Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |
Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ममता बनर्जी का बड़ा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो, बिहार-बंगाल समेत SIR वाले राज्यों में दोबारा चुनाव कराओ स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/कोलकाता/ नई दिल्ली | 23 सितंबर 2026 चुनाव आयोग के अंदर कथित मतभेद की रिपोर्ट आने के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने CEC की तत्काल गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में हुए चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने की मांग की है। ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव और प्रेस वार्ता में कहा कि अब साबित हो गया है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को “लूट” लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर भाजपा आईटी सेल का कब्जा है और CEC का काम भाजपा को खुश करना रह गया है। ममता की मुख्य मांगें ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो। पश्चिम बंगाल में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से पहले वाली पुरानी मतदाता सूची के आधार पर दोबारा विधानसभा चुनाव कराया जाए। जिन राज्यों में SIR के बाद चुनाव हुए और भाजपा की जीत हुई, वहां भी दोबारा चुनाव हों। इसमें बंगाल के साथ बिहार का भी जिक्र विपक्षी नेताओं की मांगों में आ रहा है। जब तक ज्ञानेश कुमार CEC हैं, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। जल्द ही INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई जाएगी। ममता ने कहा, “हमने पहले भी यही कहा था, अब बात सामने आ गई है। ज्ञानेश कुमार के पास इस पद पर बैठने का नैतिक अधिकार नहीं है। यह कुर्सी उनके लिए नहीं है।” उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र पर हमला बताया। विवाद की जड़: SIR और चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियां यह हमला द इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद हुआ है, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए। चुनाव आयोग का पक्ष यह है कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से लिए गए। आयोग ने आंतरिक चर्चा को सामान्य प्रक्रिया बताया है। पश्चिम बंगाल में 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से 2026 विधानसभा चुनाव तक मतदाता सूची से करीब 79 लाख नाम हटे बताए जाते हैं। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि योग्य मतदाताओं के नाम काटे गए। भाजपा का कहना है कि डुप्लिकेट, मृत और अयोग्य नाम हटाना लोकतंत्र के हित में है। बंगाल चुनाव का नतीजा मई 2026 में घोषित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को 207 सीटें मिलीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी ने हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार किया था और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अब SIR विवाद के बाद उन्होंने दोबारा चुनाव की मांग तेज कर दी है। विपक्ष का मोर्चा ममता के अलावा अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी या महाभियोग और कई राज्यों में दोबारा चुनाव की मांग की है। केजरीवाल ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव रद्द करने की बात कही। ममता ने कहा कि INDIA गठबंधन के सहयोगी इस मुद्दे पर जल्द बैठक करेंगे। नोट: ये ममता बनर्जी और विपक्ष के आरोप हैं। चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद के दावों का खंडन करते हुए कहा है कि फैसले सामूहिक रूप से लिए गए। मामला अभी राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।* ▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।* ▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।* ▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 धारदार हथियार। 2. नगदी रकम 300 रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—3
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान बारिश होने से बन जाता है तालाब नवापारा राजिम। नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होते ही चौक पर सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर का यह प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार चौक पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है। नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।1
- खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 24 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान दो हजार 26 के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार, औषधीय पौधों और मिलेट्स के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। औषधीय पौधों और मिलेट्स की प्रदर्शनी के माध्यम से उनके औषधीय गुणों एवं पोषण संबंधी उपयोगिता की जानकारी दी गई। योग प्रदर्शन के जरिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग को जीवनशैली में शामिल करने पर जोर दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल ने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों सहित आयुष विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।1
- रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।1
