logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुसौरा बाजार बस्ती

13 hrs ago
user_Arif Pathan
Arif Pathan
बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

कुसौरा बाजार बस्ती

  • user_Arif Pathan
    Arif Pathan
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश
    😂
    12 hrs ago
  • user_Arif Pathan
    Arif Pathan
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश
    😂
    12 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 🙏आप सभी को सपरिवार🌚रात्रि का❤️ 🛕हर हर महादेव जी👏
    1
    🙏आप सभी को सपरिवार🌚रात्रि का❤️
🛕हर हर महादेव जी👏
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • कुसौरा बाजार बस्ती
    1
    कुसौरा बाजार बस्ती
    user_Arif Pathan
    Arif Pathan
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पिछले कई सालों से गांव की हालत बहुत ही खराब होती जा रही है जिसकी वजह से गांव की बुजुर्ग औरतों और छोटे छोटे बच्चे को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
    1
    पिछले कई सालों से गांव की हालत बहुत ही खराब होती जा रही है जिसकी वजह से गांव की बुजुर्ग औरतों और छोटे छोटे बच्चे को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
    user_अनिल कुमार गुप्ता
    अनिल कुमार गुप्ता
    Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Shahrukh Tanda
    1
    Post by Shahrukh Tanda
    user_Shahrukh Tanda
    Shahrukh Tanda
    टांडा, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • आकाशवाणी , 7-3-3026 ई0, 🕉 शं शनिश्चराय नमः!
    1
    आकाशवाणी ,
7-3-3026 ई0,
🕉  शं शनिश्चराय नमः!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में 10 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन, 27 लाख बिजली कर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार बिजली कर्मचारियों ने बिल को बताया किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी; संतकबीरनगर में भी कर्मचारियों ने जताया विरोध संतकबीरनगर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि इससे पहले विद्युत मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे। देशभर के पावर सेक्टर से जुड़े विभिन्न फेडरेशनों, ट्रेड यूनियनों और संगठनों ने सर्वसम्मति से इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी, लेकिन इन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को भी शामिल किया गया है, जो पहले से ही बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थन करता रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि जिस संगठन ने पहले ही इस बिल का समर्थन किया है, उसे ही कानून को अंतिम रूप देने वाली समिति में शामिल करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इसके चलते बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में गहरा आक्रोश है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित कर इस बिल के किसानों, गरीब उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सांसदों से अपील की जाएगी कि संसद में पेश होने की स्थिति में इस बिल का विरोध करें। इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में 10 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन, 27 लाख बिजली कर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार
बिजली कर्मचारियों ने बिल को बताया किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी; संतकबीरनगर में भी कर्मचारियों ने जताया विरोध
संतकबीरनगर। 
प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह निर्णय संघर्ष समिति की आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि इससे पहले विद्युत मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे। देशभर के पावर सेक्टर से जुड़े विभिन्न फेडरेशनों, ट्रेड यूनियनों और संगठनों ने सर्वसम्मति से इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी, लेकिन इन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को भी शामिल किया गया है, जो पहले से ही बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थन करता रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि जिस संगठन ने पहले ही इस बिल का समर्थन किया है, उसे ही कानून को अंतिम रूप देने वाली समिति में शामिल करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इसके चलते बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में गहरा आक्रोश है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित कर इस बिल के किसानों, गरीब उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सांसदों से अपील की जाएगी कि संसद में पेश होने की स्थिति में इस बिल का विरोध करें।
इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह से ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि कराई वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में थाना दुधारा के साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़िता के खाते में 25700 रुपये की धनराशि वापस कराई गयी । *घटना का विवरण:-* विदित हो कि दिनांक 16.07.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया गया और उसे डरा-धमकाकर 25,700 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़िता के देवर द्वारा थाना दुधारा स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। *पुलिस की कार्यवाही:-* शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आ0 ऋषिकेश यादव द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज की गई और संबंधित बैंक व वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर धनराशि को फ्रीज कराया गया। कड़ी मेहनत के फलस्वरूप: • दिनांक 31.01.2026 को प्रथम किश्त के रूप में 6,000 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराइ गइ । • शेष धनराशि की निरंतर पैरवी के बाद, आज दिनांक 06.03.2026 को ठगी गई पूरी बकाया राशि भी पीड़िता को सकुशल बरामद करा दी गई है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़िता और उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस व साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है । *पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0 अनिल मिश्रा, आ0 हेमन्त कुशवाहा,आ0 ऋषिकेश यादव,आ0 अनुज कुमार । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है* ।
    1
    साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह से ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि कराई वापस
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में थाना दुधारा के साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़िता के खाते में 25700 रुपये की धनराशि वापस कराई गयी ।
*घटना का विवरण:-*
विदित हो कि दिनांक 16.07.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया गया और उसे डरा-धमकाकर 25,700 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़िता के देवर द्वारा थाना दुधारा स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
*पुलिस की कार्यवाही:-*
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आ0 ऋषिकेश यादव द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज की गई और संबंधित बैंक व वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर धनराशि को फ्रीज कराया गया। कड़ी मेहनत के फलस्वरूप:
•	दिनांक 31.01.2026 को प्रथम किश्त के रूप में 6,000 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराइ गइ ।
•	शेष धनराशि की निरंतर पैरवी के बाद, आज दिनांक 06.03.2026 को ठगी गई पूरी बकाया राशि भी पीड़िता को सकुशल बरामद करा दी गई है।
अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़िता और उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस व साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है ।
*पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0  अनिल मिश्रा, आ0 हेमन्त कुशवाहा,आ0 ऋषिकेश यादव,आ0 अनुज कुमार ।
*जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है* ।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आकाशवनी , 6-3-2026 ई0, ICC T 20 वर्ल्ड कप ! भारत 2007 और 2024 में विश्व विजेता रहा है । अभी तीसरी बार इतिहास रचने का समय आगया है । भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ! ऐसे ही तीरंगा शान से विश्व के विजयपथ पर लहराता रहे । ➡️ झंडा ऊंचा रहे हमारा , विजयी विश्व तीरंगा प्यारा!!! 🇮🇳
    1
    आकाशवनी ,
6-3-2026  ई0, 
ICC T 20 वर्ल्ड कप  !
भारत 2007 और 2024 में विश्व  विजेता रहा है । अभी तीसरी बार इतिहास रचने का समय आगया है । भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं !
ऐसे ही तीरंगा शान से विश्व के विजयपथ पर लहराता रहे । 
➡️ झंडा ऊंचा रहे हमारा ,
विजयी विश्व तीरंगा प्यारा!!! 🇮🇳
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.