Shuru
Apke Nagar Ki App…
विज्ञापन के झांसे में आने से पहले ये सावधानी बरतें, दावों पर मत जाइएगा देश की ऐसी कोई नामचीन कंपनी नहीं बची, जिसके नाम से देहरादून के जंगल में संचालित इस फैक्ट्री में नकली दवाई ना बनाई जा रही हो । कृपया online दवा ना खरीदें, अपने आसपास के अच्छे chemist shop/ मेडिकल स्टोर्स से ही दवा लें।
Vishwanath sarkar(Rajesh)
विज्ञापन के झांसे में आने से पहले ये सावधानी बरतें, दावों पर मत जाइएगा देश की ऐसी कोई नामचीन कंपनी नहीं बची, जिसके नाम से देहरादून के जंगल में संचालित इस फैक्ट्री में नकली दवाई ना बनाई जा रही हो । कृपया online दवा ना खरीदें, अपने आसपास के अच्छे chemist shop/ मेडिकल स्टोर्स से ही दवा लें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 कौशाम्बी: थाने के गेट पर शव रखकर परिजनों का भारी हंगामा 🚨 कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सैनी थाने के मुख्य गेट के सामने रखकर जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने ग्राम प्रधान और उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पर भी संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। मृतक की एक महिला परिजन का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने गई, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे वहां से भगा दिया। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने के बाहर जमीन पर शव रखा हुआ है और रोते-बिलखते परिजन पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 📍 Location: Trilokpur Village, Saini Police Station, Kaushambi 💥 Incident: Protest with dead body at police station gate over alleged murder by poisoning 🕊️ Deaths: 1 🏥 Injured: 0 🚔 Police/Action: Officials pacifying the crowd; post-mortem report awaited for further legal action ⚠️ Note: The casualty figures may change as authorities release further updates. Follow TB News World for verified updates. #kaushambi #saini #kaushambipolice #upnews #uttarpradesh #murderallegation #policeinaction #protest #villagenews #newsupdate #breakingnews #tbnewsworld #localnews #crimeupdate #uppolice1
- बाढ़ प्रभावित लोनीपार व सिंहपुर में विधायक ने बांटी राहत किट प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत लोनीपार और सिंहपुर में शुक्रवार को विधायक डॉ. वाचस्पति ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें राहत किट वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री, पेयजल, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक पात्र परिवार तक समय से पहुंचाई जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहत वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार, तहसीलदार अनिल पाठक, नायब तहसीलदार विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल व आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद ‘श्यामू’ व मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अपना दल (एस) नेता गुड्डू पटेल, ई. प्रकाश सिंह, लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राहत किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- बाढ़ प्रभावित लोनीपार और सिंहपुर में विधायक ने बांटी राहत किट लोगो में जताया आभार प्रयागराज विधानसभा बारा क्षेत्र के विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत लोनीपार एवं सिंहपुर में शुक्रवार को बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें राहत किट वितरित की। विधायक ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।इस दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।राहत वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार, तहसीलदार बारा अनिल पाठक, नायब तहसीलदार विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल एवं आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद ‘श्यामू’ एवं मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अपना दल एस नेता गुड्डू पटेल, ई. प्रकाश सिंह सहित लेखपाल, कानूनगो एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता समय से पहुंचाने को कहा। राहत किट मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।1
- विज्ञापन के झांसे में आने से पहले ये सावधानी बरतें, दावों पर मत जाइएगा देश की ऐसी कोई नामचीन कंपनी नहीं बची, जिसके नाम से देहरादून के जंगल में संचालित इस फैक्ट्री में नकली दवाई ना बनाई जा रही हो । कृपया online दवा ना खरीदें, अपने आसपास के अच्छे chemist shop/ मेडिकल स्टोर्स से ही दवा लें।1
- थाना धूमनगंज पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रयागराज डी सी पी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।1
- सीएचसी रामनगर में मरीज को बाहर की दवा लिखने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सीएचसी रामनगर में मरीज को बाहर की दवा लिखने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रामनगर, प्रयागराज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में मरीजों को बाहर से दवा लिखे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी कथित रूप से एक मरीज को अस्पताल के बाहर से दवा लेने के लिए पर्चा लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद यदि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं, तो इससे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के मरीज सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार और दवाओं की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत गंभीर विषय है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और इसके पूरे संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि चिकित्सक ने किन परिस्थितियों में उक्त दवा लिखी थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद सीएचसी रामनगर एक बार फिर चर्चा में है।1
