logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार , मंगलसूत्र लूट और 4 बाइक चोरी समेत 6 वारदातों का खुलासा गुना। गुना पुलिस ने फरार और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात पारदी बदमाश ऋतुराज उर्फ बेकड़ी पारदी (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलसूत्र लूट, मोबाइल स्नैचिंग और चार बाइक चोरी सहित कुल छह संगीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका, जिसमें चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक शामिल है, बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के साथ पुलिस "नई दिशा" पहल के माध्यम से पारदी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के प्रयास भी कर रही है, ताकि पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 की रात गुना के महावीरपुरा क्षेत्र में महिला चिकित्सक डॉ. रश्मि दीक्षित से मंगलसूत्र लूट की घटना हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान आरोपी ऋतुराज पारदी की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस वारदात बल्कि मोबाइल लूट और विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर गुना कोतवाली, विजयपुर, कैंट और बजरंगगढ़ थाना क्षेत्रों से चोरी गई टीवीएस अपाचे, होंडा शाइन, बुलेट और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा बजरंगगढ़ क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। गुना पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और फरार अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना, साइबर सेल, कैंट थाना और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 hrs ago
user_Deepak ojha
Deepak ojha
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार , मंगलसूत्र लूट और 4 बाइक चोरी समेत 6 वारदातों का खुलासा गुना। गुना पुलिस ने फरार और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात पारदी बदमाश ऋतुराज उर्फ बेकड़ी पारदी (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलसूत्र लूट, मोबाइल स्नैचिंग और चार बाइक चोरी सहित कुल छह संगीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका, जिसमें चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक शामिल है, बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के साथ पुलिस "नई दिशा" पहल के माध्यम से पारदी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के प्रयास भी कर रही है, ताकि पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 की रात गुना के महावीरपुरा क्षेत्र में महिला चिकित्सक डॉ. रश्मि दीक्षित से मंगलसूत्र लूट की घटना हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान आरोपी ऋतुराज पारदी की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस वारदात बल्कि मोबाइल लूट और विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर गुना कोतवाली, विजयपुर, कैंट और बजरंगगढ़ थाना क्षेत्रों से चोरी गई टीवीएस अपाचे, होंडा शाइन, बुलेट और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा बजरंगगढ़ क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। गुना पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और फरार अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना, साइबर सेल, कैंट थाना और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया-सोयाबीन की फसल 36 घंटे में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया-सोयाबीन की फसल 36 घंटे में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार चांचौड़ा। बीनागंज स्थित वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया और सोयाबीन की फसल के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे में चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत की चोरी गई फसल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को बीनागंज चौकी में फरियादी मनीष अग्रवाल निवासी बीनागंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निचला बाजार बीनागंज स्थित उनके वेयर हाउस से धनिया एवं सोयाबीन की फसल की बोरियां चोरी हो गई हैं। मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान कर 29-30 जुलाई की रात कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में निदुर्ल उर्फ फेंटा पुत्र इमरत गोस्वामी (26 वर्ष), प्रदीप उर्फ प्रदुम्न पुत्र हरिसिंह भील (26 वर्ष) और अभिषेक पुत्र लक्ष्मण गोस्वामी (19 वर्ष), निवासी ग्राम भानपुरा बाबा थाना चांचौड़ा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से धनिया की फसल के 20 कट्टे और सोयाबीन की फसल के 3 कट्टे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। मामले की विस्तृत विवेचना अभी जारी है। इस कार्रवाई में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी सहित प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अभिषेक शर्मा, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा एवं संजय सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का माल बरामद होने पर व्यापारियों और किसानों ने राहत की सांस ली है।
    1
    चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया-सोयाबीन की फसल 36 घंटे में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया-सोयाबीन की फसल 36 घंटे में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
चांचौड़ा। बीनागंज स्थित वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया और सोयाबीन की फसल के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे में चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत की चोरी गई फसल बरामद की है। 
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को बीनागंज चौकी में फरियादी मनीष अग्रवाल निवासी बीनागंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निचला बाजार बीनागंज स्थित उनके वेयर हाउस से धनिया एवं सोयाबीन की फसल की बोरियां चोरी हो गई हैं। मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। 
पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान कर 29-30 जुलाई की रात कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में निदुर्ल उर्फ फेंटा पुत्र इमरत गोस्वामी (26 वर्ष), प्रदीप उर्फ प्रदुम्न पुत्र हरिसिंह भील (26 वर्ष) और अभिषेक पुत्र लक्ष्मण गोस्वामी (19 वर्ष), निवासी ग्राम भानपुरा बाबा थाना चांचौड़ा शामिल हैं। 
आरोपियों के कब्जे से धनिया की फसल के 20 कट्टे और सोयाबीन की फसल के 3 कट्टे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। मामले की विस्तृत विवेचना अभी जारी है। 
इस कार्रवाई में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी सहित प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अभिषेक शर्मा, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा एवं संजय सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का माल बरामद होने पर व्यापारियों और किसानों ने राहत की सांस ली है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग आरोन। आरोन थाना क्षेत्र में जैन संतों के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन संत आहार ग्रहण कर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग आरोन थाना पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत समाज का सम्मान सभी के लिए सर्वोपरि है तथा इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    1
    जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
आरोन। आरोन थाना क्षेत्र में जैन संतों के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन संत आहार ग्रहण कर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग आरोन थाना पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत समाज का सम्मान सभी के लिए सर्वोपरि है तथा इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    user_पत्रकार राजा हतम वेग
    पत्रकार राजा हतम वेग
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है
    1
    गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस  कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि  प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • Mathura mein aaya itni Janata ek lakh jante I Hai vah 10000 bacchon ki line lagi Hui Hai pure Uttar Pradesh ki base hai na per
    4
    Mathura mein aaya itni Janata ek lakh jante I Hai vah 10000 bacchon ki line lagi Hui Hai pure Uttar Pradesh ki base hai na per
    user_Drevendra Kushwah
    Drevendra Kushwah
    Tour Guide कुंभराज, गुना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी टी20ई रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
    1
    वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी टी20ई रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • महिला शक्ति ने रचा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छबड़ा महाविद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन। छबड़ा:भारत विकास परिषद, महिला सहभागिता छबड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु सम्मान का अनुकरणीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय छबड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सहभागिता प्रमुख मृदुला जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया। 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत महिला विंग ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार एवं फल-फूलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं वृक्षों के बड़े होने तक पूर्ण पोषण करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में परिषद की महिला विंग द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह का माला, तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही व्याख्याता रोमा जांगीड़, अशोक मीणा एवं संगीत प्रशिक्षिका सोनम रावल का भी कुमकुम तिलक, माल्यार्पण, उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मृदुला जैन एवं विधि मेहता का जन्मदिन भी मातृ शक्ति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, उन्हें माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर दीर्घायु एवं आरोग्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मालव, जिला समन्वयक दीपक मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, अशोक भार्गव, ज्योति भार्गव, उषा शर्मा, किरण गोलेछा, किरण गालव, सुनीति भार्गव, निरंजना जांगीड़, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, संजू माहेश्वरी, रीना मेहता, बबीता चौरसिया, पुष्टि सोनी, शारदा सोनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, आनंद जांगीड़,कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
    3
    महिला शक्ति ने रचा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छबड़ा महाविद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन।

छबड़ा:भारत विकास परिषद, महिला सहभागिता छबड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु सम्मान का अनुकरणीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय छबड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सहभागिता प्रमुख मृदुला जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया। 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत महिला विंग ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार एवं फल-फूलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं वृक्षों के बड़े होने तक पूर्ण पोषण करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में परिषद की महिला विंग द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह का माला, तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही व्याख्याता रोमा जांगीड़, अशोक मीणा एवं संगीत प्रशिक्षिका सोनम रावल का भी कुमकुम तिलक, माल्यार्पण, उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मृदुला जैन एवं विधि मेहता का जन्मदिन भी मातृ शक्ति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, उन्हें माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर दीर्घायु एवं आरोग्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मालव, जिला समन्वयक दीपक मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, अशोक भार्गव, ज्योति भार्गव, उषा शर्मा, किरण गोलेछा, किरण गालव, सुनीति भार्गव, निरंजना जांगीड़, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, संजू माहेश्वरी, रीना मेहता, बबीता चौरसिया, पुष्टि सोनी, शारदा सोनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, आनंद जांगीड़,कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    4 hrs ago
  • जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में समाज में आक्रोश, थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में समाज में आक्रोश, थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग आरोन। जैन संतों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटना को लेकर आरोन क्षेत्र में जैन समाज में नाराजगी देखने को मिली। घटना के विरोध में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर आरोन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन संत आहार ग्रहण कर वापस लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। समाज के बड़ी संख्या में लोग आरोन थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संतों का सम्मान भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संत समाज के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जैन समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में समाज में आक्रोश, थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग
जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में समाज में आक्रोश, थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग
आरोन। जैन संतों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटना को लेकर आरोन क्षेत्र में जैन समाज में नाराजगी देखने को मिली। घटना के विरोध में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर आरोन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन संत आहार ग्रहण कर वापस लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।
समाज के बड़ी संख्या में लोग आरोन थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संतों का सम्मान भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संत समाज के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
जैन समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उमरी के जंगल में तेंदुए के शिकार से हड़कंप, वन विभाग ओर पुलिस टीम मोके पर गुना जिले के उमरी के जंगल में तेंदुए के शिकार से वन विभाग और पुलिस, प्रशासन सकते में उमरी चोकी क्षेत्र के चीरा घाट के रानी, रुशनी गुफा के पास जंगल में एक तेंदुआ मरा हुआ पडा होने की सूचना पर कलेक्टर एवं एसपी गुना को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। उमरी चौकी म्याना थाना, वन विभाग के अधिकारी मोके पर पहुंचे। मौका स्थल पर शिकार किये गए तेंदुआ के चारों पेर गर्दन एवं पुंछ शरीर से काट कर अज्ञात व्यक्ति ले गए हैं। शिकार किए गए मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम करा कर भूमिगत कराया गया।
    1
    उमरी के जंगल में तेंदुए के शिकार से हड़कंप, वन विभाग ओर पुलिस टीम मोके पर
गुना जिले के उमरी के जंगल में तेंदुए के शिकार से वन विभाग और पुलिस, प्रशासन सकते में  उमरी चोकी क्षेत्र के चीरा घाट के रानी, रुशनी गुफा के पास जंगल में एक तेंदुआ मरा हुआ पडा होने की सूचना पर
कलेक्टर एवं एसपी गुना को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। उमरी चौकी म्याना थाना, वन विभाग के अधिकारी मोके पर पहुंचे। मौका स्थल पर शिकार किये गए तेंदुआ के चारों पेर गर्दन एवं पुंछ शरीर से काट कर अज्ञात व्यक्ति ले गए हैं।
शिकार किए गए मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम करा कर भूमिगत कराया गया।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.