logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, सहायक अध्यापक और पीजीटी के विज्ञापन जारी यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, सहायक अध्यापक और पीजीटी के विज्ञापन जारी माध्यमिक शिक्षा विभाग में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक शहरी के पदों पर भर्ती प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2,607 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी लखनऊ, 15 सितम्बर, 2026। उत्तर प्रदेश में युवाओं को शिक्षक भर्ती के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 रिक्त पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। विज्ञापन संख्या-05/2026 के अन्तर्गत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक, शहरी के पदों के लिए विज्ञापन 15 सितम्बर, 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 16 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2026 होगी। इन पदों के लिए परीक्षा 03 एवं 04 दिसम्बर, 2026 को है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए भी विज्ञापन संख्या-06/2026 जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 15 सितम्बर, 2026 को प्रकाशित किया गया है तथा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 18 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ होगी। पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 एवं 16 दिसम्बर, 2026 को है। डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की कि आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी है।

9 hrs ago
user_Khabar Jagat 24 News
Khabar Jagat 24 News
Media house India•
9 hrs ago
1686da60-bbbf-42fb-9958-07cffba996e3

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, सहायक अध्यापक और पीजीटी के विज्ञापन जारी यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, सहायक अध्यापक और पीजीटी के विज्ञापन जारी माध्यमिक शिक्षा विभाग में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक शहरी के पदों पर भर्ती प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2,607 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी लखनऊ, 15 सितम्बर, 2026। उत्तर प्रदेश में युवाओं को शिक्षक भर्ती के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 रिक्त पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। विज्ञापन संख्या-05/2026 के अन्तर्गत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक, शहरी के पदों के लिए विज्ञापन

