छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तपकरा थाना क्षेत्र में 21 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे सड़वा जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर झारखंड ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 28 गौवंश बरामद किए। इस मामले में वैध दस्तावेज न मिलने पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रहने वाले जगन्नाथ खड़िया (41 वर्ष), गणेश राणा (30 वर्ष), रमेश बेहरा (29 वर्ष), कहरू बेहरा (35 वर्ष), मनोरंजन बेहरा (51 वर्ष), मोहन यादव (33 वर्ष) और मगदुम खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम इंदा घाट जंगल में सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जहां पुलिस ने दबिश देकर 9 गौवंश और 7 भैंसों को मुक्त कराया, हालांकि तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तपकरा की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, विनोद हरदयाल, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व शिवशंकर गुप्ता तथा मनोरा क्षेत्र में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व शैलेन्द्र सिंह तोमर की टीम शामिल रही। डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश के साथ जिले में 'ऑपरेशन शंखनाद' इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तपकरा थाना क्षेत्र
में 21 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे सड़वा जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर झारखंड ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 28 गौवंश बरामद किए। इस मामले में वैध दस्तावेज न मिलने पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रहने वाले जगन्नाथ खड़िया (41 वर्ष), गणेश राणा (30 वर्ष), रमेश बेहरा (29 वर्ष), कहरू बेहरा (35 वर्ष), मनोरंजन बेहरा (51 वर्ष), मोहन यादव (33 वर्ष) और मगदुम खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया
गया। वहीं दूसरी घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम इंदा घाट जंगल में सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जहां पुलिस ने दबिश देकर 9 गौवंश और 7 भैंसों को मुक्त कराया, हालांकि तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तपकरा की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, विनोद हरदयाल,
आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व शिवशंकर गुप्ता तथा मनोरा क्षेत्र में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व शैलेन्द्र सिंह तोमर की टीम शामिल रही। डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश के साथ जिले में 'ऑपरेशन शंखनाद' इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 'अभियान संवेदना' के तहत पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई है। घटना के संबंध में 15 वर्षीय पीड़िता ने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, वह 17 जुलाई को ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। वहां उसका परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूर रहा था। मेले से कुछ दूरी पर जब पीड़िता लघुशंका के लिए गई, तो आरोपी ने पीछे से आकर उसे जबरन पकड़ लिया और अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा बचाव करने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में माता-पिता को आपबीती बताकर मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 233/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 77 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा) का निवासी है और हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा में रह रहा था। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिसमें पीड़िता की पहचान गुप्त रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। वहीं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश जारी कर कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बालिकाओं या महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।2
- मानसून सत्र 2026 के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में चर्चा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों की राय आ चुकी है, आप भी चर्चा चाहते हैं, वे भी चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा केवल सदन के नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी दलों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए सार्थक चर्चा में भाग लेने की अपील की है।1
- सरगुजा में बारिश ने अचानक अपनी करवट बदल ली है और पूरी रात भर भारी बारिश हुई है। आज मौसम का हाल यह है कि चारों तरफ बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम के इस मिजाज को देखकर लग रहा है कि बारिश अब रुकने का नाम नहीं लेगी और ऐसा महसूस हो रहा है मानो यह लगातार एक महीने तक इसी तरह होती रहेगी।1
- रायगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग पर तत्काल रोक लगाने की मुख्य मांग उठाई है।1
