Shuru
Apke Nagar Ki App…
man Kalka Devi prangan Mata ka darbar bahut hi sandhyanand Darbar mein bahut दूर-दूर se vyaktigat Aaye hue hain
Raju Pal
man Kalka Devi prangan Mata ka darbar bahut hi sandhyanand Darbar mein bahut दूर-दूर se vyaktigat Aaye hue hain
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विनोद पटेल कोलकरहिया जी के पास आज दोपहर बड़े भाई सनातनी रजनीश तिवारी, धुर्व राजा का फोन आया की कुछ संदिग्ध लोगो के द्वारा 100 #गौवंश जिसमे केवल नंदी महाराज है उन्हें खमरगोर के रास्ते खेतो से नदी उस पार ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही मे विनोद पटेल जगदीश पटेल, ब्रजेश पटेल किट्टू वरमान, महेंद्र पटेल. राहुल पटेल सभी साथियो के साथ घेरा बंदी कर उनको पकड़ा ओर पूछताछ की तो पाया की ये लोग कसाई हैं. ओर गोवंस को कटाने के लिए ले जा रहे जिसकी सुचना तुरंत थाना प्रभारी सिमरिया ओर गैसवाद को दी. इसके उपरांत सिमरिया से जयप्रकाश चनपुरिया और उनकी टीम रजनीश भाई अपनी टीम के साथ पहुंचे, तस्करी वाले युवक भाग गए थे महिलाएं जो तीन थी उनको थाने ले जाया गया है जहाँ जयप्रकाश चनपुरिया जी कार्यवाही देख रहे है ।और समस्त नंदी महाराजो को जलखण्डेश्वर गौशाला लाये जंहा अंशुल भैया और समस्त सुरभि गौशाला के सदस्यों ने वही मौका पर पहुँच कर काफी मेहनत की और वहाँ से पैदल गौवंश गैसाबाद गौशाला लाय जंहा उनका उपचार किया गया ।इस कार्य मे गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा जी तुलसीराम पटेल जी मुंशी जी, श्रीराम संदीप आदिवासी सभी के सहयोग से गौवंश सुरक्षित है!1
- छतरपुर/महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम गांव में शराब दुकान के बाहर पेटियां रखकर खुलेआम दारु बेचने का मामला सामने आया है जिसकी तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद की गई है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मध्यप्रदेश सरकार में किस तरह से माफिया राज चल रहा है न कोई नियम न कोई कानून बल्कि निर्धारित रेट दरों की बजाय ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूल किये जा रहे हैं और जिसका बिल या रसीद भी ग्राहकों को नहीं दी जाती है और शराब दुकान के बाहर रेट सूची भी लगाने का नियम है मगर वह भी नहीं लगाई गई है जानकारी मुताबिक गिरिराज कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा शराब बेचने का लाइसेंस लिया गया है मगर ठेकेदार की मनमानी के चलते गोवा कंपनी की शराब शीशी जिसकी निर्धारित कीमत 128 रुपए दर्ज हैं जोकि ग्राहकों को 150 रुपए में बेची जा रही है मगर शराब माफियाओं का कहना है कि हम अपने रेट पर ही शराब बेचेंगे क्योंकि पुलिस से लेकर जिला आबकारी विभाग को पैसा देते हैं मीडिया कौन होती है कार्यवाही कराने वाली अगर किसी अधिकारी में हिम्मत है तो कार्यवाही करके दिखाएं हम उनको भी खरीद लेंगे पैसे की दम पर एक से एक बड़े ईमानदार अधिकारी ईमान बेच देते हैं1
- बताया जा रहा है कि यहां कम दाम में बढ़िया रिपेयरिंग की जाती है। पंचर, सर्विसिंग, ब्रेक, चेन सेटिंग और अन्य काम तेजी से और सही तरीके से किए जाते हैं, जिससे ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।1
- *बहन को बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाला भाई गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जनपद में बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह, एवं मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज थाना एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बहन को 01 लाख 38 हजार रूपए मे बेचकर व जबरन विवाह कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जनपद चित्रकूट की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा 22 नवंबर 25 को थाना एएचटीयू जनपद बांदा पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि 20 नवंबर 25 को उसकी माता मुन्नी एवं भाई जयनारायण ने उसे जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम नामक एक अनजान व्यक्ति को 1,38,000 में बेच दिया तथा उसकी जबरन शादी करा दी, जबकि पीड़िता पूर्व से ही शादीशुदा है।पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की। विवेचना के दौरान एकत्र पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में सक्रिय थी । इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके भाई जयनारायण को कालु कुआं रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।शेष सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है बता दे कि 02 अभियुक्तों को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम डाडी चमरौडी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट है।1
- सड़क दुर्घटना में बस चालक की मौत, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी महोबा। जनपद में हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस प्रशासन की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन और ट्रक की टक्कर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी घायलों की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया तथा मृतक बस चालक के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- #महोबा। सदर कोतवाली क्षेत्र के चरखारी मार्ग पर प्रेमनगर और करहरा गांव के बीच शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और अज्ञात वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।4
- ise dekhne ka kasht Karen Mera Naam Raju Pal gadarpurpost Bachhon1
- सिमरिया। 100 से भी ज्यादा गौ बंश की तस्करी को बजरंग दल प्रखण्ड सिमरिया एवं ग्रामीण लोगों की मदद से देवरी गांव में रोका गया, जिसमें 3 महिलाएं और 4 लड़के गौ तस्कर थे जिनको पकड़ कर सिमरिया थाना में सौंपा गया और गौ बंश को सुरक्षित गौ शाला पहुंचा कर कसाई खाने में कटने से बचाया ।। जय श्री राम 🚩🚩 जय गौ माता 🙏🚩🚩2
- *जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन 7054881233 बाँदा। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करने वाले 01अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चौतुवा द्वारा 12 फरवरी 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि 6 अगस्त 25 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना मटौंध पुलिस द्वारा पूर्व में ही 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस द्वारा एक अन्य अभियुक्त को दुरेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रिजवान खान पुत्र जमाल खान निवासी जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा निवासी है।1