- महापौर गणेश केसरवानी ने पार्षदों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, अधिकारियों को त्वरित एवं स्थायी समाधान के दिए निर्देश “जलप्लावन से राहत, बेहतर जल निकासी और स्वच्छ शहर की दिशा में नगर निगम की सक्रिय पहल—जनसमस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान को लेकर महापौर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।” प्रयागराज नगर निगम जोन-1 खुल्दाबाद एवं जोन-3 सिविल लाइंस क्षेत्र में जलप्लावन, जल निकासी, सीवर-नाला, साफ-सफाई एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत नगरीय सुविधाओं की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर गणेश केसरवानी ने द फोर सीजन गेस्ट हाउस में जोनल अधिकारियों, मा० पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में महापौर ने जोन-01 एवं जोन-03 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में जल निकासी, जलप्लावन, सीवर एवं नाला सफाई, कूड़ा उठान, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न वार्डों से उपस्थित मा० पार्षदगण ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं, जलभराव वाले स्थानों, सीवर एवं नाला सफाई से संबंधित दिक्कतों तथा नागरिकों की ओर से प्राप्त शिकायतों और सुझावों को महापौर के समक्ष रखा। महापौर ने पार्षदगण द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जलप्लावन की समस्या वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए जल निकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि वर्षा के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल निकासी एवं साफ-सफाई कार्यों के लिए मैनपावर की आवश्यकता है, वहां आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर उपलब्ध कराया जाए। सीवर, नालों एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याओं का केवल अस्थायी समाधान न करते हुए उनके स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करें। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्षदगण अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को नगर निगम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके द्वारा बताई गई समस्याओं पर संबंधित अधिकारी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में जल निकासी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, सीवर एवं नालों की नियमित सफाई, सफाई व्यवस्था में आवश्यकतानुसार मैनपावर बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण की व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड की भौगोलिक एवं स्थानीय आवश्यकताएं अलग-अलग हैं, इसलिए क्षेत्र की वास्तविक स्थिति के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलप्लावन वाले क्षेत्रों में नालों एवं सीवर चैंबर की स्थिति की नियमित जांच की जाए तथा जहां कहीं भी अवरोध की स्थिति हो, उसे तत्काल दूर कराया जाए। सफाई व्यवस्था में भी किसी प्रकार की कमी न रहने पाए और मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों एवं मोहल्लों में भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायत प्राप्त होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित समस्याओं की पहले से पहचान कर उनका समाधान करना है। इसके लिए जोनल एवं क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड विजिट कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। महापौर गणेश केसरवानी ने जोन 1 में बाढ़ को लेकर पार्षदों संघ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक उन्होंने कहा कि “जनता को बेहतर जल निकासी, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परिणाम सुनिश्चित करना होगा।” महापौर ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि सीवर, नाला, जल निकासी एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री शादाब असलम जी, जोनल अधिकारी जोन-1 श्री नीरज सिंह, जोनल अधिकारी जोन-3 श्री सौरभ यादव, जेडएसओ श्री अरविंद सिंह, अधिशासी अभियंता श्री अनिल कुमार मौर्य, अभियंता श्री राकेश विश्वकर्मा, श्री विनोद पटेल सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पार्षदगण श्री गुलाब सिंह पटेल जी, श्री दिग्विजय कुशवाहा जी, श्रीमती दुर्गेश नंदनी जी, श्री हाजी सलामत उल्ला जी, श्री फजल खान, श्री अब्दुल समद, श्रीमती सोनिका अग्रवाल, श्री भास्कर पटेल, मोहित पासी, संजय पासवान, मीनू तिवारी, श्याम चंद्र हेला, आनन्द घड़ियाल, श्री भोला तिवारी, श्री पंकज जायसवाल, श्री अजय यादव सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार प्रयागराज। CM Yogi Adityanath Keshav Prasad Maurya PMO India Ganesh Kesarwani Sanjay Gupta UP CM YOGI ADITYANATH FANS aapki baat Ganesh Kesarwani Bjp1
- भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में उतारें, अर्जुन की तरह उन पर विश्वास करें: महंत बलवीर गिरि राजेश सरकार प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री मठ बाघम्बरी गद्दी एवं श्री बड़े हनुमान जी मंदिर के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने सभी सनातन धर्मावलंबियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण न केवल संपूर्ण सृष्टि, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं।महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने कहा, “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।” उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में अपना आशीर्वाद बनाए रखें और लोगों को सत्य, धर्म एवं सद्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब लोगों को प्रेरणा और सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, ऐसे में श्रीमद्भगवद्गीता से बड़ा प्रेरणास्रोत मिलना कठिन है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हर व्यक्ति के लिए उपयोगी हैं। सभी को गीता के संदेश और श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन एवं आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए।महंत जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने अर्जुन और धृतराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही गीता का ज्ञान दोनों तक पहुंचा, लेकिन उसे ग्रहण करने की उनकी दृष्टि अलग थी। अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना गुरु, मार्गदर्शक और सारथी मानकर उनके उपदेशों को आत्मसात किया, जबकि धृतराष्ट्र मोह से मुक्त नहीं हो सके।उन्होंने कहा कि आज भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में महाभारत चल रहा है। ऐसे समय में हमें तय करना होगा कि हम भगवान श्रीकृष्ण के ज्ञान को अर्जुन की तरह ग्रहण करते हैं या धृतराष्ट्र की तरह मोह और भ्रम में फंसे रहते हैं। यदि हम श्रीकृष्ण को अपने गुरु, इष्ट और मित्र के रूप में स्वीकार कर उनके बताए मार्ग पर चलें, तो जीवन की अनेक कठिनाइयों का समाधान संभव है।जन्माष्टमी के अवसर पर श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लेंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अस्तित्व और उनका संदेश संपूर्ण विश्व के लिए वरदान है। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि गीता के ज्ञान को केवल पढ़ेंगे ही नहीं, बल्कि उसे अपने आचरण और जीवन में भी उतारेंगे। उन्होंने अंत में सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।1