थाना भैंसदेही पुलिस की बड़ी सफलता – 10 चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत 5 लाख 30 हजार) जब्त अंतर्राज्यीय कड़ी उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। 🔹पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से *कुल 10 मोटर सायकल (कीमत लगभग 05 लाख 30 हजार रुपये) बरामद* की हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। 🔹पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र), हाल भैंसदेही* बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर सायकल चोरी की पाई गई, जिसे उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ क्षेत्र से गोलू उर्फ अनिल नामक व्यक्ति से लेना बताया। 🔹सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटर सायकल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 09 अन्य मोटर सायकल बरामद की गईं। 🔹*अपराध पंजीयन* थाना भैंसदेही में इस संबंध में *इस्तगासा क्रमांक 001/2026 धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 🔹*आरोपीगण* 1. *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र)* 2. *गोलू उर्फ अनिल* (फरार) 🔹*बरामदगी / जप्ती* * कुल 10 मोटर सायकल * *कुल कीमत लगभग ₹05,30,000/-* 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस सफल कार्रवाई में थाना भैंसदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें— * निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी) * उपनिरीक्षक आशीष कुमरे * उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल * प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे * आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील * एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल का विशेष योगदान रहा। 🔹*पुलिस अधीक्षक का संदेश / प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए थाना भैंसदेही पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि— *“पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।”* 🔹*जनसामान्य से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि— * अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं लॉक का उपयोग अवश्य करें। * संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। * चोरी की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। 🔹*आपकी सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।*

- User6363Betul, Madhya Pradesh💣12 hrs ago
- Post by Sohan Lal Rathor2
- नागौद सिंहपुर चौराहे से अतिक्रमण कारवाई शुरू हुई1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत विधानसभा परासिया में आज दिनांक 26/3/26दिन गुरुवार समय रात्री 8बजे से स्थान श्री गुरुगोविन्द सिँग चौक पर, आप सभी नगरवासियो से हिन्दू उत्सव समिति निवैदन करती है अधिक से अधिक सँख्या मे अपनी उपस्थिती दे एवँ कार्यक्रम को सफल बनाये।1
- आंबेडकर वाटिका से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का शिलान्यास पत्थर गायब, बहुजन समाज में आक्रोश, जाकीर की रिपोर्ट1
- पांढुर्णा:-सौसर में एच.पी. गैस संकट पर फूटा जनआक्रोश नगर सौसर के मोक्षधाम रोड पर क्षेत्रवासियों के साथ पहुंचकर एच.पी. गैस अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को छिंदवाड़ा और सौंसर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा सुबह से दोपहर तक कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। आज बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पुलिस ग्राउंड जाएंगे जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे1
- 24 घंटे में सिंगोड़ी पुलिस ने पेंच नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थीे सुलझाई सिंगोड़ी:– मंगलवार को पेंच नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सिंगोड़ी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली। उक्त महिला के पति ने ही हत्या कर महाराष्ट्र राज्य से लाकर नदी में फेका था। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया की उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन,आशीष खरे अति. पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कल्याणी वरकड़े के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं तत्परता से कार्यवाही हेतु पूर्व से निर्देशित किया गया है। 24 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि पेंच नदी पुल के नीचे किसी अज्ञात महिला का शव पानी में पडा है। जांच के दौरान बुधवार को थाना सेलू जिला वर्धा से महाराष्ट्र पुलिस, के साथ रोशन चक्रे पिता विश्वास चक्रे उम्र 27 वर्ष निवासी दताला तह मुर्तिजापुर जिला अकोला के उपस्थित आये। रोशन चक्रे से पूछताछ करने पर बताया कि उसका जीजा अक्षय चौरपगार है जिसके साथ 23 मार्च को उसकी बहन प्रणिता नागपुर गई थी जो इसके जीजा के साथ वापस नहीं आई थी। प्रणिता के न मिलने पर अक्षय चौरपगार से सेलू थाना जिला वर्धा के द्वारा पूछताछ किया गया तब अक्षय ने बताया कि उसने अपनी पत्नि प्रणिता को मुर्तिजापुर से नागपुर शापिंग कराने के लिये लेकर गया था जो रास्ते में आपस में वाद विवाद होने के कारण आरवी के पास रास्ते में कार में बैठे - बैठे इसने प्रणिता का गला दबाया और फिर ग्राम सेलू के सामने आकर पुनः गला दबाया जिससे प्रणिता मृत्यू हो गई। तब अक्षय ने इसकी पत्नि प्रणिता को नागपुर होते हुये रात के 10 बजे पेंच नदी पुल सिंगोडी में पहुँचकर प्रणिता की बाडी को पुल के नीचे पानी में फेक कर वापस चला गया था। पुलिस के द्वारा परिजनों को शव सुपुर्द किया। चूँकि घटनास्थल सेलू थाना जिला वर्धा (महा) का होने से मर्ग डायरी जांच उपरांत संबंधित थाना भेजी जाती है।1
- छिन्दवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा की ग्राम पंचायत पलटवाड़ा के नवनिर्मित मंदिर में माँ दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें आज कलश यात्रा निकली गई कलश यात्रा में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक भी शामिल हुए।1
- छिंदवाड़ा के चंदनगांव के पाठडाना क्षेत्र में आज बुधवार शाम 5 बजे बजे मिली जानकारी अनुसार पानी सप्लाई वाले कुएं में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मोटर चालू करने गई महिला की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पेयजल स्रोत में शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।1