Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र रुरा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र रुरा में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
Arvind sharma kanpur dehat
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र रुरा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र रुरा में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए। लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by Gautam Singh3
- दो शब्दों का राज जिसने 75 साल की महिला को 11 साल बाद फिर परिवार से मिलवा दिया जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाया, तो पता चला कि उसका नाम "बुड्डू" था। परिवार को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वे सुरनकोट पहुंचे। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में एक 75 साल की महिला को आखिरकार उसके परिवार से मिला दिया। वह करीब 11 सालों से लापता थी। यह महिला उत्तर प्रदेश के ध्वज गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उत्तर प्रदेश से ट्रेन और अन्य परिवहन साधनों से होते हुए कुछ समय बाद जम्मू -कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ पहुंची। तब से वह सुरनकोट में भटक रही थी। हालांकि, जब वह इस महीने की शुरुआत में सुरनकोट तहसील के ऊपरी इलाकों में स्थित हरि मरहोत गांव पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सुरनकोट के एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस टीम की मदद से घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को पुलिस स्टेशन ले आए और उसे कपड़े मुहैया कराए। हालांकि, वह अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रही।1
- हमीरपुर में सनसनी: कुएं में मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ूंई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। संदिग्ध हालात में मिली लाश ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो अंदर युवती का शव दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस व फील्ड यूनिट तैनात सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अपर एसपी ने लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हर एंगल से जांच जारी पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच रही है—यह आत्महत्या, हादसा या फिर कोई साजिश—इन सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई4
- नगर में पुलिस सख्ती के बाद क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, पुरानी चोरियां भी नहीं खुलीं जालौन। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर में पुलिस द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद चोरों ने अब ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि नगर में हुई पूर्व की चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, वहीं क्षेत्र में नई घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत प्रतापपुरा मौजा का है, जहां अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी बोरिंग से केबल चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:00 बजे किसान अपनी-अपनी बोरिंग पर लगी केबल छोड़कर घर चले गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे वापस खेतों पर पहुंचे तो तीनों बोरिंग से केबल गायब मिली। इस घटना में देवेंद्र वर्मा उर्फ भूरे वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, मनोज राठौर और नीरज राठौर की बोरिंग से केबल चोरी हुई है। चोरी से किसानों को करीब 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना कोतवाली जालौन पुलिस को दे दी गई है। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में भय का माहौल है और रात में खेतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।1
- कस्बा रुरा स्तिथ पाथा माई मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के पंचम दिन सोमवार को सुबह मां स्कंदमाता देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद ₹500 के विवाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, शादी समारोह में मचा हड़कंप कानपुर देहात। जनपद के सिकंदरा क्षेत्र स्थित विमला गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ₹500 के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव महेशपुर निवासी स्वर्गीय राघवेंद्र की पुत्री की शादी का कार्यक्रम सिकंदरा के विमल गार्डन में चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही सत्यम पुत्र छविराम निषाद का बेटा सत्यम और गौरव पुत्र अरविंद कुमार गौतम के बीच ₹500 के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस के दौरान सत्यम ने गौरव से अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर गौरव ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर गौरव ने सत्यम के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सत्यम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों ही किशोर कक्षा 10 के छात्र थे। मृतक सत्यम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।4
- रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन जालौन के उरई रोड पर सोमवार शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। यह घटना सोमवार, 23 मार्च 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जालौन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो (UP 92 AB 5887) उरई से जालौन की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति के चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ा। वाहन में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा होने और हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से चलने की बात भी सामने आई है। हादसे में मयंक, निखिल, साक्षी, गायत्री और दिलीप (निवासी पटेल नगर, उरई) घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, घायलों में से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1