logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 'अभियान संवेदना' के तहत पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई है। घटना के संबंध में 15 वर्षीय पीड़िता ने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, वह 17 जुलाई को ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। वहां उसका परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूर रहा था। मेले से कुछ दूरी पर जब पीड़िता लघुशंका के लिए गई, तो आरोपी ने पीछे से आकर उसे जबरन पकड़ लिया और अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा बचाव करने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में माता-पिता को आपबीती बताकर मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 233/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 77 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा) का निवासी है और हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा में रह रहा था। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिसमें पीड़िता की पहचान गुप्त रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। वहीं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश जारी कर कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बालिकाओं या महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

19 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 'अभियान संवेदना' के तहत पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई है। घटना के संबंध में 15 वर्षीय पीड़िता ने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, वह 17 जुलाई को ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। वहां उसका परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूर रहा था। मेले से कुछ दूरी पर जब पीड़िता लघुशंका के लिए गई, तो आरोपी ने पीछे से आकर उसे जबरन पकड़ लिया और अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा बचाव करने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत नहीं

919d01a8-5f3b-4825-8650-32a0641851eb

की, लेकिन बाद में माता-पिता को आपबीती बताकर मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 233/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 77 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा) का निवासी है और हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा में रह रहा था। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिसमें पीड़िता की पहचान गुप्त रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। वहीं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश जारी कर कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बालिकाओं या महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा में कारगिल चौक से बागबहार तक बन रही 40 करोड़ रुपये की सड़क पर घुटने भर पानी और जानलेवा गड्ढों के कारण स्थिति बदतर हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार पर घटिया निर्माण व कथित भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अपनी नाकामी और फजीहत छुपाने के लिए विभाग ने भारी बरसात के बीच कारगिल चौक से बस्ती क्षेत्र में सड़क के मध्य से दोनों ओर 10-10 मीटर अतिक्रमण हटाने का मौखिक अल्टीमेटम जारी कर दिया है, जिससे स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग पिछले 10 महीनों के सूखे मौसम में सोया रहा और अब मूसलाधार बारिश में आशियाने उजाड़ने की धमकी देकर ठेकेदार को बचाने व ध्यान भटकाने की साजिश रच रहा है। इस मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित शर्मा और युवा नेता आकाश मित्तल ने अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास 'बगिया' तक पैदल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है। वहीं, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री श्रीमती सुमन सुनील शर्मा ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा के सुशासन में जनता के 40 करोड़ रुपयों का दुरुपयोग और ऐसा भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने कारगिल चौक से पटेल बस्ती तक तत्काल पैचवर्क व मरम्मत कराने, मानसून में बेदखली का खौफ बंद करने और 40 करोड़ की परियोजना में देरी व गुणवत्ताहीन कार्य के लिए जिम्मेदार PWD अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरी लापरवाही की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री से करने का फैसला लिया गया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा में कारगिल चौक से बागबहार तक बन रही 40 करोड़ रुपये की सड़क पर घुटने भर पानी और जानलेवा गड्ढों के कारण स्थिति बदतर हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार पर घटिया निर्माण व कथित भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अपनी नाकामी और फजीहत छुपाने के लिए विभाग ने भारी बरसात के बीच कारगिल चौक से बस्ती क्षेत्र में सड़क के मध्य से दोनों ओर 10-10 मीटर अतिक्रमण हटाने का मौखिक अल्टीमेटम जारी कर दिया है, जिससे स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग पिछले 10 महीनों के सूखे मौसम में सोया रहा और अब मूसलाधार बारिश में आशियाने उजाड़ने की धमकी देकर ठेकेदार को बचाने व ध्यान भटकाने की साजिश रच रहा है। इस मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित शर्मा और युवा नेता आकाश मित्तल ने अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास 'बगिया' तक पैदल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है। वहीं, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री श्रीमती सुमन सुनील शर्मा ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा के सुशासन में जनता के 40 करोड़ रुपयों का दुरुपयोग और ऐसा भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने कारगिल चौक से पटेल बस्ती तक तत्काल पैचवर्क व मरम्मत कराने, मानसून में बेदखली का खौफ बंद करने और 40 करोड़ की परियोजना में देरी व गुणवत्ताहीन कार्य के लिए जिम्मेदार PWD अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरी लापरवाही की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री से करने का फैसला लिया गया है।
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • लोकसभा के मानसून सत्र 2026 के दौरान विपक्ष के भारी शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। इस हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को स्पष्ट किया कि जिन भी विषयों पर नोटिस दिया गया है, उन सभी पर चर्चा कराने के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विपक्ष जितनी देर चर्चा करना चाहेगा, उसे पूरा समय दिया जाएगा। सदन में गतिरोध पर स्पीकर ने कहा, "यदि आप सदन नहीं चलाना चाहते, तो सदन इस तरह नहीं चल सकता।" इसके साथ ही उन्होंने सभी दलों से लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की अपील की।
    1
    लोकसभा के मानसून सत्र 2026 के दौरान विपक्ष के भारी शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। इस हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को स्पष्ट किया कि जिन भी विषयों पर नोटिस दिया गया है, उन सभी पर चर्चा कराने के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विपक्ष जितनी देर चर्चा करना चाहेगा, उसे पूरा समय दिया जाएगा।

