logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में रविवार सुबह से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक सांप फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। साथ में मौजूद शिष्य ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूरा किस्सा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

3 hrs ago
user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में रविवार सुबह से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक सांप फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। साथ में मौजूद शिष्य ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूरा किस्सा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from Lalitpur and nearby areas
  • सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी गांव में सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों को निशाना बनाकर बदमाशों द्वारा चोरी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बांसी निवासी कृपाल साहू ने जखौरा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान एवं निर्माणाधीन दुकानों में घुस गए। आरोप है कि बदमाश लोहे के शटर, गेट, सरिया, गाटर सहित अन्य सामान उखाड़कर ले गए और मौके पर जमकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने और यूपी-112 पुलिस को सूचना दिए जाने पर बदमाश अपनी दो मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कृपाल साहू ने बांसी चौकी क्षेत्र के पड़ोसी गांव के दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    2
    सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश
सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी गांव में सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों को निशाना बनाकर बदमाशों द्वारा चोरी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बांसी निवासी कृपाल साहू ने जखौरा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान एवं निर्माणाधीन दुकानों में घुस गए। आरोप है कि बदमाश लोहे के शटर, गेट, सरिया, गाटर सहित अन्य सामान उखाड़कर ले गए और मौके पर जमकर तोड़फोड़ भी की।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने और यूपी-112 पुलिस को सूचना दिए जाने पर बदमाश अपनी दो मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
कृपाल साहू ने बांसी चौकी क्षेत्र के पड़ोसी गांव के दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    5 hrs ago
  • बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन ललितपुर *बुंदेलखंड विकास सेवा के प्रमुख टीटू कपूर ने अपनी टीम के साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से मुलाकात कर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विधायक से आग्रह किया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बुंदेलखंड की जनता की आवाज पहुंचाएं और लंबे समय से चली आ रही अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखें। इस दौरान टीटू कपूर ने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए अलग राज्य का गठन समय की आवश्यकता है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी मांग को उचित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास सेवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर
*बुंदेलखंड विकास सेवा के प्रमुख टीटू कपूर ने अपनी टीम के साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से मुलाकात कर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।* 
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विधायक से आग्रह किया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बुंदेलखंड की जनता की आवाज पहुंचाएं और लंबे समय से चली आ रही अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखें। 
इस दौरान टीटू कपूर ने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। 
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए अलग राज्य का गठन समय की आवश्यकता है। 
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी मांग को उचित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास सेवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, टीकमगढ़ जिले में जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया हैं, हालात यह हैं की सुबह 9 बजे से डॉक्टरों की ड्यूटी का समय निर्धारित है, लेकिन कुछ डॉक्टर दोपहर तक जिला अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को उठानी पड़ रही है, जो दूर दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं और घंटों डॉक्टर का इंतजार करने के बाद भी उन्हें इलाज नहीं मिल पाता है।
    1
    टीकमगढ़ जिले में जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं,
टीकमगढ़ जिले में जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया हैं, हालात यह हैं की सुबह 9 बजे से डॉक्टरों की ड्यूटी का समय निर्धारित है, लेकिन कुछ डॉक्टर दोपहर तक जिला अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को उठानी पड़ रही है, जो दूर दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं और घंटों डॉक्टर का इंतजार करने के बाद भी उन्हें इलाज नहीं मिल पाता है।
    user_Deepak kushwaha
    Deepak kushwaha
    Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीमा पॉलिसी के नाम पर 26 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलरा के जागेश्वर प्रसाद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बीमा पॉलिसी और ई-मेल के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का कथित इस्तेमाल कर 26,11,808 रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदक का कहना है कि मामले में पहले से एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
    1
    बीमा पॉलिसी के नाम पर 26 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलरा के जागेश्वर प्रसाद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बीमा पॉलिसी और ई-मेल के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का कथित इस्तेमाल कर 26,11,808 रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदक का कहना है कि मामले में पहले से एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 2 8 26 को खरगापुर मेला ग्राउंड से सावन सोमवार कि कावड़ यात्रा बल्देवगढ़ होते हुए कुंडेश्वर धाम प्रस्थान बम बम भोले के जयकारों के साथ पैदल कावड़ यात्रा खरगापुर मेला ग्राउंड से यात्रा प्रारंभ होकर बाले बाल होते हुए कुंडेश्वर धाम तक जाएगी बल्देवगढ़ दिनांक 2 8 2026 प्रस्थान समय सुबह 9:00 बजे गौ सेवक स्काई राज यादव के नेतृत्व में पैदल कावड़ यात्रा महाकाल भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली । सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए डीजे बाजे के साथ बड़ी ही धूमधाम से कावड़ यात्रा शिवनगर कुंडेश्वर धाम के लिए प्रस्थान यात्रा का समापन कुंडेश्वर धाम पर होगा । महादेव के जयकारों के साथ जगह-जगह काबड यात्रा एवं श्रद्धालुयों का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया गया भोलेनाथ के भक्त जनों द्वारा जयकारों के साथ कावड़ यात्रा खरगापुर प्रांगण से कुंडेश्वर धाम यात्रा प्रस्थान हुई कुंडेश्वर धाम में यात्रा का समापन किया जाएगा
    1
    आज दिनांक 2 8 26 को खरगापुर मेला ग्राउंड से सावन सोमवार कि कावड़ यात्रा बल्देवगढ़ होते हुए कुंडेश्वर धाम प्रस्थान बम बम भोले के जयकारों के साथ
पैदल कावड़ यात्रा खरगापुर मेला ग्राउंड से यात्रा प्रारंभ होकर बाले बाल होते हुए कुंडेश्वर धाम तक जाएगी 
बल्देवगढ़ दिनांक 2 8 2026 प्रस्थान समय सुबह 9:00 बजे गौ सेवक स्काई राज यादव के नेतृत्व में पैदल कावड़ यात्रा महाकाल भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली । सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए डीजे बाजे के साथ बड़ी ही धूमधाम से कावड़ यात्रा शिवनगर कुंडेश्वर धाम के लिए प्रस्थान यात्रा का समापन कुंडेश्वर धाम पर होगा । महादेव के जयकारों के साथ जगह-जगह काबड यात्रा एवं श्रद्धालुयों का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया गया भोलेनाथ के भक्त जनों द्वारा जयकारों के साथ कावड़ यात्रा खरगापुर प्रांगण से कुंडेश्वर धाम यात्रा प्रस्थान हुई कुंडेश्वर धाम में यात्रा का समापन किया जाएगा
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मिर्चवारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत मिर्चवारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत ललितपुर-महरौनी मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक सेल्समैन की दर्दनाक मौत हो गई। मिर्चवारा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। महरौनी कस्बा निवासी 44 वर्षीय राजेश पुत्र गोकुल प्रसाद ललितपुर के नदीपुरा स्थित शहजाद नदी के पास संचालित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार रात करीब 10.15 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर महरौनी के लिए निकले थे। बताया गया कि रात करीब 11.30 बजे जब वह मिर्चवारा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। । हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    मिर्चवारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत
मिर्चवारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत
ललितपुर-महरौनी मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक सेल्समैन की दर्दनाक मौत हो गई। मिर्चवारा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। महरौनी कस्बा निवासी 44 वर्षीय राजेश पुत्र गोकुल प्रसाद ललितपुर के नदीपुरा स्थित शहजाद नदी के पास संचालित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार रात करीब 10.15 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर महरौनी के लिए निकले थे। बताया गया कि रात करीब 11.30 बजे जब वह मिर्चवारा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। । हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ललितपुर: गिरार जी में नमोकार मंत्र के श्रवण के दौरान विषधर भी हुआ शांत, श्रद्धालुओं ने बताया संतत्व की शक्ति का अद्भुत दृश्य ललितपुर। मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर धसान नदी के पावन तट स्थित जैन अतिशय क्षेत्र गिरार जी में चल रहे मंगल चातुर्मास के दौरान रविवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पूज्य आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी द्वारा प्रातःकालीन प्रवचन एवं णमोकार (नमोकार) मंत्र का उच्चारण किया जा रहा था। इसी दौरान एक विषधर सर्प वहां दिखाई दिया, लेकिन श्रद्धालुओं के अनुसार वह किसी प्रकार का आक्रामक व्यवहार किए बिना शांत अवस्था में वहीं ठहरा रहा। उपस्थित लोगों ने इसे संतों की करुणा, अहिंसा और आध्यात्मिक प्रभाव का प्रतीक बताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि "अहिंसा केवल शब्द नहीं, बल्कि संतों का जीवन है। आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी की करुणामयी वाणी के आगे विषधर भी शांत हो गया। यही संतत्व की वास्तविक शक्ति है।" गिरार जी में आर्यिका संघ का मंगल चातुर्मास श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान प्रवचन, नमोकार मंत्र का जाप एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने पूज्य आर्यिका संघ के श्रीचरणों में बारम्बार नमोस्तु अर्पित करते हुए इस घटना को सनातन एवं जैन धर्म की अहिंसा, करुणा और आध्यात्मिक साधना की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
    1
    ललितपुर: गिरार जी में नमोकार मंत्र के श्रवण के दौरान विषधर भी हुआ शांत, श्रद्धालुओं ने बताया संतत्व की शक्ति का अद्भुत दृश्य
ललितपुर। मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर धसान नदी के पावन तट स्थित जैन अतिशय क्षेत्र गिरार जी में चल रहे मंगल चातुर्मास के दौरान रविवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पूज्य आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी द्वारा प्रातःकालीन प्रवचन एवं णमोकार (नमोकार) मंत्र का उच्चारण किया जा रहा था। इसी दौरान एक विषधर सर्प वहां दिखाई दिया, लेकिन श्रद्धालुओं के अनुसार वह किसी प्रकार का आक्रामक व्यवहार किए बिना शांत अवस्था में वहीं ठहरा रहा। उपस्थित लोगों ने इसे संतों की करुणा, अहिंसा और आध्यात्मिक प्रभाव का प्रतीक बताया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि "अहिंसा केवल शब्द नहीं, बल्कि संतों का जीवन है। आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी की करुणामयी वाणी के आगे विषधर भी शांत हो गया। यही संतत्व की वास्तविक शक्ति है।"
गिरार जी में आर्यिका संघ का मंगल चातुर्मास श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान प्रवचन, नमोकार मंत्र का जाप एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने पूज्य आर्यिका संघ के श्रीचरणों में बारम्बार नमोस्तु अर्पित करते हुए इस घटना को सनातन एवं जैन धर्म की अहिंसा, करुणा और आध्यात्मिक साधना की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में रविवार सुबह से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक सांप फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। साथ में मौजूद शिष्य ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूरा किस्सा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में रविवार सुबह से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक सांप फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। साथ में मौजूद शिष्य ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूरा किस्सा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.