logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार अंचल कार्यालय परिसर में सी पी एम का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ CPM का हल्लाबोल, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन सौर बाजार। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भूमिहीनों की समस्याओं को लेकर CPM सौर बाजार अंचल कमेटी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता कामरेड केशव कुमार ने की, जबकि संचालन कामरेड कुलानन्द कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CPM के सहरसा जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और महंगाई पर रोक लगाने सहित भूमिहीनों को वास-आवास एवं पर्चाधारियों को दखल-दिहानी दिलाने की मांग की। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व अधिकारी को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं, अंचलाधिकारी के प्रतिनिधियों से वार्ता किए बिना चले जाने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए घंटों कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में सैकड़ों CPM कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 day ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
1 day ago

सौर बाजार अंचल कार्यालय परिसर में सी पी एम का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ CPM का हल्लाबोल, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन सौर बाजार। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भूमिहीनों की समस्याओं को लेकर CPM सौर बाजार अंचल कमेटी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता कामरेड केशव कुमार ने की, जबकि संचालन कामरेड कुलानन्द कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CPM के सहरसा जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और महंगाई पर रोक लगाने सहित भूमिहीनों को वास-आवास एवं पर्चाधारियों को दखल-दिहानी दिलाने की मांग की। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व अधिकारी को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं, अंचलाधिकारी के प्रतिनिधियों से वार्ता किए बिना चले जाने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए घंटों कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में सैकड़ों CPM कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच विधा को शामिल करने की मांग आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच विधा को शामिल करने और इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षक के रूप में अवसर देने की मांग उठी है। इस संबंध में रंगकर्मी एवं नाट्यकला से जुड़े सुनीत साना, अमित कुमार अंशु एवं अमित आनंद सहित अन्य ने बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को आवेदन देकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मधेपुरा पहुंचे हुए थे। इस दौरान कलाकारों ने भाजपा नेता प्रो. अमोल राय के आवास पर मंत्री को आवेदन सौंपा। मंत्री को दिए गए आवेदन में रंगकर्मियों ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में कला एवं संस्कृति की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने व छात्र- छात्राओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र में कला की कई विधाओं को शामिल किया गया है, लेकिन नाटक एवं रंगमंच जैसी महत्वपूर्ण विधा को अब तक शामिल नहीं किया गया है। नाटक एवं रंगमंच बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य में बड़ी संख्या में कलाकार, रंगकर्मी व संस्थाएं इस क्षेत्र में सक्रिय है। वहीं विभिन्न विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों से नाट्यशास्त्र, नाटक एवं रंगमंच विषय में डिग्री प्राप्त करने वाले कई युवा भी अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रंगकर्मियों ने मंत्री से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच को आधिकारिक रूप से शामिल करने तथा योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करने का प्रावधान करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि इस पहल से नाट्यकला के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में अभिनय, संवाद, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना व सामाजिक जागरूकता विकसित करने में भी मदद मिलेगी। रंगकर्मियों ने विश्वास जताया कि सरकार की सकारात्मक पहल से बिहार में नाटक एवं रंगमंच के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा इस क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा बिहार सरकार, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। नाटक में डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है।
    1
    आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच विधा को शामिल करने की मांग
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच विधा को शामिल करने और इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षक के रूप में अवसर देने की मांग उठी है। इस संबंध में रंगकर्मी एवं नाट्यकला से जुड़े सुनीत साना, अमित कुमार अंशु एवं अमित आनंद सहित अन्य ने बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को आवेदन देकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मधेपुरा पहुंचे हुए थे। इस दौरान कलाकारों ने भाजपा नेता प्रो. अमोल राय के आवास पर मंत्री को आवेदन सौंपा।
मंत्री को दिए गए आवेदन में रंगकर्मियों ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में कला एवं संस्कृति की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने व छात्र- छात्राओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र में कला की कई विधाओं को शामिल किया गया है, लेकिन नाटक एवं रंगमंच जैसी महत्वपूर्ण विधा को अब तक शामिल नहीं किया गया है। नाटक एवं रंगमंच बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य में बड़ी संख्या में कलाकार, रंगकर्मी व संस्थाएं इस क्षेत्र में सक्रिय है। वहीं विभिन्न विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों से नाट्यशास्त्र, नाटक एवं रंगमंच विषय में डिग्री प्राप्त करने वाले कई युवा भी अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
रंगकर्मियों ने मंत्री से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच को आधिकारिक रूप से शामिल करने तथा योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करने का प्रावधान करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि इस पहल से नाट्यकला के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में अभिनय, संवाद, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना व सामाजिक जागरूकता विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
रंगकर्मियों ने विश्वास जताया कि सरकार की सकारात्मक पहल से बिहार में नाटक एवं रंगमंच के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा इस क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा बिहार सरकार, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। नाटक में डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है।
