बेतिया में चलाया गया वाहन जांच अभियान 2लाख 500 रुपए वसूला गया जुर्माना। आज 31मार्च मंगलवार दोपहर करीब 12बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 500 रूपए जुर्माना वसूले गए।

- बगहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग से शुरू हुई कहानी ने आखिरकार ऑनर किलिंग का भयावह रूप ले लिया। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने जो सच्चाई सामने रखी है, वह समाज को झकझोर देने वाली है। घटना की शुरुआत 14 सितंबर 2025 से होती है, जब बगहा जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव से एक युवक और एक युवती के अचानक लापता होने की खबर सामने आई। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हुआ, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। समय बीतता गया और मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा था, तभी 22 जनवरी को उसी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में पेड़ से लटके दो नर कंकाल बरामद हुए। इस खोज ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वैज्ञानिक जांच और पहचान प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ये कंकाल लापता युवक अखिलेश यादव और युवती दुलारी कुमारी के ही हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—इतने समय बाद सच्चाई तक पहुंचना। लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने एक-एक कड़ी को जोड़ा और आखिरकार सच्चाई उजागर हो गई। जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। युवती के पिता मदन बिन ने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। दोनों को पहले गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया और फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को पेड़ से लटका दिया गया। इतना ही नहीं, अपराध को छुपाने के लिए एक और चाल चली गई। दोनों से जबरन सुसाइड नोट लिखवाया गया और उसे मोबाइल के बैक कवर में रख दिया गया, ताकि मामला पूरी तरह आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला केवल प्रेम प्रसंग का नहीं, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर की गई निर्मम ऑनर किलिंग का है, जहां एक पिता ने ही अपनी बेटी की जिंदगी छीन ली। बगहा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संकलित कर केस डायरी में शामिल किया जा रहा है और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जहां इज्जत के नाम पर रिश्तों का खून कर दिया जाता है।1
- पीड़ित_आर्मी_जवान की आवाज़ को नजरअंदाज़ करना बेहद शर्मनाक है। अगर वायरल ऑडियो सच है, तो ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि जिम्मेदारी से सीधा मुँह मोड़ना है। क्या वर्दी का मतलब सिर्फ रौब रह गया है, सेवा नहीं? क्या अब न्याय भी पहचान देखकर मिलेगा? प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी फरियादी निराश न लौटे। नोट: वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं है। Hemant Mishra Pro Cell Kushinagar1
- भीषण अगलगी से दो दर्जन बकरिया और लाखो कि क्षति पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार प्रातः आवाज योगापट्टी संवाददाता योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत मच्छरगांवा नगर पंचायत के नवगांवा गांव में अचानक लगी आग से चार घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में करीब 18 बकरियां झुलसकर मर गईं, जबकि घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात करीब ग्यारह बजे रात का घटना है। सबसे पहले नवगांवा गांव निवासी बुधन यादव के घर से अचानक आग की चिनगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक तीनों घर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बाल्टी, मोटर व हैंडपंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान बुधन यादव को हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन की शादी आगामी 5 मई को होने वाली थी, जिसके लिए घर में करीब सत्तर हजार रुपये और शादी से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जो आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। Inअग्निकांड में गणेश यादव, बुधन यादव और योगेंद्र यादव लालाबाबू यादव ठंग यादव का घर पूरी तरह जल गया। इसके अलावा घर में बंधी करीब 18 बकरियां भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।वही आगलगी में दो लोग झुलसे की बात कही जा रही है। झुलसे युवक का पहचान नवगांवा गांव निवासी बुलेट यादव व गणेश यादव को बताया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं इधर अंचलाधिकारी प्रज्ञा नैनम ने बताया कि अंचल अमीन को घटना की जाँच के लिए भेजा जा रहा है।वहीं कहा कि पीड़ित परिवार को प्रशासन से जो भी सहायता होगा उसको दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा |1

- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगे ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई के लिए विभाग की सराहना की, हालांकि इस घटना ने बिजली उपकरणों के रखरखाव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- नौतन प्रखंड के डबरिया पंचायत में एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया, जहां चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते शोर-शराबा होने पर चोर मौके से फरार हो गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- Bihar Board Exam 2026: मात्र 30 दिनों में First Division कैसे लाएं? | 100% Guaranteed Formula 🔥#viralreels #reelsviral #BSEBresult #matricresult #result20261
- पश्चिम चंपारण में 9 महीने से लापता फैजान के परिजनों से मिलने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज 31 मार्च मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके घर पहुंचा। दल में जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष मो. तारिक अनवर और नरकटियागंज अनुमंडल प्रभारी गंगा वर्मा शामिल रहे। जिला सचिव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद भी फैजान का कोई सुराग नहीं मिलना चिंताजनक है। एक ओर सदर डीएसपी विवेक दीप के कार्यों की सराहना की गई, वहीं नरकटियागंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। पार्टी ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर अनुमंडल से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक फैजान का पता नहीं चलता, पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी।1