logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम मुसाखेडी में भीषण आगजनी, मक्का के भूटटो का ढेर और चना जलकर राख, लाखों का नुक्सान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मुसाखेडी निवासी किसान रूकजा सलामे के खेत में भीषण आगजनी की घटना सामने आई मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान के खलिहान में 500 कुंटल के जमा मक्का के भूटटो का ढेर जलकर राख हो गया वहीं खेतों में फैली आग से किसान का 20 एकड़ का चना जलकर राख हो गया भीषण आग जनी में किसान को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुनील सावंत फायर मैन सतीष साहू संदीप मानकर दिनेश साहू ने आग पर काबू पाया

14 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

ग्राम मुसाखेडी में भीषण आगजनी, मक्का के भूटटो का ढेर और चना जलकर राख, लाखों का नुक्सान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मुसाखेडी निवासी किसान रूकजा सलामे के खेत में भीषण आगजनी की घटना सामने आई मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान के खलिहान में 500 कुंटल के जमा मक्का के भूटटो का ढेर जलकर राख हो गया वहीं खेतों में फैली आग से किसान का 20 एकड़ का चना जलकर राख हो गया भीषण आग जनी में किसान को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुनील सावंत फायर मैन सतीष साहू संदीप मानकर दिनेश साहू ने आग पर काबू पाया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंतर्राज्यीय कड़ी उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। 🔹पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से *कुल 10 मोटर सायकल (कीमत लगभग 05 लाख 30 हजार रुपये) बरामद* की हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। 🔹पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र), हाल भैंसदेही* बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर सायकल चोरी की पाई गई, जिसे उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ क्षेत्र से गोलू उर्फ अनिल नामक व्यक्ति से लेना बताया। 🔹सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटर सायकल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 09 अन्य मोटर सायकल बरामद की गईं। 🔹*अपराध पंजीयन* थाना भैंसदेही में इस संबंध में *इस्तगासा क्रमांक 001/2026 धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 🔹*आरोपीगण* 1. *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र)* 2. *गोलू उर्फ अनिल* (फरार) 🔹*बरामदगी / जप्ती* * कुल 10 मोटर सायकल * *कुल कीमत लगभग ₹05,30,000/-* 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस सफल कार्रवाई में थाना भैंसदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें— * निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी) * उपनिरीक्षक आशीष कुमरे * उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल * प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे * आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील * एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल का विशेष योगदान रहा। 🔹*पुलिस अधीक्षक का संदेश / प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए थाना भैंसदेही पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि— *“पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।”* 🔹*जनसामान्य से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि— * अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं लॉक का उपयोग अवश्य करें। * संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। * चोरी की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। 🔹*आपकी सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।*
    1
    अंतर्राज्यीय कड़ी उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के लिए  लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा किया है।
🔹पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से *कुल 10 मोटर सायकल (कीमत लगभग 05 लाख 30 हजार रुपये) बरामद* की हैं।
🔹 *घटना का विवरण* 
दिनांक 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया।
🔹पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र), हाल  भैंसदेही* बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर सायकल चोरी की पाई गई, जिसे उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ क्षेत्र से गोलू उर्फ अनिल नामक व्यक्ति से लेना बताया।
🔹सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटर सायकल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 09 अन्य मोटर सायकल बरामद की गईं।
🔹*अपराध पंजीयन* 
थाना भैंसदेही में इस संबंध में *इस्तगासा क्रमांक 001/2026 धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🔹*आरोपीगण* 
1. *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र)* 
2. *गोलू उर्फ अनिल* (फरार)
🔹*बरामदगी / जप्ती* 
* कुल 10 मोटर सायकल
* *कुल कीमत लगभग ₹05,30,000/-* 