सदन में गतिरोध पर स्पीकर ने कहा, "यदि आप सदन नहीं चलाना चाहते, तो सदन इस तरह नहीं चल सकता।" इसके साथ ही उन्होंने सभी दलों से लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की अपील की।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • पानी में डूबे या फंसे ट्रैक्टर को लकड़ी या डंडा लगाकर बाहर निकालने की कोशिश बेहद खतरनाक साबित हो सकती है और इससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनी रहती है। सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर का एक हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब चुका है, जिसे निकालने के लिए लोग उसमें डंडा और बाली फंसाकर प्रयास कर रहे हैं। इस तरह का जोखिम भरा तरीका अपनाते समय हर पल बड़े हादसे का डर बना रहता है। ट्रैक्टर में इस तरह जबरन डंडा या बाली फंसाकर निकालने के चक्कर में गाड़ियां पीछे की तरफ से आपस में टकरा जाती हैं। ऐसी स्थिति में जोखिम उठाने के बजाय यदि ट्रैक्टर पानी या कीचड़ में डूब जाए, तो दूसरा ट्रैक्टर मंगाकर टोचन (टोइंग) के जरिए ही उसे सुरक्षित बाहर निकाला जाना चाहिए।
    1
    पानी में डूबे या फंसे ट्रैक्टर को लकड़ी या डंडा लगाकर बाहर निकालने की कोशिश बेहद खतरनाक साबित हो सकती है और इससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनी रहती है। सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर का एक हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब चुका है, जिसे निकालने के लिए लोग उसमें डंडा और बाली फंसाकर प्रयास कर रहे हैं। इस तरह का जोखिम भरा तरीका अपनाते समय हर पल बड़े हादसे का डर बना रहता है।

ट्रैक्टर में इस तरह जबरन डंडा या बाली फंसाकर निकालने के चक्कर में गाड़ियां पीछे की तरफ से आपस में टकरा जाती हैं। ऐसी स्थिति में जोखिम उठाने के बजाय यदि ट्रैक्टर पानी या कीचड़ में डूब जाए, तो दूसरा ट्रैक्टर मंगाकर टोचन (टोइंग) के जरिए ही उसे सुरक्षित बाहर निकाला जाना चाहिए।
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया।
    1
    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तपकरा थाना क्षेत्र में 21 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे सड़वा जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर झारखंड ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 28 गौवंश बरामद किए। इस मामले में वैध दस्तावेज न मिलने पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रहने वाले जगन्नाथ खड़िया (41 वर्ष), गणेश राणा (30 वर्ष), रमेश बेहरा (29 वर्ष), कहरू बेहरा (35 वर्ष), मनोरंजन बेहरा (51 वर्ष), मोहन यादव (33 वर्ष) और मगदुम खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम इंदा घाट जंगल में सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जहां पुलिस ने दबिश देकर 9 गौवंश और 7 भैंसों को मुक्त कराया, हालांकि तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तपकरा की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, विनोद हरदयाल, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व शिवशंकर गुप्ता तथा मनोरा क्षेत्र में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व शैलेन्द्र सिंह तोमर की टीम शामिल रही। डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश के साथ जिले में 'ऑपरेशन शंखनाद' इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
    4
    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

तपकरा थाना क्षेत्र में 21 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे सड़वा जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर झारखंड ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 28 गौवंश बरामद किए। इस मामले में वैध दस्तावेज न मिलने पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रहने वाले जगन्नाथ खड़िया (41 वर्ष), गणेश राणा (30 वर्ष), रमेश बेहरा (29 वर्ष), कहरू बेहरा (35 वर्ष), मनोरंजन बेहरा (51 वर्ष), मोहन यादव (33 वर्ष) और मगदुम खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम इंदा घाट जंगल में सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जहां पुलिस ने दबिश देकर 9 गौवंश और 7 भैंसों को मुक्त कराया, हालांकि तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तपकरा की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, विनोद हरदयाल, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व शिवशंकर गुप्ता तथा मनोरा क्षेत्र में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व शैलेन्द्र सिंह तोमर की टीम शामिल रही। डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश के साथ जिले में 'ऑपरेशन शंखनाद' इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • रायगढ़ जिले के खरसिया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने एक गंभीर सड़क दुर्घटना मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। टी.आई.टी. कॉलोनी, खरसिया निवासी प्रार्थी योगेश गर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:45 बजे उनके 73 वर्षीय बड़े पिता कैलाश गर्ग अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार और लापरवाह स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 13 AY 6539) के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक मोटरसाइकिल को करीब 200 से 250 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को आरोपी स्कॉर्पियो चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा (जिला सक्ती) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुर्घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि घटना के समय आरोपी चालक शराब के नशे में था, जिसके आधार पर मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 सहित अपराधिक मानव वध के प्रयास की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई मनोज पटेल एवं खरसिया चौकी टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही। मामले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश जारी कर कहा कि सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान छीन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी और सभी को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी।
    1
    रायगढ़ जिले के खरसिया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने एक गंभीर सड़क दुर्घटना मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। टी.आई.टी. कॉलोनी, खरसिया निवासी प्रार्थी योगेश गर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:45 बजे उनके 73 वर्षीय बड़े पिता कैलाश गर्ग अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार और लापरवाह स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 13 AY 6539) के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक मोटरसाइकिल को करीब 200 से 250 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को आरोपी स्कॉर्पियो चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा (जिला सक्ती) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुर्घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि घटना के समय आरोपी चालक शराब के नशे में था, जिसके आधार पर मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 सहित अपराधिक मानव वध के प्रयास की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई मनोज पटेल एवं खरसिया चौकी टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही। मामले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश जारी कर कहा कि सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान छीन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी और सभी को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.