ad20e7d5-fe87-447f-8cee-3ee41579cf3e

15 सितम्बर, 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 16 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2026 होगी। इन पदों के लिए परीक्षा 03 एवं 04 दिसम्बर, 2026 को है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए भी विज्ञापन संख्या-06/2026 जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 15 सितम्बर, 2026 को प्रकाशित किया गया है तथा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 18 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ होगी। पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 एवं 16 दिसम्बर, 2026 को है। डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की कि आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डायल-112 चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, अवैध वसूली का आरोप खुलेआम सड़कों पर विभागीय छवि को कर रहे तार-तार, रीवा जिले के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 पर अवैध वसूली को लेकर डायल-112 के चालक के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पिकअप वाहन चालकों द्वारा अवैध वसूली का विरोध किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी से एमपी आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-15-जेडएल-5140 को पीछा कर बघेड़ी के पास रोका गया था। आरोप है कि वाहन में भैंस लदी होने के कारण पैसे की मांग की गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और डायल-112 के चालक तथा अन्य स्टाफ से वाहन चालकों की बहस हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पिकअप वाहन चालकों ने सड़क पर चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख डायल-112 मौके से रवाना हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रीवा एसपी से की है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    डायल-112 चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, अवैध वसूली का आरोप
खुलेआम सड़कों पर विभागीय छवि को कर रहे तार-तार, रीवा जिले के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 पर अवैध वसूली को लेकर डायल-112 के चालक के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पिकअप वाहन चालकों द्वारा अवैध वसूली का विरोध किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी से एमपी आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-15-जेडएल-5140 को पीछा कर बघेड़ी के पास रोका गया था। आरोप है कि वाहन में भैंस लदी होने के कारण पैसे की मांग की गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और डायल-112 के चालक तथा अन्य स्टाफ से वाहन चालकों की बहस हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पिकअप वाहन चालकों ने सड़क पर चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख डायल-112 मौके से रवाना हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रीवा एसपी से की है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Ishu kesharwani
    Ishu kesharwani
    त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बड़ी ख़बर : रोजगार का लालच, बना दिया बंधक, प्रशासन के लिए एक और समस्या
    1
    बड़ी ख़बर : रोजगार का लालच, बना दिया बंधक, प्रशासन के लिए एक और समस्या
    user_चन्दन भइया
    चन्दन भइया
    Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए
    1
    पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिल जमा होने के बावजूद जेई ने काटा केबल उपभोक्ता परेशान और शर्मसार उपभोक्ता प्रभा देवी पत्नी शियाशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम आंबा विकास खंड कौंधियारा, करछना प्रयागराज विद्युत उपभोक्ता नम्बर 3474878000 है, उपभोक्ता लगातार अपना बिजली का बिल जमा कर रहा है, उसके बाउजूद कौंधियारा विद्युत उपखंड के जेई रिजवान अहमद द्वारा आज प्रभा देवी के लाइट का केबल काट देना विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो रही है, जबकि उसी ट्रांसफार्मर से कई उपभोक्ता ऐसे भी है जिनका कई सालों से लम्बा बिल बकाया है, लेकिन जेई महोदय लेनदेन करके उन सबकी लाइट निर्बाध रूप से चलवा रहे हैं, अचानक हुए इस गलत कार्यवाही से प्रभा देवी का परिवार भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हो गया है, जबकि बिल जमा करने के बावजूद प्रभा देवी को शर्मिंदगी झेलना पड़ रहा है
    3
    बिल जमा होने के बावजूद जेई ने काटा केबल उपभोक्ता परेशान और शर्मसार 
उपभोक्ता प्रभा देवी पत्नी शियाशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम आंबा विकास खंड कौंधियारा, करछना प्रयागराज विद्युत उपभोक्ता नम्बर 3474878000 है, उपभोक्ता लगातार अपना बिजली का बिल जमा कर रहा है, उसके बाउजूद कौंधियारा विद्युत उपखंड के जेई रिजवान अहमद द्वारा आज प्रभा देवी के लाइट का केबल काट देना विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो रही है, जबकि उसी ट्रांसफार्मर से कई उपभोक्ता ऐसे भी है जिनका कई सालों से लम्बा बिल बकाया है, लेकिन जेई महोदय लेनदेन करके उन सबकी लाइट निर्बाध रूप से चलवा रहे हैं, अचानक हुए इस गलत कार्यवाही से प्रभा देवी का परिवार भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हो गया है, जबकि बिल जमा करने के बावजूद प्रभा देवी को शर्मिंदगी झेलना पड़ रहा है
    user_Prayag Tak
    Prayag Tak
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लाखों खर्च, फिर भी शौचालय बेकार!, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा जल्द होगी समस्या दूर लाखों खर्च, फिर भी शौचालय बेकार!, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा जल्द होगी समस्या दूर नेवादा। नगर पंचायत सरायअकील में लाखों रुपये से बने सामुदायिक शौचालय बदहाल हैं। रामलीला मैदान के पास बने दो शौचालयों के आसपास गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है। आदर्श इंटर कॉलेज के पास बने शौचालय में ताला लटक रहा है। कस्बे से फकीराबाद तक बने तीनों शौचालय लोगों के उपयोग में नहीं आ रहे हैं। दुकानदार विकास जायसवाल, रंजीत यादव और राज चक ने बताया कि ग्राहकों को शौचालय न होने से परेशानी होती है। रामलीला मैदान के शौचालय का उद्घाटन 15 सितंबर 2020 को तत्कालीन विधायक संजय गुप्ता ने किया था। ईओ अंशुमान सिंह का फोन नहीं उठा। नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द समस्या दूर कराई जाएगी।
    1
    लाखों खर्च, फिर भी शौचालय बेकार!, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा जल्द होगी समस्या दूर
लाखों खर्च, फिर भी शौचालय बेकार!, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा जल्द होगी समस्या दूर
नेवादा। नगर पंचायत सरायअकील में लाखों रुपये से बने सामुदायिक शौचालय बदहाल हैं।
रामलीला मैदान के पास बने दो शौचालयों के आसपास गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है।
आदर्श इंटर कॉलेज के पास बने शौचालय में ताला लटक रहा है।
कस्बे से फकीराबाद तक बने तीनों शौचालय लोगों के उपयोग में नहीं आ रहे हैं।
दुकानदार विकास जायसवाल, रंजीत यादव और राज चक ने बताया कि ग्राहकों को शौचालय न होने से परेशानी होती है।
रामलीला मैदान के शौचालय का उद्घाटन 15 सितंबर 2020 को तत्कालीन विधायक संजय गुप्ता ने किया था।
ईओ अंशुमान सिंह का फोन नहीं उठा।
नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द समस्या दूर कराई जाएगी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप
    1
    ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house India•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज में सपा नेता की हत्या: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां बरसाईं ,थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात। प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की है। प्रयागराज में सपा नेता की हत्या: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां बरसाईं ,थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात। प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की है।
    1
    प्रयागराज में सपा नेता की हत्या: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां बरसाईं ,थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात।

प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की है।
प्रयागराज में सपा नेता की हत्या: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां बरसाईं ,थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात।
प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की है।
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत *हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत* *प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।* *घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।*
    3
    हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत
*हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत*
*प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।*
*घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।*
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house India•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.