logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*परम्परा –2026” का रंगारंग समापन* आईटीएम गीडा, गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव “परंपरा–2026” का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। इस महोत्सव में संस्थान के छात्र–छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित अतिथियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह का शुभारंभ सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातानहेलिया तथा संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न संकायों के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया। विप्रो, इंफोसिस, इन्वेस्टर क्लिनिक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, जेनपैक्ट,ज़ारो,और टोयोटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित छात्रों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इस अवसर पर छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों और प्रशिक्षण व्यवस्था को दिया। मुख्य अतिथि प्रदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वांचल तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आईटीएम गीडा के छात्रों की उपलब्धियां इसका प्रमाण हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान के प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में सांस्कृतिक, तकनीकी और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, रोबोटिक्स प्रतियोगिता, कोडिंग चैलेंज, फुटबॉल, बैडमिंटन और खो-खो जैसी विभिन्न गतिविधियों ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्थान परिसर मे अलग -अलग स्वउद्यमियों को भी सम्मानित किया गया | समापन समारोह की ईडीएम नाइट महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान बॉलीवुड गायक डायमंड की धमाकेदार प्रस्तुति ने पूरे परिसर को संगीत और उत्साह से भर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र–छात्राएं देर रात तक झूमते रहे। इसके साथ ही डीजे योगन और डीजे एबीके की शानदार डीजे प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। संगीत की धुनों और रोशनी के बीच पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आईटीएम गीडा का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना भी है। महोत्सव के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “परंपरा–2026” छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीसीए की विभागध्यक्ष शालिनी सिंह के द्वारा किया गया | इस अवसर पर फार्मेसी के निदेशक डॉ. पी. डी. पंडा, प्रो. नरेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ आर एल श्रीवास्तव, डॉ ए आर त्रिपाठी, डॉ. एस. के. पाण्डेय, डॉ. ए के शर्मा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, के. एन. प्रसाद,डॉ निधि गुप्ता, डॉ. आशुतोष राव, श्वेता सिंह,डॉ. कृष्ण कुमार, दीप्ति ओझा, विनीत राय, डॉ अलका श्रीवास्तव,डॉ राम्या सिंह, ए के सिन्हा, नितिन दीक्षित, विंध्याचल सिंह, सत्येंद्र राय, अंजना जायसवाल, खुशहाबू यादव, विकास त्रिपाठी,दीपक श्रीवास्तव, धनंजयमणि त्रिपाठी, सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_रवि चन्द्र पत्रकार
रवि चन्द्र पत्रकार
Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • आज दिनांक 14/03/26 को थाना महुली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान चौकी प्रभारी हरिहरपुर, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर तथा थाना महुली के अन्य पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई। गश्त के दौरान कस्बा एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें चालू स्थिति में रखने की अपील की गई। थाना महुली पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। जागरूकता ही दुर्घटना से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। यदि आम नागरिक वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। थाना महुली पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।
    4
    आज दिनांक 14/03/26 को थाना महुली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान चौकी प्रभारी हरिहरपुर, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर तथा थाना महुली के अन्य पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई। गश्त के दौरान कस्बा एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें चालू स्थिति में रखने की अपील की गई।
थाना महुली पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
जागरूकता ही दुर्घटना से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। यदि आम नागरिक वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।
थाना महुली पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • संतकबीरनगर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से जुड़े किसी भी प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
    1
    संतकबीरनगर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से जुड़े किसी भी प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण___________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 14 मार्च, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    4
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  ने उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संत कबीर नगर 14 मार्च, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ AAP का गोरखपुर में प्रदर्शन | Shastri Chowk Protest Against Inflation 2026
    1
    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ AAP का गोरखपुर में प्रदर्शन | Shastri Chowk Protest Against Inflation 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत के विरुद्ध आम आदमी पार्टी के नेता सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।।
    1
    बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत के विरुद्ध आम आदमी पार्टी के नेता सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सूत्रों के अनुसार प्राप्त सूचना के अनुसार समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता पूरी तरह एक्टिव हैं योगी सरकार को बदनाम करने के लिए, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे और कई खाली सिलेंडर हुए बरामद। अब अब्दुल के गांव पर पुलिस के फट्टे बज रहे हैं। अगर आपके आसपास भी कोई गैस की कालाबाजारी कर रहा है तो उसकी गुप्त सूचना आप अपने नजदीकी थाने में या पुलिस को फोन कर सकते हैं। तत्काल ही सख्त कार्रवाई होगी। संत कबीर नगर जनपद के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम कार्यालय स्थापित किया जा चुका है इसी तरह लगभग हर जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित हो चुके हैं जो उपभोक्ताओं के किसी भी दिक्कत को जल्द ही दूर करने में अत्यंत सहायक बन रहे हैं
    1
    सूत्रों के अनुसार प्राप्त सूचना के अनुसार समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता पूरी तरह एक्टिव हैं योगी सरकार को बदनाम करने के लिए, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे और कई खाली सिलेंडर हुए बरामद। 
अब अब्दुल के गांव पर पुलिस के फट्टे बज रहे हैं। अगर आपके आसपास भी कोई गैस की कालाबाजारी कर रहा है तो उसकी गुप्त सूचना आप अपने नजदीकी थाने में या पुलिस को फोन कर सकते हैं। तत्काल ही सख्त कार्रवाई होगी। संत कबीर नगर जनपद के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम कार्यालय स्थापित किया जा चुका है इसी तरह लगभग हर जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित हो चुके हैं जो उपभोक्ताओं के किसी भी दिक्कत को जल्द ही दूर करने में अत्यंत सहायक बन रहे हैं
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Vipin Times Khlilabad
    1
    Post by Vipin Times Khlilabad
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.