    user_Sunit Sana
    Sunit Sana
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।​नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांड संख्या के नामजद अभियुक्त अभय कुमार जायसवाल (पिता- रामानंद चौधरी, साकिन- नवहट्टा वार्ड नंबर 8, थाना- नवहट्टा, जिला- सहरसा) को गिरफ्तार किया है। ​गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    1
    हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।​नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांड संख्या के नामजद अभियुक्त अभय कुमार जायसवाल (पिता- रामानंद चौधरी, साकिन- नवहट्टा वार्ड नंबर 8, थाना- नवहट्टा, जिला- सहरसा) को गिरफ्तार किया है।
​गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा
    1
    सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    9 hrs ago
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद मानसी-चौथम प्रशासन अलर्ट, छोटी नावों के परिचालन पर रोक नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद मानसी-चौथम प्रशासन अलर्ट, छोटी नावों के परिचालन पर रोक खगड़िया | मानसी गौतम कुमार चौरसिया नेपाल में भूस्खलन के बाद आई फ्लैश फ्लड को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर मानसी-चौथम क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छोटी नावों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने तथा केवल सुरक्षित और उपयुक्त नावों के संचालन की अनुमति देने को कहा। साथ ही तटबंधों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसी अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी अपने-अपने पंचायतों में आपदा मित्रों के साथ नियमित गश्त करेंगे। आपदा मित्रों के तैराकों को भी मानसी के मटिहानी घाट पर तैनात किया गया है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने मेडिकल टीम, सुरक्षित स्थानों के चयन, सामुदायिक रसोई और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है।
    1
    नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद मानसी-चौथम प्रशासन अलर्ट, छोटी नावों के परिचालन पर रोक
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद मानसी-चौथम प्रशासन अलर्ट, छोटी नावों के परिचालन पर रोक
खगड़िया | मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
नेपाल में भूस्खलन के बाद आई फ्लैश फ्लड को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर मानसी-चौथम क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छोटी नावों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने तथा केवल सुरक्षित और उपयुक्त नावों के संचालन की अनुमति देने को कहा। साथ ही तटबंधों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
मानसी अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी अपने-अपने पंचायतों में आपदा मित्रों के साथ नियमित गश्त करेंगे। आपदा मित्रों के तैराकों को भी मानसी के मटिहानी घाट पर तैनात किया गया है।
मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने मेडिकल टीम, सुरक्षित स्थानों के चयन, सामुदायिक रसोई और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लतरू पासवान टोला में जल जमाव से बढ़ी परेशानी, बदबू से लोग है बेहाल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के लतरु पासवान टोला में इन दिनों जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क और आसपास के इलाके में पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण अब उसमें से दुर्गंध भी आने लगी है, जिससे लोगों को संक्रमण और बीमारी फैलने की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के दौरान जमा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, लोगों को मस्जिद आने-जाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। कई जगह पानी इतना जमा है कि लोगों को अपने कपड़े और जूते बचाकर आवागमन करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों को फोन के माध्यम से कई बार जानकारी दी गई है। इसके बावजूद अब तक जलनिकासी के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से न तो जमा पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है और न ही जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर या अन्य कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान बार-बार होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
    1
    गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लतरू पासवान टोला में जल जमाव से बढ़ी परेशानी, बदबू से लोग है बेहाल।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के लतरु पासवान टोला में इन दिनों जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क और आसपास के इलाके में पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण अब उसमें से दुर्गंध भी आने लगी है, जिससे लोगों को संक्रमण और बीमारी फैलने की चिंता सताने लगी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के दौरान जमा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, लोगों को मस्जिद आने-जाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। कई जगह पानी इतना जमा है कि लोगों को अपने कपड़े और जूते बचाकर आवागमन करना पड़ रहा है।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों को फोन के माध्यम से कई बार जानकारी दी गई है। इसके बावजूद अब तक जलनिकासी के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से न तो जमा पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है और न ही जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर या अन्य कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान बार-बार होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर में सड़क निर्माण के दौरान हादसा, हसनपुर के 26 वर्षीय मजदूर की मौत हसनपुर/समस्तीपुर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दिल्ली-कटरा हाईवे (NH) निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदह गांव निवासी 26 वर्षीय मजदूर गौतम कुमार की मौत हो गई। मृतक गौतम कुमार, पलटन साह के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। गौतम कुमार रोजी-रोटी के लिए जम्मू-कश्मीर में मजदूरी कर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार से उसका युवा सहारा छीन लिया। @हसनपुर_तक जम्मू-कश्मीर में सड़क निर्माण के दौरान हादसा, हसनपुर के 26 वर्षीय मजदूर की मौत हसनपुर/समस्तीपुर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दिल्ली-कटरा हाईवे (NH) निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदह गांव निवासी 26 वर्षीय मजदूर गौतम कुमार की मौत हो गई। मृतक गौतम कुमार, पलटन साह के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। गौतम कुमार रोजी-रोटी के लिए जम्मू-कश्मीर में मजदूरी कर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार से उसका युवा सहारा छीन लिया। @हसनपुर_तक
    1
    जम्मू-कश्मीर में सड़क निर्माण के दौरान हादसा, हसनपुर के 26 वर्षीय मजदूर की मौत

