Shuru
Apke Nagar Ki App…
#BADAUN से बड़ी खबर..... जमीनी विवाद मे युवक की गोली मारकर हत्या
JOURNALIST REETESH PRATAP
#BADAUN से बड़ी खबर..... जमीनी विवाद मे युवक की गोली मारकर हत्या
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी : जिला मिर्जापुर में SDM गुलाब चंद्र और DSP विवेक जावला, सपा नेता/अधिवक्ता सतीश मिश्रा को धक्के देकर गाड़ी में डालकर ले गए। दरअसल, कांग्रेसी टोल प्लाजा के विरोध में कई दिन से धरने पर बैठे हैं। सपा ने भी इसको समर्थन दिया है। इस दौरान सपा नेता और अफसरों में कहासुनी हो गई।1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- बदायूं :- जिले के उसहैत थाना पुलिस द्वारा शांन्ति व्यवस्था भंग करने पर 09 नफर अभियुक्तगण वीरपाल पुत्र रामलाल उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, संजीव पुत्र वीरपाल उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, नानुक पुत्र राजबहादुर उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, शिवम पुत्र राजबहादुर उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, अनूप पुत्र घनेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत बदायूँ, जगवीर पुत्र लंकुश उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम पदमपुर थाना उसहैत बदायूँ, देवेन्द्र पुत्र फौजदार उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, फौजदार पुत्र फूल सिंह उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, रामसिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 57 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।1
- बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।1
- इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मेरठ में बीजेपी समर्थक ने जताई नाराजगी, खुद को बताया “अंधभक्त”, पुलिस थाने के सामने उठाए सवाल खबर: मेरठ जनपद के थाना नौवांडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर समर्थक बताते हुए खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति थाने के सामने खड़ा होकर ही अपनी बात रख रहा था और उसने कहा कि अब उसकी “आंखें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।” व्यक्ति का कहना है कि वह लंबे समय से भाजपा का समर्थक रहा है और पहले जब अन्य लोग उसे “अंधभक्त” कहते थे, तब वह इसे स्वीकार नहीं करता था। लेकिन अब उसने खुद स्वीकार किया कि वह अंधभक्त था और हमेशा पार्टी का समर्थन करता रहा। हालांकि, अब उसने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, जिससे वह आहत है। इस दौरान उसने प्रशासन और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। यह पूरा घटनाक्रम थाना नौवांडी के सामने ही हुआ, जिससे वहां कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। निष्कर्ष: यह मामला न केवल एक व्यक्ति की नाराजगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं।1
- जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा संयुक्त रुप से दातागंज तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।* शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दातागंज तहसील पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से दातागंज तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दातागंज पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए1
- बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।1