महिला शक्ति ने रचा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छबड़ा महाविद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन। छबड़ा:भारत विकास परिषद, महिला सहभागिता छबड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु सम्मान का अनुकरणीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय छबड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सहभागिता प्रमुख मृदुला जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया। 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत महिला विंग ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार एवं फल-फूलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं वृक्षों के बड़े होने तक पूर्ण पोषण करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में परिषद की महिला विंग द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह का माला, तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही व्याख्याता रोमा जांगीड़, अशोक मीणा एवं संगीत प्रशिक्षिका सोनम रावल का भी कुमकुम तिलक, माल्यार्पण, उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मृदुला जैन एवं विधि मेहता का जन्मदिन भी मातृ शक्ति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, उन्हें माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर दीर्घायु एवं आरोग्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मालव, जिला समन्वयक दीपक मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, अशोक भार्गव, ज्योति भार्गव, उषा शर्मा, किरण गोलेछा, किरण गालव, सुनीति भार्गव, निरंजना जांगीड़, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, संजू माहेश्वरी, रीना मेहता, बबीता चौरसिया, पुष्टि सोनी, शारदा सोनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, आनंद जांगीड़,कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
महिला शक्ति ने रचा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छबड़ा महाविद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन। छबड़ा:भारत विकास परिषद, महिला सहभागिता छबड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु सम्मान का अनुकरणीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय छबड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सहभागिता प्रमुख मृदुला जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया। 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत महिला विंग ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार एवं फल-फूलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं वृक्षों के बड़े होने
तक पूर्ण पोषण करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में परिषद की महिला विंग द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह का माला, तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही व्याख्याता रोमा जांगीड़, अशोक मीणा एवं संगीत प्रशिक्षिका सोनम रावल का भी कुमकुम तिलक, माल्यार्पण, उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मृदुला जैन एवं विधि मेहता का जन्मदिन भी मातृ शक्ति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, उन्हें
माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर दीर्घायु एवं आरोग्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मालव, जिला समन्वयक दीपक मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, अशोक भार्गव, ज्योति भार्गव, उषा शर्मा, किरण गोलेछा, किरण गालव, सुनीति भार्गव, निरंजना जांगीड़, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, संजू माहेश्वरी, रीना मेहता, बबीता चौरसिया, पुष्टि सोनी, शारदा सोनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, आनंद जांगीड़,कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
- जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग जैन संतों के साथ अभद्रता के विरोध में जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग आरोन। आरोन थाना क्षेत्र में जैन संतों के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन संत आहार ग्रहण कर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग आरोन थाना पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत समाज का सम्मान सभी के लिए सर्वोपरि है तथा इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।1
- गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है1
- डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की झालावाड़। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की है। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष प्रिंटेड लिफाफे और राखी बॉक्स की व्यवस्था की है। झालावाड़ डाकघर में राखी के साथ मिठाई और काजू-बादाम भेजने के लिए विशेष प्रिंटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। डाक विभाग ने 10 और 15 रुपए के लिफाफे और 30 रुपए का बॉक्स उपलब्ध कराया है। ये लिफाफे प्लास्टिक कोटेड हैं, जो सिर्फ डाकघरों में ही मिलेंगे। इस राखी को देश दुनिया के अन्य देशों में भी भेजा जा सकेगा। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डाकघरों में भुगतान प्रक्रिया भी सरल हो गई है। पहले सिर्फ पत्र भेजने और मनीऑर्डर तक सीमित रहा डाक विभाग अब ऑनलाइन भुगतान समेत कई डिजिटल सेवाएं भी दे रहा है। झालावाड़ डाकघर अधीक्षक प्रदीप कुमार जैन के अनुसार सभावित 28 अगस्त को आने वाले रक्षाबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। इन पैकेज में राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, कुमकुम और मौली भी भेजी जा सकेगी। इस व्यवस्था से बारिश के मौसम में भी राखी और मिठाई सुरक्षित भाई के घर पहुंच सकेगी। जबकि रक्षाबंधन का लिफाफा ओर बॉक्स होने के कारण डाकिया भी समय पर वियरण कर सकेंगा।2
- झालावाड़-वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन जिले के खेल प्रेमियों मे है खुशी का माहौल और झालावाड जिले का किया नाम रौशन। झालावाड़-जिले के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण है। जिले के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन आगामी वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है, बल्कि राजस्थान, सीआरपीएफ और पूरे देश के लिए भी गौरव का विषय है। हाल ही में 23 से 30 जुलाई 2026 तक सीआईएसएफ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 11वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2026 में दिलीप कुमार मालव ने सीआरपीएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। दिलीप कुमार मालव का खेल रिकॉर्ड अत्यंत शानदार रहा है। दिलीप कुमार मालव ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2022, 2024 और 2025 में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके अलावा वर्ष 2025 में अमेरिका में आयोजित World Police & Fire Games में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत और सीआरपीएफ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियों ने न केवल सीआरपीएफ, बल्कि राजस्थान और झालावाड़ जिले का सम्मान भी बढ़ाया है। वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी सफलता आज हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। दिलीप कुमार मालव ने बातचीत के दौरान बताया कि कंधे की चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने कहा, खेल में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चुनौतियों और चोटों से उबरकर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। मेरा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में भारत और सीआरपीएफ के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।" दिलीप कुमार मालव के चयन से झालावाड़ जिले के खेल प्रेमियों, कराटे खिलाड़ियों और युवाओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे तथा देश, सीआरपीएफ, राजस्थान और झालावाड़ का नाम विश्व पटल पर एक बार फिर रोशन करेंगे।3
- महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, शहर में निकली वाहन रैली। झालावाड़, 29 जुलाई। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं शहर में वाहन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और करीब 100 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। संवाद के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें तथा शिकायतों का त्वरित पंजीकरण और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही राजकॉम सिटीजन ऐप की जानकारी देकर इसे महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड करवाने और हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090 व 112 के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बीट अधिकारी, थाना स्टाफ और पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के दौरान मौके पर ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए ऐप डाउनलोड करवाया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।1
- खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली खाद विभाग की टीम ने समरानिया कस्बे में खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए, जबकि अन्य दुकानों पर स्टॉक, रिकॉर्ड, बिल और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।1
- गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर दर्शन एवं प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे दो श्रद्धालुओं की बाइक चोरी झालावाड़। शहर के राड़ी के बालाजी मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर दर्शन एवं प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे दो श्रद्धालुओं की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को इसकी सूचना दी है। जानकारी के अनुसार खंडिया कॉलोनी निवासी भीमराज पोर्टर ने बताया कि वह बीती रात करीब 8 बजे अपने एक दोस्त के साथ राड़ी के बालाजी मंदिर में दर्शन करने और प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी डीलक्स बाइक मंदिर के बाहर खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद जब वे बाहर आए तो बाइक मौके से गायब मिली। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसी प्रकार शहर निवासी आकाश सुमन ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे मंदिर में प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे थे। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी स्प्लेंडर बाइक भी उन्हें पार्किंग स्थल से गायब मिली। उन्होंने भी आसपास काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।1
- लिखित आश्वासन के बाद भी नहीं मिली किसानों की राशि, अब चार दिन में भुगतान नहीं हुआ तो होगा जिलेव्यापी बड़ा आंदोलन" ,भारतीय किसान संघ ने रायपुर में कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा— किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे प्रशासन रायपुर । भारतीय किसान संघ, तहसील रायपुर द्वारा तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की बकाया बीमा दावा राशि तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदा प्रबंधन मद से शेष मुआवजा राशि शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ के माध्यम से माननीय कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा से जिले के किसानों की सोयाबीन सहित विभिन्न फसलें नष्ट हो गई थीं। सरकार द्वारा दावा राशि स्वीकृत किए जाने के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में किसान अपनी वैधानिक बीमा एवं मुआवजा राशि से वंचित हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया कि तहसील बकानी में 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक किसानों के हित में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया गया था। आंदोलन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुँचकर लिखित आश्वासन दिया था कि चार दिनों के भीतर किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शेष राशि एवं मुआवजा राशि जमा करा दी जाएगी, लेकिन आज तक अधिकांश किसानों के खातों में राशि नहीं पहुँची। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आगामी चार दिनों के भीतर किसानों के खातों में संपूर्ण बकाया राशि जमा नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ जिले की सभी तहसीलों के किसानों के साथ व्यापक, लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन, संबंधित विभाग एवं बीमा कंपनी की होगी। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने कहा— "किसान अपने ही अधिकार की राशि के लिए महीनों से भटक रहा है। प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन का भी पालन नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय किसान संघ किसानों के सम्मान और अधिकार से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। यदि चार दिनों में भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन निश्चित है।" संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी ने कहा— "सरकार को समझना होगा कि बीमा और मुआवजा किसानों पर कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका कानूनी अधिकार है। खरीफ का नया कृषि सीजन शुरू हो चुका है और किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अब और विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।" जिला मीडिया प्रभारी महेश मेहर ने कहा— "भारतीय किसान संघ ने हमेशा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किसानों की आवाज बुलंद की है। बकानी आंदोलन के दौरान प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। यदि अब भी किसानों के साथ छल किया गया तो जिले की सभी तहसीलों के किसान एकजुट होकर ऐसा जनआंदोलन खड़ा करेंगे, जो किसानों के अधिकार मिलने तक निरंतर जारी रहेगा।" जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम दांगी ने कहा— "किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। समय पर बीमा एवं मुआवजा राशि नहीं मिलने से किसान खेती के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं। सरकार को तत्काल सभी लंबित भुगतान जारी कर किसानों को राहत देनी चाहिए, अन्यथा भारतीय किसान संघ किसानों के हित में हर स्तर पर संघर्ष करेगा।" इस दौरान तहसील मंत्री बालचंद, हिम्मतगढ़ नगर अध्यक्ष बनकट सुथार, बैंक एवं बीमा प्रमुख योगेंद्र पाटीदार, कैलाश चंद्र दांगी, रावल रामगोपाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने चार दिनों के भीतर अपने लिखित आश्वासन का पालन नहीं किया, तो पूरे झालावाड़ जिले में किसानों के साथ चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।1
- गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार , मंगलसूत्र लूट और 4 बाइक चोरी समेत 6 वारदातों का खुलासा गुना। गुना पुलिस ने फरार और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात पारदी बदमाश ऋतुराज उर्फ बेकड़ी पारदी (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलसूत्र लूट, मोबाइल स्नैचिंग और चार बाइक चोरी सहित कुल छह संगीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका, जिसमें चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक शामिल है, बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के साथ पुलिस "नई दिशा" पहल के माध्यम से पारदी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के प्रयास भी कर रही है, ताकि पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 की रात गुना के महावीरपुरा क्षेत्र में महिला चिकित्सक डॉ. रश्मि दीक्षित से मंगलसूत्र लूट की घटना हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान आरोपी ऋतुराज पारदी की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस वारदात बल्कि मोबाइल लूट और विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर गुना कोतवाली, विजयपुर, कैंट और बजरंगगढ़ थाना क्षेत्रों से चोरी गई टीवीएस अपाचे, होंडा शाइन, बुलेट और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा बजरंगगढ़ क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। गुना पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और फरार अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना, साइबर सेल, कैंट थाना और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1