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस सफल कार्रवाई में थाना भैंसदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें—
* निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी)
* उपनिरीक्षक आशीष कुमरे
* उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल
* प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे
* आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील
* एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल का विशेष योगदान रहा।
🔹*पुलिस अधीक्षक का संदेश / प्रशंसा* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए थाना भैंसदेही पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि—
*“पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।”* 
🔹*जनसामान्य से अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि—
* अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं लॉक का उपयोग अवश्य करें।
* संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
* चोरी की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें।
🔹*आपकी सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।*
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नागौद सिंहपुर चौराहे से अतिक्रमण कारवाई शुरू हुई
    1
    नागौद सिंहपुर चौराहे से अतिक्रमण कारवाई शुरू हुई
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Umreth, Chhindwara•
    16 hrs ago
  • पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    1
    पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें
सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें।
प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आंबेडकर वाटिका से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का शिलान्यास पत्थर गायब, बहुजन समाज में आक्रोश, जाकीर की रिपोर्ट
    1
    आंबेडकर वाटिका से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का शिलान्यास पत्थर गायब, बहुजन समाज में आक्रोश, जाकीर की रिपोर्ट
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पांढुर्णा:-सौसर में एच.पी. गैस संकट पर फूटा जनआक्रोश नगर सौसर के मोक्षधाम रोड पर क्षेत्रवासियों के साथ पहुंचकर एच.पी. गैस अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    पांढुर्णा:-सौसर में एच.पी. गैस संकट पर फूटा जनआक्रोश
नगर सौसर के मोक्षधाम रोड पर क्षेत्रवासियों के साथ पहुंचकर एच.पी. गैस
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छिन्दवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा की ग्राम पंचायत पलटवाड़ा के नवनिर्मित मंदिर में माँ दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें आज कलश यात्रा निकली गई कलश यात्रा में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक भी शामिल हुए।
    1
    छिन्दवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा की ग्राम पंचायत पलटवाड़ा के नवनिर्मित मंदिर में माँ दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें आज कलश यात्रा निकली गई कलश यात्रा में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक भी शामिल हुए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं की भारी गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पहले लगभग 800 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई थी, जो अब बढ़कर करीब 900 क्विंटल तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिला स्तर की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने देर रात लगभग 11 बजे तक वेयरहाउस का निरीक्षण किया और इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब अगले दो दिनों तक वेयरहाउस में रखी सभी गेहूं की बोरियों की गिनती की जाएगी, जिससे वास्तविक कमी का आंकड़ा और स्पष्ट हो सके। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की हेराफेरी बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस की चाबी संचालक और शाखा प्रबंधक के पास रहती है और दोनों की मौजूदगी के बिना वेयरहाउस खोला ही नहीं जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
    1
    कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच
सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं की भारी गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पहले लगभग 800 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई थी, जो अब बढ़कर करीब 900 क्विंटल तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिला स्तर की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
जांच टीम ने देर रात लगभग 11 बजे तक वेयरहाउस का निरीक्षण किया और इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब अगले दो दिनों तक वेयरहाउस में रखी सभी गेहूं की बोरियों की गिनती की जाएगी, जिससे वास्तविक कमी का आंकड़ा और स्पष्ट हो सके।
मामले में मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की हेराफेरी बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस की चाबी संचालक और शाखा प्रबंधक के पास रहती है और दोनों की मौजूदगी के बिना वेयरहाउस खोला ही नहीं जा सकता।
अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 24 घंटे में सिंगोड़ी पुलिस ने पेंच नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थीे सुलझाई सिंगोड़ी:– मंगलवार को पेंच नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सिंगोड़ी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली। उक्त महिला के पति ने ही हत्या कर महाराष्ट्र राज्य से लाकर नदी में फेका था। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया की उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन,आशीष खरे अति. पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कल्याणी वरकड़े के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं तत्परता से कार्यवाही हेतु पूर्व से निर्देशित किया गया है। 24 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि पेंच नदी पुल के नीचे किसी अज्ञात महिला का शव पानी में पडा है। जांच के दौरान बुधवार को थाना सेलू जिला वर्धा से महाराष्ट्र पुलिस, के साथ रोशन चक्रे पिता विश्वास चक्रे उम्र 27 वर्ष निवासी दताला तह मुर्तिजापुर जिला अकोला के उपस्थित आये। रोशन चक्रे से पूछताछ करने पर बताया कि उसका जीजा अक्षय चौरपगार है जिसके साथ 23 मार्च को उसकी बहन प्रणिता नागपुर गई थी जो इसके जीजा के साथ वापस नहीं आई थी। प्रणिता के न मिलने पर अक्षय चौरपगार से सेलू थाना जिला वर्धा के द्वारा पूछताछ किया गया तब अक्षय ने बताया कि उसने अपनी पत्नि प्रणिता को मुर्तिजापुर से नागपुर शापिंग कराने के लिये लेकर गया था जो रास्ते में आपस में वाद विवाद होने के कारण आरवी के पास रास्ते में कार में बैठे - बैठे इसने प्रणिता का गला दबाया और फिर ग्राम सेलू के सामने आकर पुनः गला दबाया जिससे प्रणिता मृत्यू हो गई। तब अक्षय ने इसकी पत्नि प्रणिता को नागपुर होते हुये रात के 10 बजे पेंच नदी पुल सिंगोडी में पहुँचकर प्रणिता की बाडी को पुल के नीचे पानी में फेक कर वापस चला गया था। पुलिस के द्वारा परिजनों को शव सुपुर्द किया। चूँकि घटनास्थल सेलू थाना जिला वर्धा (महा) का होने से मर्ग डायरी जांच उपरांत संबंधित थाना भेजी जाती है।
    1
    24 घंटे में सिंगोड़ी पुलिस ने पेंच नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थीे सुलझाई                                                सिंगोड़ी:– मंगलवार को पेंच नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सिंगोड़ी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली। उक्त महिला के पति ने ही हत्या कर महाराष्ट्र राज्य से लाकर नदी में फेका था। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया की उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन,आशीष खरे अति. पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कल्याणी वरकड़े के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं तत्परता से कार्यवाही हेतु पूर्व से निर्देशित किया गया है।  24 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि पेंच नदी पुल के नीचे किसी अज्ञात महिला का शव पानी में पडा है। जांच के दौरान बुधवार को थाना सेलू जिला वर्धा से महाराष्ट्र पुलिस, के साथ रोशन चक्रे पिता विश्वास चक्रे उम्र 27 वर्ष निवासी दताला तह मुर्तिजापुर जिला अकोला के उपस्थित आये। रोशन चक्रे से पूछताछ करने पर बताया कि उसका जीजा अक्षय चौरपगार है जिसके साथ  23 मार्च को उसकी बहन प्रणिता नागपुर गई थी जो इसके जीजा के साथ वापस नहीं आई थी। प्रणिता के न मिलने पर अक्षय चौरपगार से सेलू थाना जिला वर्धा के द्वारा पूछताछ किया गया तब अक्षय ने बताया कि उसने अपनी पत्नि प्रणिता को मुर्तिजापुर से नागपुर शापिंग कराने के लिये लेकर गया था जो रास्ते में आपस में वाद विवाद होने के कारण आरवी के पास रास्ते में कार में बैठे - बैठे इसने प्रणिता का गला दबाया और फिर ग्राम सेलू के सामने आकर पुनः गला दबाया जिससे प्रणिता मृत्यू हो गई। तब अक्षय ने इसकी पत्नि प्रणिता को नागपुर होते हुये रात के 10 बजे पेंच नदी पुल सिंगोडी में पहुँचकर प्रणिता की बाडी को पुल के नीचे पानी में फेक कर वापस चला गया था। पुलिस के द्वारा परिजनों को शव सुपुर्द किया।
चूँकि घटनास्थल सेलू थाना जिला वर्धा (महा) का होने से मर्ग डायरी जांच उपरांत संबंधित थाना भेजी जाती है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली श्री राम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी श्री शिव मंदिर से एल आई सी से सरकारी अस्पताल रोड होते हुए शिव मंदिर टेक मोहल्ला आलोक गुप्ता के निवास रोड से पिपरिया रोड हनुमान मंदिर,गणेश मंदिर से वापस शिव मंदिर तक भ्रमण किया ।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली श्री राम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी श्री शिव मंदिर से एल आई सी से सरकारी अस्पताल रोड होते हुए शिव मंदिर टेक मोहल्ला आलोक गुप्ता के निवास रोड से पिपरिया रोड हनुमान  मंदिर,गणेश मंदिर से वापस शिव मंदिर तक भ्रमण किया ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.