Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर भारी पड़ा अल्पसंख्यक विभाग का दस्तावेज आरटीई के तहत सारणी के बड़े स्कूल सेंट फ्रांसिस, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना स्कूल गरीब बच्चों को नहीं देंगे निशुल्क शिक्षा
Namdev gujre Khabar bhart news
शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर भारी पड़ा अल्पसंख्यक विभाग का दस्तावेज आरटीई के तहत सारणी के बड़े स्कूल सेंट फ्रांसिस, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना स्कूल गरीब बच्चों को नहीं देंगे निशुल्क शिक्षा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर भारी पड़ा अल्पसंख्यक विभाग का दस्तावेज आरटीई के तहत सारणी के बड़े स्कूल सेंट फ्रांसिस, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना स्कूल गरीब बच्चों को नहीं देंगे निशुल्क शिक्षा1
- Post by Sohan Lal Rathor2
- मुलताई। नगर के समीप ग्राम पारेगांव में दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही माता-पिता के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के दूसरे पुत्र सुमेर मुन्ना सिंह द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग माँ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेंद्र पिता मुन्ना गेहूं ले जाने की जिद कर रहा था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता के साथ हाथापाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेंद्र शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने गुस्से में आकर अपने ही माँ-बाप की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल माँ को अस्पताल पहुंचाया,ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मुसाखेडी निवासी किसान रूकजा सलामे के खेत में भीषण आगजनी की घटना सामने आई मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान के खलिहान में 500 कुंटल के जमा मक्का के भूटटो का ढेर जलकर राख हो गया वहीं खेतों में फैली आग से किसान का 20 एकड़ का चना जलकर राख हो गया भीषण आग जनी में किसान को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुनील सावंत फायर मैन सतीष साहू संदीप मानकर दिनेश साहू ने आग पर काबू पाया1
- शहीदी दिवस पर वीरता पुरस्कार किए गए प्रदान, नेताओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि। पद्म विभूषण आदित्य नाथ झा मेमोरियल द्वारा शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु सहित उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 23rd मार्च शहीदी दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए राजपथ न्यूज़ को भी चयनित किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, संस्था के संयोजक राकेश सिंह और पारूल सिंह ने राजपथ न्यूज़ के प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे को अशोक स्तंभ रूपी स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जी बोले निष्पक्ष खबरें दिखाना किसी राष्ट्रीय वीरता से कम नहीं... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान पहल के अंतर्गत सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4 :00 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 73 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया जो जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।1
- पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- अंतर्राज्यीय कड़ी उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। 🔹पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से *कुल 10 मोटर सायकल (कीमत लगभग 05 लाख 30 हजार रुपये) बरामद* की हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। 🔹पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र), हाल भैंसदेही* बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर सायकल चोरी की पाई गई, जिसे उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ क्षेत्र से गोलू उर्फ अनिल नामक व्यक्ति से लेना बताया। 🔹सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटर सायकल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 09 अन्य मोटर सायकल बरामद की गईं। 🔹*अपराध पंजीयन* थाना भैंसदेही में इस संबंध में *इस्तगासा क्रमांक 001/2026 धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 🔹*आरोपीगण* 1. *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र)* 2. *गोलू उर्फ अनिल* (फरार) 🔹*बरामदगी / जप्ती* * कुल 10 मोटर सायकल * *कुल कीमत लगभग ₹05,30,000/-* 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस सफल कार्रवाई में थाना भैंसदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें— * निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी) * उपनिरीक्षक आशीष कुमरे * उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल * प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे * आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील * एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल का विशेष योगदान रहा। 🔹*पुलिस अधीक्षक का संदेश / प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए थाना भैंसदेही पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि— *“पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।”* 🔹*जनसामान्य से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि— * अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं लॉक का उपयोग अवश्य करें। * संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। * चोरी की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। 🔹*आपकी सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।*1