कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं की भारी गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पहले लगभग 800 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई थी, जो अब बढ़कर करीब 900 क्विंटल तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिला स्तर की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने देर रात लगभग 11 बजे तक वेयरहाउस का निरीक्षण किया और इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब अगले दो दिनों तक वेयरहाउस में रखी सभी गेहूं की बोरियों की गिनती की जाएगी, जिससे वास्तविक कमी का आंकड़ा और स्पष्ट हो सके। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की हेराफेरी बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस की चाबी संचालक और शाखा प्रबंधक के पास रहती है और दोनों की मौजूदगी के बिना वेयरहाउस खोला ही नहीं जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

- पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में *दिनांक 24/03/26* को अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व मे निरी0 कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सतरास्ता से इंद्रा चौक होते हुये अस्पताल तिराहे तक रोड पेट्रोलिंग की गयी | दौराने पेट्रोलिंग के पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया गया कि रोड पर किए गए अतिक्रम ( कूलर, फ्रिज एवं अन्य दुकानों की वस्तुओ ) को आमजन के उपयोग मे लायी जा रही पर न रखे | यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वरा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी | आज *दिनांक 25/3/26* को मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस* के संचालको द्वारा उक्त समझाइस को न मानते हुये *पुनः सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर दुकान का स्टेंड एवं कूलर, व उसके खाली खोके आदि रखकर व्यवधान उत्तपन किया* | जिस पर *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश किया जावेगा | एवं उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.1
- Post by ABDUL1
- हरदा टिमरनी/- रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण बना जी का जंजाल ,बायपास मार्ग खस्ताहाल रहवासियों ने दिया धरना। ज्ञात हो कि विगत दो वर्षो से टिमरनी नगर में रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण मंद गति से चल रहा है ।एप्रोच रोड ठेकेदार द्वारा नहीं बनाई गई जिसके चलते स्थानीय प्रशासन के द्वारा कुशवाहा कॉलोनी होते हुए वैकल्पिक बाईपास मार्ग बनाया गया लेकिन निर्माण एजेंसी एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस खस्ताहाल मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा। कई बार धरने प्रदर्शन हो चुके विगत हफ्ते भी रहवासियों ने रोड जाम किया था वाहनों की लंबी लाइन लगी थी दो दिन के आश्वासन के बाद भी मार्ग का दुरुस्तीकरण नहीं किया गया। आज परेशान रहवासियों ने माधव नगर कॉलोनी के पास रोड जाम कर दिया धरना। सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे धरने पर बैठे मार्ग के दोनों और एक-एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लगी। प्रशासन की लापरवाही के चलते सैकड़ो भारी वाहन इस खस्ताहाल मार्ग से निकल रहे हैं जिसके चलते मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं आए दिन हो रही दुर्घटनाये तो वहीं धूल के गुबार में रहवासी रहने को मजबूर।नाराज रहवासियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है ,दमा अस्थमा की तकलीफें हम लोगों को बढ़ रही है।इस मार्ग को पूर्ण दुरुस्त कर निर्माण किया जाए तब तक सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए ।इस दौरान राजस्व एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। एसडीएम संजीव कुमार नागू की उपस्थिति में धरना दे रहे लोगों ने भारी आक्रोश दिखाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। देखते हैं कि पूर्व की तरह यह आश्वासन महज कोरी बात निकलती है या धरातल पर कोई कार्य होता है जिससे रहवासियों की समस्या दूर हो सके। हालांकि रहवासियों ने कहा है कि यदि यह मार्ग दुरुस्त नहीं हुआ तो बस स्टेशन चौक पर अनिश्चितकालीन धरना स्थानीय नागरिकों के साथ दिया जाएगा।sdm ने ठेकेदार कर्मचारियों को गड्ढे भरने एव पानी के छिड़काव के निर्देश दिए।sdm नागू ने बताया कि कल pwd विभाग द्वारा इस मार्ग का सर्वे किया जाएगा।4
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर भारी पड़ा अल्पसंख्यक विभाग का दस्तावेज आरटीई के तहत सारणी के बड़े स्कूल सेंट फ्रांसिस, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना स्कूल गरीब बच्चों को नहीं देंगे निशुल्क शिक्षा1
- Post by Sohan Lal Rathor1
- Post by PS24NEWS1
- कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं की भारी गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पहले लगभग 800 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई थी, जो अब बढ़कर करीब 900 क्विंटल तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिला स्तर की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने देर रात लगभग 11 बजे तक वेयरहाउस का निरीक्षण किया और इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब अगले दो दिनों तक वेयरहाउस में रखी सभी गेहूं की बोरियों की गिनती की जाएगी, जिससे वास्तविक कमी का आंकड़ा और स्पष्ट हो सके। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की हेराफेरी बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस की चाबी संचालक और शाखा प्रबंधक के पास रहती है और दोनों की मौजूदगी के बिना वेयरहाउस खोला ही नहीं जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।1