कारण सिंचाई बाधित हो गई है उप जिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशनी गांव निवासी राजेश कुमार पटेल ने शनिवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे गांव में आने जाने वाला एक चक मार्ग जो मुख्य सड़क को जोड़ता है गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा चकमार्ग को जोत का अपने खेत में मिल लिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया पीड़ित ने बताया कि मेरे खेत के पश्चिम तरफ एक नाली है सरकारी राजस्व अभिलेखों  में दर्ज है उसको भी जोत कर खेत में मिला लिए हैं जिसके कारण सिंचाई बाधित हो गई है उप जिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.