Shuru
Apke Nagar Ki App…
सी एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत क्रमांक 24063188 और जन सुनवाई की शिकायत क्रमांक 1212 का निराकरण करने का कष्ट करे शिकायत 30-31 माह से दर्ज है।
Sohan Lal Rathor
सी एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत क्रमांक 24063188 और जन सुनवाई की शिकायत क्रमांक 1212 का निराकरण करने का कष्ट करे शिकायत 30-31 माह से दर्ज है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अंतर्राज्यीय कड़ी उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। 🔹पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से *कुल 10 मोटर सायकल (कीमत लगभग 05 लाख 30 हजार रुपये) बरामद* की हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। 🔹पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र), हाल भैंसदेही* बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर सायकल चोरी की पाई गई, जिसे उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ क्षेत्र से गोलू उर्फ अनिल नामक व्यक्ति से लेना बताया। 🔹सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटर सायकल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 09 अन्य मोटर सायकल बरामद की गईं। 🔹*अपराध पंजीयन* थाना भैंसदेही में इस संबंध में *इस्तगासा क्रमांक 001/2026 धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 🔹*आरोपीगण* 1. *अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र)* 2. *गोलू उर्फ अनिल* (फरार) 🔹*बरामदगी / जप्ती* * कुल 10 मोटर सायकल * *कुल कीमत लगभग ₹05,30,000/-* 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस सफल कार्रवाई में थाना भैंसदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें— * निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी) * उपनिरीक्षक आशीष कुमरे * उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल * प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे * आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील * एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल का विशेष योगदान रहा। 🔹*पुलिस अधीक्षक का संदेश / प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए थाना भैंसदेही पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि— *“पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।”* 🔹*जनसामान्य से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि— * अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं लॉक का उपयोग अवश्य करें। * संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। * चोरी की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। 🔹*आपकी सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।*1
- कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं की भारी गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पहले लगभग 800 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई थी, जो अब बढ़कर करीब 900 क्विंटल तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिला स्तर की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने देर रात लगभग 11 बजे तक वेयरहाउस का निरीक्षण किया और इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब अगले दो दिनों तक वेयरहाउस में रखी सभी गेहूं की बोरियों की गिनती की जाएगी, जिससे वास्तविक कमी का आंकड़ा और स्पष्ट हो सके। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की हेराफेरी बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस की चाबी संचालक और शाखा प्रबंधक के पास रहती है और दोनों की मौजूदगी के बिना वेयरहाउस खोला ही नहीं जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।1
- सतना-नगर निगम MIC बैठक बैठक के दौरान तांबे की बोतल में रखे पानी को पार्षद अभिषेक तिवारी अंशु ने जमीन में गिराया और कहा पूरा शहर गन्दा पानी पी रहा हम क्यों साफ पानी पिये लगभग 20 दिनों से आधे शहर में हो रही गंदे पानी की सप्लाई #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo1
- पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में *दिनांक 24/03/26* को अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व मे निरी0 कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सतरास्ता से इंद्रा चौक होते हुये अस्पताल तिराहे तक रोड पेट्रोलिंग की गयी | दौराने पेट्रोलिंग के पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया गया कि रोड पर किए गए अतिक्रम ( कूलर, फ्रिज एवं अन्य दुकानों की वस्तुओ ) को आमजन के उपयोग मे लायी जा रही पर न रखे | यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वरा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी | आज *दिनांक 25/3/26* को मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस* के संचालको द्वारा उक्त समझाइस को न मानते हुये *पुनः सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर दुकान का स्टेंड एवं कूलर, व उसके खाली खोके आदि रखकर व्यवधान उत्तपन किया* | जिस पर *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश किया जावेगा | एवं उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.1
- Post by ABDUL1
- ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान पहल के अंतर्गत सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4 :00 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 73 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया जो जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।1
- नागौद सिंहपुर चौराहे से अतिक्रमण कारवाई शुरू हुई1
- पिपरिया में ग्रामीण क्षेत्रों में आज शाम 4:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व पिपरिया के निर्देशन में नरवाई प्रबंधन के संबंध में पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जा रहा है गठित दलों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को उचित नरवाई प्रबंधन के संबंध में निरंतर कृषकों से चर्चा की जा रही है साथ ही भूसा बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तहसीलदार, सीईओ जनपद पिपरिया सीएमओ नगर पालिका वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं अन्य समस्त विभागों का स्थानीय अमले द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है1
- ग्राम शोभापुर के पास सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने टवेरा कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में 3 मार्च को एक अज्ञात वाहन चालक ने ग्राम बड़वानी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति हमीर सिंह गुर्जर पिता जसवंत सिंह गुर्जर को टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत सिल्वर रंग की टवेरा कार द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से आई चोटों के कारण हुई है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने टवेरा कार के चालक के भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत प्रकरण पंजीबद किया है।1