logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षा का धागा, महिला सखी ने बांधी राखी! भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षा का धागा, महिला सखी ने बांधी राखी! रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर सदर थाने में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनूठा नजारा देखने को मिला। सदर थाना परिसर में महिला सखी की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सखी ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इसी भावना को लेकर डूंगरपुर शहर के सदर थाना परिसर में महिला सखी की ओर से रक्षाबंधन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सखी ने सदर थाना पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे। पुलिसकर्मियों ने भी इस आत्मीय पहल का स्वागत करते हुए महिला सखी का आभार जताया। इस मौके पर रक्षाबंधन के त्योहार के साथ समाज और बहनों की सुरक्षा का संकल्प भी दिखाई दिया। महिला सखी ने कहा कि पुलिस हमेशा महिलाओं और आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। वहीं, पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। सदर थाना परिसर में हुए इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा की भावना से जोड़ने का संदेश दिया।

57 min ago
user_Bharat Pandya भरत पंड्या
Bharat Pandya भरत पंड्या
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
57 min ago
b17f5c40-a0ef-4c01-8b23-985b6621146f

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षा का धागा, महिला सखी ने बांधी राखी! भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षा का धागा, महिला सखी ने बांधी राखी! रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर सदर थाने में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनूठा नजारा देखने को मिला। सदर थाना परिसर में महिला सखी की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सखी ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इसी भावना को लेकर डूंगरपुर शहर के सदर थाना परिसर में

b4f3c64b-6352-4818-a4e5-a556af5d7d03

महिला सखी की ओर से रक्षाबंधन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सखी ने सदर थाना पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे। पुलिसकर्मियों ने भी इस आत्मीय पहल का स्वागत करते हुए महिला सखी का आभार जताया। इस मौके पर रक्षाबंधन के त्योहार के साथ समाज और बहनों की सुरक्षा का संकल्प भी दिखाई दिया। महिला सखी ने कहा कि पुलिस हमेशा महिलाओं और आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। वहीं, पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। सदर थाना परिसर में हुए इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा की भावना से जोड़ने का संदेश दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी। डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।
    3
    डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी।
डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।
    user_पत्रकार प्रकाश बारोट
    पत्रकार प्रकाश बारोट
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
    1
    देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल

डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - --०००---
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ।
डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-  --०००---
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।
    1
    अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही।
श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • चुण्डावाड़ा नकबजनी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोपी गंगाराम पर दर्ज हैं हत्या व लूट के 20 मामले बदमाशों ने त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक भी बरामद संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने आगामी त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी, वहीं पर उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने का खाका तैयार किया था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी गंगाराम एक शातिर एवं आदततन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के कुल 20 मामले दर्ज हैं। - सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे नकदी व आभूषण चुण्डावाड़ा निवासी प्रार्थी अमरजी ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। 17 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पेंडल, एक मोबाइल फोन तथा ₹50,000 की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। धम्बोला थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा पुराने चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई। - नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में लोकेश तथा गंगाराम की संलिप्तता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धम्बोला पावर हॉउस तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुण्डावाड़ा में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहचान गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। त्योहारों से पहले खर्च के लिए पैसे इकट्ठा करने की नीयत से उन्होंने डूंगरपुर जिले में चोरी की योजना बनाई। गंगाराम डूंगरपुर के रास्तों से भली-भांति परिचित था, इसलिए 16 अगस्त की रात वे मोटरसाइकिल से चुण्डावाड़ा पहुंचे और सूने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश पुत्र नारायण कटारा, निवासी वेंजा, पुलिस थाना चौरासी तथा गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार, निवासी सरेरा, पुलिस थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी हेतु गहन पूछताछ की जा रही है।
    1
    चुण्डावाड़ा नकबजनी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोपी गंगाराम पर दर्ज हैं हत्या व लूट के 20 मामले
बदमाशों ने त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक भी बरामद
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने आगामी त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी, वहीं पर उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने का खाका तैयार किया था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी गंगाराम एक शातिर एवं आदततन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के कुल 20 मामले दर्ज हैं।
- सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे नकदी व आभूषण
चुण्डावाड़ा निवासी प्रार्थी अमरजी ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। 17 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पेंडल, एक मोबाइल फोन तथा ₹50,000 की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। धम्बोला थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा पुराने चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई।
- नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में लोकेश तथा गंगाराम की संलिप्तता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धम्बोला पावर हॉउस तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुण्डावाड़ा में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहचान गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। त्योहारों से पहले खर्च के लिए पैसे इकट्ठा करने की नीयत से उन्होंने डूंगरपुर जिले में चोरी की योजना बनाई। गंगाराम डूंगरपुर के रास्तों से भली-भांति परिचित था, इसलिए 16 अगस्त की रात वे मोटरसाइकिल से चुण्डावाड़ा पहुंचे और सूने मकान को निशाना बनाया।
पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश पुत्र नारायण कटारा, निवासी वेंजा, पुलिस थाना चौरासी तथा गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार, निवासी सरेरा, पुलिस थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी हेतु गहन पूछताछ की जा रही है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की जांच की मांग, सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीएपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला सदस्य विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विपिन रोत सहित ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही कपची व अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों को धूल प्रदूषण की परेशानी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्रेशर प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधान, खनन एवं परिवहन दस्तावेजों तथा सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर क्रेशर प्लांट और सड़क निर्माण स्थल का निष्पक्ष निरीक्षण करे। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणो ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।
    4
    राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की जांच की मांग, सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीएपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला सदस्य विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विपिन रोत सहित ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही कपची व अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों को धूल प्रदूषण की परेशानी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्रेशर प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधान, खनन एवं परिवहन दस्तावेजों तथा सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर क्रेशर प्लांट और सड़क निर्माण स्थल का निष्पक्ष निरीक्षण करे। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणो ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    59 min ago
  • आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश। ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी। महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश। आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।
    1
    आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें 
आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश।
ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी।
महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश।
आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर  हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • धम्बोला पुलिस द्वारा चुण्डावडा गांव मे हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 धंबोला पुलिस द्वारा चुंडावाडा गांव में हुई चोरी की वारदात किया खुलासा। डूंगरपुर श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्रीमान मदनलाल विश्नोई वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में श्री चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया । थाना धम्बोला द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ वारदात में शामिल दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । दोनों शातिर चोरों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई जहां से उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने त्योहारों से पहले धन इकट्ठा करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारशुदा आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या , चोरी, लुट, नकबजनी, का प्रयास सहित कई घटना के प्रकरण दर्ज हैं अभियुक्त गंगाराम के खिलाफ उदयपुर, राजसमन्द, सहित डूंगरपुर में कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना धम्बोला का योगदान रहा।
    1
    धम्बोला पुलिस द्वारा चुण्डावडा गांव मे हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा।
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
धंबोला पुलिस द्वारा चुंडावाडा गांव में हुई चोरी की वारदात किया खुलासा।
डूंगरपुर   श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्रीमान मदनलाल विश्नोई वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में श्री चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया । थाना धम्बोला द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ वारदात में शामिल दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । दोनों शातिर चोरों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई जहां से उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने त्योहारों से पहले धन इकट्ठा करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारशुदा आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या , चोरी, लुट, नकबजनी, का प्रयास सहित कई घटना के प्रकरण दर्ज हैं 
अभियुक्त गंगाराम के खिलाफ उदयपुर, राजसमन्द, सहित डूंगरपुर में कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं।
इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना धम्बोला का योगदान रहा।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.