जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह मूरतगंज। विकासखंड मूरतगंज के सैय्यद सरांवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की सड़कें तालाब और नाले में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। हालात के चलते करीब 500 बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। समस्या को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। गांव की स्थिति देखने के बाद उन्होंने पानी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जल सत्याग्रह के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रेरणा गौतम ने आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में गांव की साफ-सफाई कराने, दवाओं का छिड़काव कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों की टीम भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जल सत्याग्रह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, अनिल यादव, अजीत यादव, भोला पटेल, अनवर अहमद, कुशल पटेल, दिनेश सरोज, ललित सरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर आंदोलन करने पर आनंद मोहन सिंह पटेल के प्रयास की सराहना की।
जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह मूरतगंज। विकासखंड मूरतगंज के सैय्यद सरांवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की सड़कें तालाब और नाले में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। हालात के चलते करीब 500 बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। समस्या को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। गांव की स्थिति देखने के बाद उन्होंने पानी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जल सत्याग्रह के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रेरणा गौतम ने आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में गांव की साफ-सफाई कराने, दवाओं का छिड़काव कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों की टीम भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जल सत्याग्रह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, अनिल यादव, अजीत यादव, भोला पटेल, अनवर अहमद, कुशल पटेल, दिनेश सरोज, ललित सरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर आंदोलन करने पर आनंद मोहन सिंह पटेल के प्रयास की सराहना की।
- पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी शकील के घर चला बुलडोजर महमूदपुर-मनोरी हादसे के बाद कार्रवाई तेज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी शकील के घर चला बुलडोजर महमूदपुर-मनोरी हादसे के बाद कार्रवाई तेज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कौशांबी। महमूदपुर-मनोरी में 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को मनोरी गांव निवासी फरार आरोपी शकील के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी रही। विस्फोट के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। शकील पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने घटना से जुड़े लोगों और अवैध रूप से पटाखा निर्माण व भंडारण के मामलों में सख्ती शुरू की। इसी क्रम में अब फरार आरोपी के घर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही गांव में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को विस्फोट मामले में सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।1
- कौशांबी जनपद के जाठी गांव में श्री मद भागवत कथा श्री मति प्रभावती मिस्र1
- #कौशाम्बी जनपद में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के सेहिया गांव में लगातार बारिश होने के कारण से कच्चा मकान ढह गया है । पीड़ित परिजन हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे । पीड़ित परिजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी से विडियो के माध्यम से मदद करने की मांग की है । सवाल यह भी है कि आखिर कच्चे मकानों में निवास करने वाले लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिल सका सरकारी आवास का लाभ ? #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia #कौशाम्बी जनपद में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के सेहिया गांव में लगातार बारिश होने के कारण से कच्चा मकान ढह गया है । पीड़ित परिजन हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे । पीड़ित परिजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी से विडियो के माध्यम से मदद करने की मांग की है । सवाल यह भी है कि आखिर कच्चे मकानों में निवास करने वाले लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिल सका सरकारी आवास का लाभ ? #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia1
- *कौशाम्बी न्यूज़*मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार* *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी ----मो०न०---९६५१९६५१२७* *कौशाम्बी* ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को अषाढ़ा चौराहे के पास स्थित एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बदल दिया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।।1
- 🚨 कौशाम्बी: थाने के गेट पर शव रखकर परिजनों का भारी हंगामा 🚨 कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सैनी थाने के मुख्य गेट के सामने रखकर जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने ग्राम प्रधान और उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पर भी संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। मृतक की एक महिला परिजन का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने गई, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे वहां से भगा दिया। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने के बाहर जमीन पर शव रखा हुआ है और रोते-बिलखते परिजन पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 📍 Location: Trilokpur Village, Saini Police Station, Kaushambi 💥 Incident: Protest with dead body at police station gate over alleged murder by poisoning 🕊️ Deaths: 1 🏥 Injured: 0 🚔 Police/Action: Officials pacifying the crowd; post-mortem report awaited for further legal action ⚠️ Note: The casualty figures may change as authorities release further updates. Follow TB News World for verified updates. #kaushambi #saini #kaushambipolice #upnews #uttarpradesh #murderallegation #policeinaction #protest #villagenews #newsupdate #breakingnews #tbnewsworld #localnews #crimeupdate #uppolice1
- बाढ़ प्रभावित लोनीपार व सिंहपुर में विधायक ने बांटी राहत किट प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत लोनीपार और सिंहपुर में शुक्रवार को विधायक डॉ. वाचस्पति ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें राहत किट वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री, पेयजल, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक पात्र परिवार तक समय से पहुंचाई जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहत वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार, तहसीलदार अनिल पाठक, नायब तहसीलदार विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल व आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद ‘श्यामू’ व मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अपना दल (एस) नेता गुड्डू पटेल, ई. प्रकाश सिंह, लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राहत किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- बाढ़ प्रभावित लोनीपार और सिंहपुर में विधायक ने बांटी राहत किट लोगो में जताया आभार प्रयागराज विधानसभा बारा क्षेत्र के विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत लोनीपार एवं सिंहपुर में शुक्रवार को बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें राहत किट वितरित की। विधायक ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।इस दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।राहत वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार, तहसीलदार बारा अनिल पाठक, नायब तहसीलदार विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल एवं आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद ‘श्यामू’ एवं मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अपना दल एस नेता गुड्डू पटेल, ई. प्रकाश सिंह सहित लेखपाल, कानूनगो एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता समय से पहुंचाने को कहा। राहत किट मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।1
- विज्ञापन के झांसे में आने से पहले ये सावधानी बरतें, दावों पर मत जाइएगा देश की ऐसी कोई नामचीन कंपनी नहीं बची, जिसके नाम से देहरादून के जंगल में संचालित इस फैक्ट्री में नकली दवाई ना बनाई जा रही हो । कृपया online दवा ना खरीदें, अपने आसपास के अच्छे chemist shop/ मेडिकल स्टोर्स से ही दवा लें।1