- रायपुर महानदी भवन के पास सरकारी कर्मचारी से भरे बस में अचानक लगी भीषण आग,30 से अधिक कर्मचारी थे सवार नवा रायपुर में महानदी भवन के पास चलती कर्मचारी बस में लगी आग, 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी थे सवार अचानक धुआं उठने के बाद मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने समय रहते बस से उतरकर बचाई जान; आग के कारणों की जांच जारी रायपुर/नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार, 23 सितंबर 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। बस से अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। धुआं उठते ही कर्मचारियों में मचा हड़कंप बताया जा रहा है कि कर्मचारी महानदी भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस के एक हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं बढ़ने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति को भांपते हुए बस को रोकने का प्रयास किया गया और कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलना शुरू कर दिया। आग तेजी से बढ़ती देखकर बस में सवार कई कर्मचारियों ने जल्दबाजी में बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। कुछ कर्मचारियों के बस से कूदकर बाहर आने की भी जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह रही कि उपलब्ध प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार सभी कर्मचारी समय रहते बस से बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और दमकल टीम को जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं बस में आग किस कारण से लगी, इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका का उल्लेख किया गया है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल इस घटना के बाद सरकारी कर्मचारियों को परिवहन सुविधा देने वाली बसों की फिटनेस, नियमित तकनीकी जांच और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी थी या नहीं, यह संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल इस घटना में सबसे बड़ी राहत यही है कि बस में सवार 30 से अधिक कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के वास्तविक कारण और बस की तकनीकी स्थिति की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। तिल्दा टाइम्स CG न्यूज रायपुर से विशेष समाचार1
- बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |1
- कालकाजी गैंगरेप के बाद एलजी का बड़ा एक्शन: दिल्ली के सभी पार्कों का एक हफ्ते में सेफ्टी ऑडिट मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके कालकाजी स्थित आस्था कुंज (Aastha Kunj) पार्क में 21 सितंबर की शाम एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई दर्दनाक गैंगरेप की घटना के बाद उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कड़ा रुख अपनाया है। महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एलजी ने दिल्ली के सभी पार्कों का अनिवार्य रूप से व्यापक ‘सेफ्टी ऑडिट’ (सुरक्षा जांच) अगले एक हफ्ते के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। क्या हुई थी घटना? फरीदाबाद की रहने वाली 17 साल की लड़की (क्लास 11 की छात्रा) अपने 17 साल के पुरुष दोस्त के साथ 21 सितंबर को जन्मदिन के मौके पर कालकाजी मंदिर दर्शन के लिए आई थी। शाम करीब 7 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोनों पास के आस्था कुंज पार्क (गेट नंबर 7 से) घूमने चले गए। पार्क में बैठे हुए तीन युवक (25-30 साल उम्र के) पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाने लगे। आरोपियों ने नाबालिग होने का हवाला देकर डराया, लड़की को उसके दोस्त से अलग किया और एक सुनसान कोने में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी आसिफ ने हथियार (पिस्तौल और चाकू) दिखाकर धमकी दी। दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता और उसके दोस्त ने करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल की। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की का इलाज एम्स में हुआ। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) (गैंगरेप), 61(2), 115(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की तेज कार्रवाई 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मुख्य आरोपी आसिफ को लेडी श्रीराम कॉलेज के पास मुठभेड़ में पकड़ा गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। अन्य दो आरोपी—वकील हेमंत और उसका भाई मुकेश (बी.एससी. छात्र)—घर से गिरफ्तार किए गए। एलजी का निर्देश बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, एमसीडी आयुक्त और डीडीए उपाध्यक्ष के साथ चर्चा की। उन्होंने आदेश दिया कि: दिल्ली के सभी पार्कों का एक सप्ताह के अंदर व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया जाए। लाइटिंग, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, चारदीवारी, गेट्स की निगरानी और नियमित गश्त की समीक्षा हो। स्वच्छता और रखरखाव पर भी फोकस रहे। पार्कों के आसपास पिंक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और बीट पेट्रोलिंग मजबूत की जाए। आस्था कुंज पार्क 142 एकड़ में फैला है, जिसमें 29 एंट्री पॉइंट्स हैं। घटना के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्क में अंधेरे स्पॉट्स, टूटी चारदीवारी, सीसीटीवी की कमी और गार्डों की कमी लंबे समय से शिकायत का विषय रही है। एलजी का यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है। पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना हर नागरिक का अधिकार है। स्वतंत्र न्यूज इस मुद्दे पर लगातार नजर रखेगा। स्रोत: दिल्ली पुलिस, एलजी कार्यालय, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1