Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी। डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।
पत्रकार प्रकाश बारोट
डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी। डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी। डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।3
- देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - --०००---1
- अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।1
- चुण्डावाड़ा नकबजनी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोपी गंगाराम पर दर्ज हैं हत्या व लूट के 20 मामले बदमाशों ने त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक भी बरामद संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने आगामी त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी, वहीं पर उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने का खाका तैयार किया था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी गंगाराम एक शातिर एवं आदततन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के कुल 20 मामले दर्ज हैं। - सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे नकदी व आभूषण चुण्डावाड़ा निवासी प्रार्थी अमरजी ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। 17 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पेंडल, एक मोबाइल फोन तथा ₹50,000 की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। धम्बोला थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा पुराने चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई। - नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में लोकेश तथा गंगाराम की संलिप्तता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धम्बोला पावर हॉउस तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुण्डावाड़ा में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहचान गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। त्योहारों से पहले खर्च के लिए पैसे इकट्ठा करने की नीयत से उन्होंने डूंगरपुर जिले में चोरी की योजना बनाई। गंगाराम डूंगरपुर के रास्तों से भली-भांति परिचित था, इसलिए 16 अगस्त की रात वे मोटरसाइकिल से चुण्डावाड़ा पहुंचे और सूने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश पुत्र नारायण कटारा, निवासी वेंजा, पुलिस थाना चौरासी तथा गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार, निवासी सरेरा, पुलिस थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी हेतु गहन पूछताछ की जा रही है।1
- राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग :- विपिन रोत सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित क्रेशर प्लांट का संचालन नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच करवाना आवश्यक है। कार्यकर्ता विपिन रोत (सीमलवाड़ा) ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही कपची एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। सड़क निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी धूल प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है तो इसका सीधा असर सड़क की मजबूती और उसकी टिकाऊ क्षमता पर पड़ेगा। घटिया या अनुपयुक्त सामग्री से बनाई गई सड़क लंबे समय तक टिक पाएगी या नहीं, यह गंभीर चिंता का विषय है। सड़क निर्माण पर सरकारी राशि खर्च होने की स्थिति में गुणवत्ता की निगरानी और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही क्रेशर प्लांट के संचालन को लेकर भी विभिन्न सवाल उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन संबंधित प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियम, खनन एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज तथा सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि राजपुर घाटी स्थित क्रेशर प्लांट एवं उससे जुड़े सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त एवं निष्पक्ष निरीक्षण करवाया जाए। निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से गुणवत्ता की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। क्रेशर से निकलने वाली धूल एवं अन्य गतिविधियों के कारण आसपास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है तो प्रशासन को इसकी भी गंभीरता से जांच करनी चाहिए और आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण के लिए है। प्रशासन यदि मौके पर निष्पक्ष जांच करवाता है तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है और यदि आरोप निराधार हैं तो वह भी स्पष्ट हो जाएगा। विपिन रोत ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों की टीम गठित कर राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण करवाया जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्लांट एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर संचालन पर रोक लगाई जाए। जनहित में सवाल यही है—क्या राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट नियमों के अनुसार संचालित हो रहा है और क्या सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है? प्रशासन की निष्पक्ष जांच से ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। जनहित • पर्यावरण संरक्षण • गुणवत्तापूर्ण निर्माण विपिन रोत सीमलवाड़ा शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूले 👇2
- आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश। ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी। महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश। आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।1
- धम्बोला पुलिस द्वारा चुण्डावडा गांव मे हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 धंबोला पुलिस द्वारा चुंडावाडा गांव में हुई चोरी की वारदात किया खुलासा। डूंगरपुर श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्रीमान मदनलाल विश्नोई वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में श्री चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया । थाना धम्बोला द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ वारदात में शामिल दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । दोनों शातिर चोरों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई जहां से उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने त्योहारों से पहले धन इकट्ठा करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारशुदा आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या , चोरी, लुट, नकबजनी, का प्रयास सहित कई घटना के प्रकरण दर्ज हैं अभियुक्त गंगाराम के खिलाफ उदयपुर, राजसमन्द, सहित डूंगरपुर में कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना धम्बोला का योगदान रहा।1