हसनपुर/समस्तीपुर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दिल्ली-कटरा हाईवे (NH) निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदह गांव निवासी 26 वर्षीय मजदूर गौतम कुमार की मौत हो गई।

मृतक गौतम कुमार, पलटन साह के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गौतम कुमार रोजी-रोटी के लिए जम्मू-कश्मीर में मजदूरी कर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार से उसका युवा सहारा छीन लिया।

@हसनपुर_तक
जम्मू-कश्मीर में सड़क निर्माण के दौरान हादसा, हसनपुर के 26 वर्षीय मजदूर की मौत
हसनपुर/समस्तीपुर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दिल्ली-कटरा हाईवे (NH) निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदह गांव निवासी 26 वर्षीय मजदूर गौतम कुमार की मौत हो गई।
मृतक गौतम कुमार, पलटन साह के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
गौतम कुमार रोजी-रोटी के लिए जम्मू-कश्मीर में मजदूरी कर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार से उसका युवा सहारा छीन लिया।
@हसनपुर_तक
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • नगर पंचायत नवहट्टा में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज ठप नगर पंचायत नवहट्टा में विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत में कचरे का उठाव और अन्य साफ-सफाई से जुड़े कार्य ठप पड़ गए हैं।सफाई कर्मियों को समय पर और उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है।कम सफाई कर्मियों से काम कराकर शेष राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।सुपरवाइज़र सुमन कुमार द्वारा सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है। ​सुरक्षा उपकरणों की कमी कर्मियों को झाड़ू, जूता, वर्दी, साबुन और हैंड ग्लव्स जैसे बुनियादी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ​स्वास्थ्य परीक्षण का अभाव: पिछले दो-तीन वर्षों से सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नहीं लगाया गया है। ​आगे की रणनीति ​मामले में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता देख और संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने के कारण आक्रोशित कर्मियों ने आगामी 29 तारीख को नगर पंचायत नवहट्टा में चरणबद्ध आंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।​अखिल भारतीय सफाई मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने बताया कि सफाई कर्मियों को लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    नगर पंचायत नवहट्टा में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज ठप
नगर पंचायत नवहट्टा में विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत में कचरे का उठाव और अन्य साफ-सफाई से जुड़े कार्य ठप पड़ गए हैं।सफाई कर्मियों को समय पर और उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है।कम सफाई कर्मियों से काम कराकर शेष राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।सुपरवाइज़र सुमन कुमार द्वारा सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है।
​सुरक्षा उपकरणों की कमी कर्मियों को झाड़ू, जूता, वर्दी, साबुन और हैंड ग्लव्स जैसे बुनियादी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ​स्वास्थ्य परीक्षण का अभाव: पिछले दो-तीन वर्षों से सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नहीं लगाया गया है। ​आगे की रणनीति ​मामले में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता देख और संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने के कारण आक्रोशित कर्मियों ने आगामी 29 तारीख को नगर पंचायत नवहट्टा में चरणबद्ध आंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।​अखिल भारतीय सफाई मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने बताया कि सफाई कर्मियों को लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
  • मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मुंबई में मानसून की बारिश जून महीने से शुरू होकर सितंबर में गणेश पूजा तक अपना असर दिखाती रहती है। यहां बारिश का कोई निश्चित समय नहीं होता। कभी सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाती है, तो कभी शाम में और कई बार दिन के बीच में ही बिना किसी पूर्व सूचना के झमाझम बारिश होने लगती है। मुंबई की बारिश की सबसे खास बात यह है कि कई बार आसमान में ज्यादा बादल दिखाई नहीं देते और न ही बिजली कड़कने की आवाज सुनाई देती है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश दनादन बरसने लगती है। कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भीग जाती हैं और लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। फिलहाल मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।
    1
    मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश
मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार
मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश
मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मुंबई में मानसून की बारिश जून महीने से शुरू होकर सितंबर में गणेश पूजा तक अपना असर दिखाती रहती है। यहां बारिश का कोई निश्चित समय नहीं होता। कभी सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाती है, तो कभी शाम में और कई बार दिन के बीच में ही बिना किसी पूर्व सूचना के झमाझम बारिश होने लगती है।
मुंबई की बारिश की सबसे खास बात यह है कि कई बार आसमान में ज्यादा बादल दिखाई नहीं देते और न ही बिजली कड़कने की आवाज सुनाई देती है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश दनादन बरसने लगती है। कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भीग जाती हैं और लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। फिलहाल मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी बहनों की भीड़,राखी और मिठाई की खरीदारी तेज रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखी, मिठाई एवं अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए गोगरी बाजार एवं जमालपुर बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए तरह-तरह की आकर्षक राखियां खरीद रही हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और राखियों का पर्याप्त स्टॉक रखा है। रक्षा बंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए उसे उपहार देते हैं। पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह है।
    1
    रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी बहनों की भीड़,राखी और मिठाई की खरीदारी तेज
रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखी, मिठाई एवं अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए गोगरी बाजार एवं जमालपुर बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ रही है।
बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए तरह-तरह की आकर्षक राखियां खरीद रही हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और राखियों का पर्याप्त स्टॉक रखा है।
रक्षा बंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए उसे उपहार देते हैं। पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.