Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान पहल के अंतर्गत सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4 :00 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 73 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया जो जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सोहागपुर न्यूज़
ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान पहल के अंतर्गत सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4 :00 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 73 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया जो जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान पहल के अंतर्गत सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4 :00 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 73 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया जो जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।1
- बनखेड़ी। यूपीएससी परीक्षा में 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आयुष स्वामी का बनखेड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। आयुष स्वामी बनखेड़ी निवासी शिक्षक राजेश स्वामी के पुत्र हैं, जिनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को आयुष स्वामी को राजधानी में शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के बाद जब वे अपने गृह नगर पहुंचे, तो परिजनों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन कर मिठाइयां बांटी और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर आयुष स्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन से किसी भी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है। आयुष की इस उपलब्धि ने बनखेड़ी सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आयुष भविष्य में प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान1
- पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में *दिनांक 24/03/26* को अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व मे निरी0 कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सतरास्ता से इंद्रा चौक होते हुये अस्पताल तिराहे तक रोड पेट्रोलिंग की गयी | दौराने पेट्रोलिंग के पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया गया कि रोड पर किए गए अतिक्रम ( कूलर, फ्रिज एवं अन्य दुकानों की वस्तुओ ) को आमजन के उपयोग मे लायी जा रही पर न रखे | यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वरा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी | आज *दिनांक 25/3/26* को मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस* के संचालको द्वारा उक्त समझाइस को न मानते हुये *पुनः सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर दुकान का स्टेंड एवं कूलर, व उसके खाली खोके आदि रखकर व्यवधान उत्तपन किया* | जिस पर *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश किया जावेगा | एवं उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.1
- Post by ABDUL1
- नया हरसूद छनेरा में कल से ही अफवाह फैल रही कि शहर के पेट्रोल पंप ऊपर पेट्रोल व डीजल की कमी के कारण नहीं मिल पा रहा हैं।सुबह से ही शहर में अफवाहों का माहौल गर्म था पेट्रोल पंप संचालक जावेद गोरी ने बताया कि शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है1
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर भारी पड़ा अल्पसंख्यक विभाग का दस्तावेज आरटीई के तहत सारणी के बड़े स्कूल सेंट फ्रांसिस, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना स्कूल गरीब बच्चों को नहीं देंगे निशुल्क शिक्षा1
- पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- ग्राम शोभापुर के पास सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने टवेरा कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में 3 मार्च को एक अज्ञात वाहन चालक ने ग्राम बड़वानी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति हमीर सिंह गुर्जर पिता जसवंत सिंह गुर्जर को टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत सिल्वर रंग की टवेरा कार द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से आई चोटों के कारण हुई है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने टवेरा कार के चालक के भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत प्रकरण पंजीबद किया है।1