- रायगढ़ के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती उन्नति ठाकुर के कुशल नेतृत्व में साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला व बाल सुरक्षा पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल चुनौतियों, सड़क सुरक्षा के नियमों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में महिला प्रधान आरक्षक रेनु मंडावी सिंह ने विद्यार्थियों को फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने, अज्ञात व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारने, निजी डेटा गोपनीय रखने और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के टिप्स दिए। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे ने 'गुड टच' और 'बैड टच' का अंतर समझाते हुए अनुचित व्यवहार पर तुरंत शिकायत करने का आह्वान किया। उन्होंने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की जानकारी दी और छत्तीसगढ़ पुलिस के 'अभिव्यक्ति ऐप', आपातकालीन सेवा डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर (94791-93299) तथा रायगढ़ पुलिस की 'हेलो सिस्टर' हेल्पलाइन (9479270533) के बारे में विस्तार से बताया। यातायात सुरक्षा सत्र के दौरान प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे और उप निरीक्षक संध्या कोका ने बताया कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर प्रतिबंध है, जबकि 16 से 18 वर्ष के किशोर वैध लाइसेंस के साथ बिना गियर वाले वाहन चला सकते हैं। डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने स्पष्ट किया कि 'हेलो सिस्टर' हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गुप्त रखा जाता है और नए आपराधिक कानूनों के तहत न्याय प्रक्रिया त्वरित बनाई गई है। एसएससी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।2
- कोरबा में हरदी बाजार से नेवसा मार्ग पर बन रहे पुल का एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है। एप्रोच रोड का निर्माण न होने के कारण भारी बारिश होने पर इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।1
- कोतबा शहर के मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में इन दिनों रात के समय बाइकर्स का हुड़दंग और आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात सड़कों पर फर्राटे भरते इन बाइकर्स की वजह से आम नागरिकों और राहगीरों की परेशानी बेहद बढ़ गई है। हाल ही में सामने आए एक ताजा वीडियो में कोतबा की सड़कों पर इन बाइकर्स की मनमानी साफ देखी जा सकती है, जहां रात के अंधेरे में कुछ युवा अपनी बाइकों को बेहद तेज गति और लापरवाही से दौड़ा रहे हैं। तेज रोशनी और कान फोड़ू आवाज के साथ गलियों व मुख्य मार्गों से गुजरने वाले इन वाहनों के कारण न सिर्फ दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, बल्कि आसपास के घरों में रहने वाले लोगों की नींद और शांति भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वीडियो में मोहल्ले के लोग घरों के बाहर खड़े होकर इस हुड़दंग को देखने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं, लेकिन इन बाइकर्स में किसी का कोई खौफ नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर रात ढलते ही कुछ असामाजिक तत्व और मनचले युवा इसी तरह तेज रफ्तार बाइकों पर सवार होकर सड़कों पर निकल आते हैं, जिससे स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही, मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले और तेज रफ्तार में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले बाइकर्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।1
- संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संसद में बयान देते हुए कहा है कि सरकार NEET पेपर लीक और उससे जुड़े सभी मामलों पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार देश और युवाओं से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के पक्ष में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद में चर्चा तय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही होती है, ताकि बहस सार्थक और प्रभावी बन सके। इसके साथ ही सरकार NEET पेपर लीक के बाद हुई सभी घटनाओं का पूरा ब्यौरा सदन में प्रस्तुत करेगी और देश के सामने सभी तथ्य रखेगी।1
- रायगढ़ जिले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन आघात' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 48 घंटों में लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब के कारोबार में लिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59-क के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान लैलूंगा पुलिस ने 19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लमड़ांड़ चौक से बालक राम राठिया (26 वर्ष) को झाड़ियों में छिपाकर रखी 15 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,250) के साथ पकड़ा। उसी दिन दूसरी कार्रवाई में धनेश्वर धनवार (45 वर्ष) से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर शराब (कीमत ₹6,000) जब्त की गई। वहीं 20 जुलाई को कोतरारोड़ पुलिस ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन के नेतृत्व में ग्राम नंदेली में दबिश देकर निकेतन सिदार (29 वर्ष) के घर से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹2,500) बरामद की। इसके अलावा जूटमिल पुलिस ने काशीराम चौक निवासी महिला तस्कर गंगा बंजारे (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 लीटर महुआ शराब और 38 पाउच में भरी 6.840 लीटर शराब जब्त की, जिसका वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और जिले को नशामुक्त बनाने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।1