वारंटी में खराब कार का गेट कांच नहीं बदलना कंपनी को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वारंटी अवधि के दौरान नई कार के गेट का कांच खराब होने के बावजूद उसे न तो ठीक करने और न ही बदलने को सेवा में कमी मानते हुए कार कंपनी के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल एवं सदस्य हर्ष अरोरा ने रिनॉल्ट अर्गस प्राइवेट मोटर्स लिमिटेड, भीलवाड़ा को आदेश दिया कि परिवादी की कार के ड्राइवर साइड गेट का खराब कांच एक माह के भीतर निःशुल्क नया लगाकर कार सात दिनों के भीतर सुपुर्द की जाए। साथ ही दो माह के भीतर परिवादी को अधिवक्ता शुल्क एवं परिवाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी अदा किए जाएं। प्रकरण के अनुसार गंगरार तहसील के रायपुरिया निवासी भंवरलाल सुथार ने अधिवक्ता रतन कुमावत एवं खुमराज कुमावत के माध्यम से आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा स्थित रिनॉल्ट अर्गस प्राइवेट मोटर्स लिमिटेड से खरीदी गई नई कार के ड्राइवर साइड गेट का कांच शुरू से ही ठीक प्रकार से खुल-बंद नहीं हो रहा था। कई बार शिकायत करने और वारंटी अवधि के भीतर कांच को ठीक करने अथवा बदलने का आग्रह करने के बावजूद कंपनी ने समस्या का समाधान नहीं किया। सभी पक्षों को सुनने के बाद उपभोक्ता आयोग ने माना कि वारंटी अवधि में दोषपूर्ण गेट कांच को ठीक नहीं करना कंपनी की सेवा में कमी है। इसी आधार पर आयोग ने कंपनी को निःशुल्क नया कांच लगाने और परिवादी को क्षतिपूर्ति स्वरूप मुकदमे का खर्च देने का आदेश जारी किया।

- महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।1
- ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत1
- बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।1
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग1
- चित्तौड़गढ़ में गोलियों की गूंज! हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?1