सवाई माधोपुर जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : जिला कलक्टर* *जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, अब तक 43 गैस सिलेंडर जब्त,* *प्रधानमंत्री उज्जवला सिलेंडर 45 दिन तथा सामान्य सिलेंडर 25 दिवस बाद ही दोबारा लें सकेंगे* *समयबद्ध डिलीवरी व पैनिक बुकिंग से बचने की अपील* *सवाई माधोपुर, 24 मार्च।* मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला कलक्टर काना राम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सभी आवश्यक ईंधन संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी स्तर पर कृत्रिम अभाव उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। सभी गैस एजेन्सियों और पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है। जिला कलक्टर ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों एवं मिड-डे-मील योजना में गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं रसद विभाग के अधिकारियों को गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा ने जानकारी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अब तक 43 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं तथा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिले की 25 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को सभी गैस एजेंसियों पर 7 हजार 57 घरेलु गेस सिलेण्डर उपलब्ध है तथा प्रतिदिन आवश्यकता अनुसार आपूर्ति जारी है। जिनकी ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात औसतन 2 दिवस में घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही उपलब्ध कमर्शियल सिलेंडरों का वितरण जिला स्तरीय मॉनिटरिंग के तहत प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। *निर्धारित अवधि के बाद ही दोबारा सिलेंडर मिलेगा :-* सरकार के नियमानुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 45 दिन तथा सामान्य उपभोक्ता 25 दिवस के पश्चात ही पुनः सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि का पालन करने की अपील की गई है। *गैस कम्पनियों के नंबरों पर सम्पर्क कर आसानी से की जा सकती है सिलेंडर बुकिंग :-* घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों के इन आसान माध्यमों से की जा सकती है, जिसमें भारत गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल नंबर 7710955555, आईवीआरएस नंबर 7715012345 पर बुकिंग की जा सकती है। इसी प्रकार इंडेन गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, आईवीआरएस नंबर 7718955555 एवं एचपी गैस बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 9222201122, मिस्ड कॉल नंबर 9493602222, आईवीआरएस नंबर 8888823456 पर बुकिंग सरलता से की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। *अफवाहों से दूर रहें, शिकायत हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय :* - उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला रसद कार्यालय में कंट्रोल रूम 07462-294515 स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य हेल्पलाइन 181 एवं खाद्य विभाग हेल्पलाइन 14435 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें, घरेलू गैस का भंडारण न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी आपूर्ति पूर्णतः सामान्य एवं निर्बाध है। फोटो कैप्शन :- 24 पीआरओ 13 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम। ---000---

- Post by Anil Kumar journalist1
- लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,1
- गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस1
- हिंडौन शहर निवासी गौरी दत्तात्रेय ने बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। दसवीं के परिणाम जारी होते ही विद्यालय स्टाफ और लोग गौरी दत्तात्रेय के निवास स्थल पहुंचे जहां उनका साफा माला पहनकर अभिनंदन किया गया।गौरी दत्तात्रेय के पत्रकार अनिल दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि बिटिया गौरी दत्तात्रेय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर हिंडौन शहर जिले का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को लोग गौरी दत्तात्रेय के घर पर पहुंचे उनको बधाइयां दी और साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित सहित कई लोग मौजूद रहे1
- करोड़ों का अस्पताल, मरीज बेहाल करोड़ों रुपये से बने जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा। डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण घंटों इंतजार के बाद भी उपचार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार रात 8.30 बजे सड़क हादसे में घायल किशन कंडोला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय एक्स-रे की सलाह दे दी। एक्स-रे कक्ष बंद मिला और 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। दर्द से परेशान मरीज को आखिर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। यह हालात जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।2
- ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई। स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।1
- हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा विहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 ,8 व 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस मुख्य रूप से अंग्रेजी विषय पर कार्य करती है। संस्थान के सीईओ भारद्वाज ने विभिन्न स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में अंग्रेजी विषय का अध्यापन कार्य किया। जिसके चलते 80% से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 100% अंक भी प्राप्त किए हैं। इस मौके पर संस्थान की ओर से विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित क्लासेस के संरक्षक प्रकाश नंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।1
- Post by Anil Kumar journalist1