Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शिमला और सोलन में बादल छाए रहने और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
North India bulletin
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शिमला और सोलन में बादल छाए रहने और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- उपायुक्त राहुल कुमार ने किया केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का दौरा* *विद्यार्थियों से किया संवाद, करियर मार्गदर्शन के साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने को किया प्रेरित* घुमारवीं, 03 अगस्त: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया तथा स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्कूल प्रशासन के साथ व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्कूल को एक ही परिसर में चलाने लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि स्कूल प्रबंधन को आ रही विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सके। स्कूल के भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने भूमि का आवंटन कर दिया है तथा आगे की प्रक्रिया को शुरू करवाने के लिए लीज डीड की औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्कूल विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया तथा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत सबसे अहम आधार हैं। उन्होंने करियर काउंसलिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुरूप करियर का चयन करने की सलाह दी ताकि सही समय पर लिया गया निर्णय उन्हें भविष्य में तय लक्ष्य को हासिल करने में मददगार साबित हो सके। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या बन गया है। ऐसे में नशे की इस बुराई से दूर रखने के लिए बच्चों को विभिन्न शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद सहित अन्य सह-पाठय गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं को नशे से दूर रखते हुए समाज के दूसरे लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर तथा सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में स्थापित स्पेस लैब का भी निरीक्षण किया तथा लैब संचालन से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल की। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।2
- प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। पंचायत कर्सोली की प्रधान रजनी भल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह के विशेष प्रयासों से गांव गुलरवाला में लंबे समय से लंबित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को हर बार नालागढ़ अस्पताल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने के बाद गांव गुलरवाला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना का टेंडर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंप दिया गया है। विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पीएचसी भवन का निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। प्रधान रजनी भल्ला ने विधायक बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े जिस भी कार्य के लिए उन्होंने विधायक से सहयोग मांगा, उन्होंने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि बाबा हरदीप सिंह ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर गांववासियों का विश्वास जीता है और आज उसी का परिणाम है कि गांव में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांववासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि पीएचसी बनने से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब बार-बार नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करेगा। गांव गुलरवाला में बनने जा रहा यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित छह महीने की समय सीमा में पूरा होता है, तो यह क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। , DK News Nalagarh, शम्मी राजपूत1
- मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दर्ज करवाई एफआईआर, छवि खराब करने वाले आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा मानहानि का केस हमीरपुर, सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की फोटो के साथ कथित छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने कड़ा विरोध जताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की शिकायत पर सदर थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसे कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।सुमन भारती ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रवि शर्मा और हिमंता चौधरी नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- राम मंदिर की तर्ज पर पीरनिगाह मंदिर से भी हुआ चंदा चोरी: रायजादा -कहा, पांच वर्षों में 30 लाख, चार माह के प्रशासनिक कार्यकाल में 1.63 करोड़ जमा ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने आरोप लगाया कि जिस तरह राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठे हैं, उसी प्रकार पीरनिगाह मंदिर की निधि को लेकर भी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए रायजादा ने कहा कि जब उन्होंने राम मंदिर के चंदा, सोना और चांदी चोरी का मुद्दा उठाया, तो भाजपा नेताओं ने उसका जवाब देने के बजाय पीरनिगाह मंदिर की निधि को लेकर उन पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। रायजादा ने कहा कि पंचायतों के भंग होने के बाद पीरनिगाह मंदिर का प्रबंधन प्रशासन के अधीन रहा। उनके कार्यकाल के दौरान मंदिर की पुरानी व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया। पहले से जिन लोगों को पेंशन और आर्थिक सहायता दी जा रही थी, उन्हें लगातार लाभ मिलता रहा और मंदिर के सभी नियमित खर्च भी पूर्व की तरह जारी रहे। उन्होंने दावा किया कि पिछली पंचायत अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान मंदिर निधि में केवल 30 लाख रुपये छोडक़र गई थी, जबकि प्रशासन के अधीन महज चार माह में मंदिर की आय बढक़र 1 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक हो गई। रायजादा ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि प्रशासनिक व्यवस्था के दौरान मंदिर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और पूरी व्यवस्था पारदर्शी ढंग से संचालित की गई। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को लगता है कि उनके कार्यकाल में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो वह स्वयं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हैं।1
- भाजपा ने विधायकों के फोन टैपिंग और पुलिस ड्यूटी की टाइमिंग पर उठाए सवाल1
- हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध का शासन : राकेश जमवाल | BJP vs Congress | HP Politics राकेश जमवाल का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, बोले- BJP नेताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे हिमाचल राजनीति में गरमाया माहौल, राकेश जमवाल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध का शासन : राकेश जमवाल | BJP vs Congress | HP Politics राकेश जमवाल का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, बोले- BJP नेताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे हिमाचल राजनीति में गरमाया माहौल, राकेश जमवाल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप1
- बिलासपुर : घुमारवीं के केंद्रीय विद्यालय पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार1
- मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शिमला और सोलन में बादल छाए रहने और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।1