33 लाख की अंडरग्राउंड केबल काटी को डैमेज किया 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल, सड़क किनारे जेसीबी से खोदी गई केबल प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी विभागों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताज़ा मामला कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव के पास का है, जहां सैफाबाद और आमापुर पावर हाउस से जुड़ी अंडरग्राउंड विद्युत केबल को अराजकतत्वों ने काटकर नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार चलने वाली मुख्य सड़क के किनारे जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर केबल को खोद दिया गया जिसकी जानकारी विभागीय लोगों को नहीं हो सकी जिससे यह साफ होता है कि घटना पूरी प्लानिंग और बेखौफ अंदाज़ में की गई। इस घटना के बाद करीब 10,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन तीन दिनों तक बुरी तरह प्रभावित हुआ। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे विभागीय अधिकारियों में नाराज़गी है। जेई के अनुसार केबल की कुल कीमत करीब 33 लाख रुपये है, हालांकि तत्काल रूप से विभाग को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बहाल किया जा रहा था जो केबल मरम्मत के बाद शनिवार दोपहर बहाल हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सड़क किनारे इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि कानून का कोई भय नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

- सुलतानपुर।जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एसआईआर की सीमा बढ़ाए जाने और पंचायत चुनाव की स्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे,किसी तरह के भ्रम की आवश्यकता नहीं है।राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छप चुके हैं और 75 जिलों में भेजे जा चुके हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी।इस दौरान सुभासपा विधायक बेनीराम से जुड़े नाले पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम को कथित रूप से फोन पर हड़काने के वायरल ऑडियो के मामले में भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है। यदि लेखपाल इस तरह का आरोप लगा रहा है तो मोबाइल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करे।राजभर ने कहा कि यह मामला पहले ही नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया जा चुका है। जहां वास्तव में नाला है, वहां ठेकेदारों द्वारा फ्लैट बना लिए गए हैं और वे चाहते हैं कि नाला किसी अन्य की जमीन से निकलवा दिया जाए। विधायक की मांग है कि नाला उसी स्थान से निकले,जहां उसका वास्तविक अस्तित्व है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाले की जमीन पर विधायक का कोई मैरिज लॉन नहीं बना है।भूमि की चार बार पैमाइश हो चुकी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पार्षद पार्टी से प्रेरित होकर बयानबाजी कर रहा है।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एलएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सुभासपा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, राजेश दुबे निर्माण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- इस वीडियो में जाने की आखिर चित्रकूट में स्थित हनुमान जलधारा का क्या है रहस्य और क्यों वहां लाखों की तादाद में लोग जाते हैं दर्शन करने।1
- Post by Raju.u.p.441
- गंगा तट मारकंडेय महादेव1
- यूपी पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी प्रवीण कुमार ने ADG लखनऊ जोन का कार्यभार संभाला!! ADG लखनऊ जोन के पद पर तैनाती के बाद आज कार्यालय पहुंचे प्रवीण कुमार!! कार्यालय पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने ADG प्रवीण कुमार को दी सलामी!! कार्यभार ग्रहण करने के बाद ADG ने सभी पुलिस कर्मियों से किया परिचय!! अधीनस्थ अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू करने के निर्देश!! ADG प्रवीण कुमार बोले कानून व्यवस्था से किसी भी हाल में समझौता नहीं!! लखनऊ जोन में कानून व्यवस्था को लेकर ADG प्रवीण कुमार का सख्त रुख!! इससे पहले IG अयोध्या और IG मेरठ रह चुके हैं प्रवीण कुमार!!1
- प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी विभागों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताज़ा मामला कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव के पास का है, जहां सैफाबाद और आमापुर पावर हाउस से जुड़ी अंडरग्राउंड विद्युत केबल को अराजकतत्वों ने काटकर नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार चलने वाली मुख्य सड़क के किनारे जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर केबल को खोद दिया गया जिसकी जानकारी विभागीय लोगों को नहीं हो सकी जिससे यह साफ होता है कि घटना पूरी प्लानिंग और बेखौफ अंदाज़ में की गई। इस घटना के बाद करीब 10,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन तीन दिनों तक बुरी तरह प्रभावित हुआ। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे विभागीय अधिकारियों में नाराज़गी है। जेई के अनुसार केबल की कुल कीमत करीब 33 लाख रुपये है, हालांकि तत्काल रूप से विभाग को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बहाल किया जा रहा था जो केबल मरम्मत के बाद शनिवार दोपहर बहाल हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सड़क किनारे इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि कानून का कोई भय नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- सुलतानपुर से बड़ी खबर— शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह स्वयं मौजूद रहे और जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जल आपूर्ति, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।4
- रायबरेली टेढ़ी पुलिया देख भड़के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह, बोले— जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई कैमरे में कैद हकीकत: टेढ़ी पुलिया पर पूर्व विधायक का सख्त रुख Rakesh Singh1