Shuru
Apke Nagar Ki App…
रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।1
- कोड़ेजुंगा बायपास रोड पर अवैध देशी,अंग्रेजी और बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार कांकेर कोतवाली पुलिस ने,कोड़ेजुंगा बायपास रोड के पास अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे,राकेश मण्डावी उम्र 42 वर्ष,निवासी कुरिष्टीकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 पाव देशी शराब, 8 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 4 बोतल बीयर समेत कुल 6.200 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने 200 रुपए नगद सहित,करीब 3 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार कुलदीप, शेख शरीफ खान, महिला आरक्षक अगसीया और पुलिस टीम शामिल रहे।1
- पखांजूर में मिशन रक्षक का शुभारंभ, 320 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण कांकेर/ पखांजूर। पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अवसर और दिशा देने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस की पहल ‘मिशन रक्षक’ का बुधवार को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पखांजूर में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन 320 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 190 पुरुष एवं 130 अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के लिए पखांजूर अनुविभाग से कुल 514 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत ग्रामीण, दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को पुलिस, पैरामिलिट्री सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं की भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष प्रशिक्षक नियमित रूप से युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम देव उसेंडी रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका शाह, मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय, बंग समाज प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल, एसडीएम मनीष देव साहू, तहसीलदार केतन भुआर्य, सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट अरुण सिंह गंगवार, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रकाश नाग सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कांकेर पुलिस द्वारा भानुप्रतापपुर, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ में भी ‘मिशन रक्षक’ शुरू किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कांकेर में भी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।4
- ममता बनर्जी का बड़ा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो, बिहार-बंगाल समेत SIR वाले राज्यों में दोबारा चुनाव कराओ स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/कोलकाता/ नई दिल्ली | 23 सितंबर 2026 चुनाव आयोग के अंदर कथित मतभेद की रिपोर्ट आने के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने CEC की तत्काल गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में हुए चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने की मांग की है। ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव और प्रेस वार्ता में कहा कि अब साबित हो गया है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को “लूट” लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर भाजपा आईटी सेल का कब्जा है और CEC का काम भाजपा को खुश करना रह गया है। ममता की मुख्य मांगें ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो। पश्चिम बंगाल में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से पहले वाली पुरानी मतदाता सूची के आधार पर दोबारा विधानसभा चुनाव कराया जाए। जिन राज्यों में SIR के बाद चुनाव हुए और भाजपा की जीत हुई, वहां भी दोबारा चुनाव हों। इसमें बंगाल के साथ बिहार का भी जिक्र विपक्षी नेताओं की मांगों में आ रहा है। जब तक ज्ञानेश कुमार CEC हैं, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। जल्द ही INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई जाएगी। ममता ने कहा, “हमने पहले भी यही कहा था, अब बात सामने आ गई है। ज्ञानेश कुमार के पास इस पद पर बैठने का नैतिक अधिकार नहीं है। यह कुर्सी उनके लिए नहीं है।” उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र पर हमला बताया। विवाद की जड़: SIR और चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियां यह हमला द इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद हुआ है, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए। चुनाव आयोग का पक्ष यह है कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से लिए गए। आयोग ने आंतरिक चर्चा को सामान्य प्रक्रिया बताया है। पश्चिम बंगाल में 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से 2026 विधानसभा चुनाव तक मतदाता सूची से करीब 79 लाख नाम हटे बताए जाते हैं। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि योग्य मतदाताओं के नाम काटे गए। भाजपा का कहना है कि डुप्लिकेट, मृत और अयोग्य नाम हटाना लोकतंत्र के हित में है। बंगाल चुनाव का नतीजा मई 2026 में घोषित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को 207 सीटें मिलीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी ने हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार किया था और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अब SIR विवाद के बाद उन्होंने दोबारा चुनाव की मांग तेज कर दी है। विपक्ष का मोर्चा ममता के अलावा अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी या महाभियोग और कई राज्यों में दोबारा चुनाव की मांग की है। केजरीवाल ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव रद्द करने की बात कही। ममता ने कहा कि INDIA गठबंधन के सहयोगी इस मुद्दे पर जल्द बैठक करेंगे। नोट: ये ममता बनर्जी और विपक्ष के आरोप हैं। चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद के दावों का खंडन करते हुए कहा है कि फैसले सामूहिक रूप से लिए गए। मामला अभी राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।* ▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।* ▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।* ▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 धारदार हथियार। 2. नगदी रकम 300 रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—3
- नकली तंबाकू कारोबार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गिरोह बेनकाब नकली तंबाकू कारोबार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गिरोह बेनकाब1
- 14 वीं बटालियन धनोरा में सेनानी मोनिका ठाकुर ने साइबर जागरूकता अभियान पर दी जानकारी सेनानी मोनिका ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक या अनरजिस्टर्ड APK फाइल/ एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करे। साथ ही OTP, PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सेनानी मोनिका ठाकुर ने सभी को सलाह दी कि वे इस जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके। इस अभियान के दौरान सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, सहायक सेनानी राकेश कुमार सलाम, सूबेदार बीरेंद्र रावत, क्वार्टर मास्टर बैधनाथ बंजारे, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, एपीसी यादराम साहू, ज्योति सिंह सहित बड़ी संख्या में 14 वीं बटालियन परिसर धनोरा से जवान तथा महिलाएं उपस्थित थी।1
- बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |1