logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतिभाओं के तिलक से गूंजा शंखवास : मा, गां, रा, विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय अभिनंदन” महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), देवासी मौहल्ला शंखवास में गुरुवार को नवप्रवेशित प्रतिभाओं के स्वागत एवं अभिनंदन का गरिमामयी आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और नवचेतना से सराबोर नजर आया। नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें पेन एवं पेन्सिल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य भँवरलाल जाट ने कहा कि “हमारे लिए प्रत्येक बालक केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना और संभावनाओं से परिपूर्ण प्रतिभा है। टीम मां, गां, रा, विद्यालय इन प्रतिभाओं की मौलिक शक्ति को पहचान देकर उन्हें आदर्श विश्व-नागरिक एवं राष्ट्र-निर्माता बनाने हेतु सतत प्रयासरत है।” विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। विज्ञान एवं गणित संकाय से संचालित इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अभिभावकों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। विद्यालय परिसर में नव-निर्माण कार्यों का शुभारंभ भामाशाहों के सहयोग से हो चुका है, जिससे शैक्षिक वातावरण और अधिक समृद्ध एवं आकर्षक बन रहा है। विद्यालय परिवार ने बताया कि अब तक 77 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है तथा प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि जुलाई 2026 तक विद्यार्थियों की संख्या 400 तक पहुँच सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Nl Kadel
Nl Kadel
TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
3 hrs ago

प्रतिभाओं के तिलक से गूंजा शंखवास : मा, गां, रा, विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय अभिनंदन” महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), देवासी मौहल्ला शंखवास में गुरुवार को नवप्रवेशित प्रतिभाओं के स्वागत एवं अभिनंदन का गरिमामयी आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और नवचेतना से सराबोर नजर आया। नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें पेन एवं पेन्सिल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य भँवरलाल जाट ने कहा कि “हमारे लिए प्रत्येक बालक केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना और संभावनाओं से परिपूर्ण प्रतिभा है। टीम मां, गां, रा, विद्यालय इन प्रतिभाओं की मौलिक शक्ति को पहचान देकर उन्हें आदर्श विश्व-नागरिक एवं राष्ट्र-निर्माता बनाने हेतु सतत प्रयासरत है।” विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। विज्ञान एवं गणित संकाय से संचालित इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अभिभावकों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। विद्यालय परिसर में नव-निर्माण कार्यों का शुभारंभ भामाशाहों के सहयोग से हो चुका है, जिससे शैक्षिक वातावरण और अधिक समृद्ध एवं आकर्षक बन रहा है। विद्यालय परिवार ने बताया कि अब तक 77 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है तथा प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि जुलाई 2026 तक विद्यार्थियों की संख्या 400 तक पहुँच सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता और टीकाकरण बेहद जरूरी : भाटी नागौर,,चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय सभागार में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण विषयक जागरूकता एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यशाला में विद्यालय की छात्राओं, महिला स्टाफ एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर महेश वर्मा ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर जागरूकता एवं टीकाकरण के माध्यम से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। परियोजना समन्वयक यूएनडीपी महेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि सरकार द्वारा 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी एवं निजी विद्यालयों, मदरसों, आश्रमों, बाल गृहों तथा अनाथालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को शामिल किया जाएगा। भाटी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। उन्होंने छात्राओं एवं महिला कार्मिकों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि समय पर लगाया गया टीका सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है और यह महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यशाला में उपस्थित बालिकाओं को टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी टीकाकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में समाधान किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के व्यवस्थापक आनंद पुरोहित ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चिकित्सा विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह चारण, डूंगर सिंह, जाकिर हुसैन, ईश्वर सिंह, शुभम गोदारा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
    2
    सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता और टीकाकरण बेहद जरूरी : भाटी
नागौर,,चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय सभागार में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण विषयक जागरूकता एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यशाला में विद्यालय की छात्राओं, महिला स्टाफ एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर महेश वर्मा ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर जागरूकता एवं टीकाकरण के माध्यम से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। परियोजना समन्वयक यूएनडीपी महेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि सरकार द्वारा 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी एवं निजी विद्यालयों, मदरसों, आश्रमों, बाल गृहों तथा अनाथालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को शामिल किया जाएगा।
भाटी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। उन्होंने छात्राओं एवं महिला कार्मिकों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि समय पर लगाया गया टीका सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है और यह महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यशाला में उपस्थित बालिकाओं को टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी टीकाकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में समाधान किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के व्यवस्थापक आनंद पुरोहित ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चिकित्सा विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह चारण, डूंगर सिंह, जाकिर हुसैन, ईश्वर सिंह, शुभम गोदारा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान में कांग्रेस ने अपने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान को 15 दिन आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश में पंचायत स्तर पर 78% और वार्ड स्तर पर 56% संगठन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र की रक्षा कर भाजपा की कथित 'तानाशाही' को समाप्त करना है।
    1
    राजस्थान में कांग्रेस ने अपने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान को 15 दिन आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश में पंचायत स्तर पर 78% और वार्ड स्तर पर 56% संगठन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र की रक्षा कर भाजपा की कथित 'तानाशाही' को समाप्त करना है।
    user_Bhanwar Lal Beniwal
    Bhanwar Lal Beniwal
    Farmer खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ग्राम रथ अभियान के तहत बग्गड़ व अरनियाला में योजनाओं का प्रचार, ने रात्रि चौपाल में की जनसुनवाई राजस्थान सरकार की कृषको, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की जानकारी के लिए विधानसभा क्षेत्रो में एलईडी वैन ‘‘ ग्राम रथ अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने बताया कि बुधवार को इस कार्यक्रम के तहत ग्राम बग्गड़ और अरनियाला में ग्राम रथ अभियान का आयोजन कर ग्रामवासियों को संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी से अवगत कराया। ग्राम अरनियाला में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर समाधान के संबंध में समुचित कार्यवाही करवाने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी परिवेदनाओं का शीघ्रातिशीध्र निस्तारण करने के लिए तत्पर रहने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। तहसीलदार अशोक कुमार द्वारा ग्राम बग्गड़ में जनगणना 2027 के संबंध में स्व-गणना की संपूर्ण जानकारी से उपस्थित ग्रामीणजन को मोबाइल के जरिये आवश्यक डाटा फीडिंग करते हुए जानकारी से अवगत कराया। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया द्वारा ग्राम अरनियाला में रात्रि चैपाल में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताकर आमजन से इन योजनाओं का पात्रता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गौरा, भाजपा ब्लाॅक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, भाजपा जिला प्रवक्ता बन्ने सिंह, ग्राम पंचायत बग्गड़ प्रशासक सुरज्या देवी, ग्राम पंचायत अरनियाला प्रशासक शांति देवी डिडेल, सरपंच प्रतिनिधि कृपाल डिडेल, सुशील लटियाल, सहायक कृषि अधिकारी सोहनलाल, पशु चिकित्सक डाॅ. सहदेव चैधरी, ग्राम विकास अधिकारी शारदा चौधरी, दिनेश टाण्डी, कनिष्ठ सहायक रामस्वरूप खन्दोलिया, घासीराम, कृषि पर्यवेक्षक प्रेस्ता, पशुपालन विभाग प्रतिनिधि रामकिशोर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार,कनिष्ठ सहायक लखन कुमार माकड़, ब्लाॅक समन्वयक रामकिशोर, ए0एन0एम किरण , आँगनबाड़ी वर्कर्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें। इस अवसर पर कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा योजनाओं के प्रचार- प्रसार हेतु गायन प्रस्तुत किया गया।
    3
    ग्राम रथ अभियान के तहत बग्गड़ व अरनियाला में योजनाओं का प्रचार, ने रात्रि चौपाल में की जनसुनवाई


राजस्थान सरकार की कृषको, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की जानकारी के लिए विधानसभा क्षेत्रो में एलईडी वैन ‘‘ ग्राम  रथ अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने बताया कि बुधवार को इस कार्यक्रम के तहत ग्राम बग्गड़ और अरनियाला में ग्राम रथ अभियान का आयोजन कर ग्रामवासियों को संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी से अवगत कराया। ग्राम अरनियाला में आयोजित रात्रि चौपाल  कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर समाधान के संबंध में समुचित कार्यवाही करवाने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी परिवेदनाओं का शीघ्रातिशीध्र निस्तारण करने के लिए तत्पर रहने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। तहसीलदार अशोक कुमार द्वारा ग्राम बग्गड़ में जनगणना 2027 के संबंध में स्व-गणना की संपूर्ण जानकारी से उपस्थित ग्रामीणजन को मोबाइल के जरिये आवश्यक डाटा फीडिंग करते हुए जानकारी से  अवगत कराया। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया द्वारा ग्राम अरनियाला में रात्रि चैपाल में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताकर आमजन से इन योजनाओं का पात्रता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गौरा, भाजपा ब्लाॅक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, भाजपा जिला प्रवक्ता बन्ने सिंह, ग्राम पंचायत बग्गड़ प्रशासक सुरज्या देवी, ग्राम पंचायत अरनियाला प्रशासक शांति देवी डिडेल, सरपंच प्रतिनिधि कृपाल डिडेल, सुशील लटियाल, सहायक कृषि अधिकारी सोहनलाल, पशु चिकित्सक डाॅ. सहदेव चैधरी, ग्राम विकास अधिकारी शारदा चौधरी, दिनेश टाण्डी, कनिष्ठ सहायक रामस्वरूप खन्दोलिया, घासीराम, कृषि पर्यवेक्षक प्रेस्ता, पशुपालन विभाग प्रतिनिधि रामकिशोर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार,कनिष्ठ सहायक लखन कुमार माकड़, ब्लाॅक समन्वयक रामकिशोर, ए0एन0एम किरण , आँगनबाड़ी वर्कर्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें। इस अवसर पर कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा योजनाओं के प्रचार- प्रसार हेतु गायन प्रस्तुत किया गया।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रियान बड़ी क्षेत्र में NH-89 पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
    1
    रियान बड़ी क्षेत्र में NH-89 पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नागौर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जसनगर और दासावास क्षेत्रों से 1 डंपर, 1 जेसीबी मशीन और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
    3
    नागौर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जसनगर और दासावास क्षेत्रों से 1 डंपर, 1 जेसीबी मशीन और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जैतारण बागड़ा बालाजी मंदिर में बालाजी की पूजा अर्चना आयोजित जैतारण शहर के बागड़ा बालाजी मंदिर स्थित पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में पिछले 20 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से बालाजी मंदिर शिव मंदिर एवं मातेश्वरी मंदिर की पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें जैतारण शहर के हजारों श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना में भाग लेकर मनौती मान रहे हैं बागड़ा बालाजी के मंदिर में जो सच्ची भावना लेकर आते हैं उनकी सभी भावनाएं पूरी होती है जय जय बजरंगबली बागड़ा बालाजी की जय हो जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    जैतारण बागड़ा बालाजी मंदिर में बालाजी की पूजा अर्चना आयोजित 
जैतारण शहर के बागड़ा बालाजी मंदिर स्थित पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में पिछले 20 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से बालाजी मंदिर शिव मंदिर एवं मातेश्वरी मंदिर की पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें जैतारण शहर के हजारों श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना में भाग लेकर मनौती मान रहे हैं बागड़ा बालाजी के मंदिर में जो सच्ची भावना लेकर आते हैं उनकी सभी भावनाएं पूरी होती है जय जय बजरंगबली बागड़ा बालाजी की जय हो जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नागौर के अरनियाला गांव में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक लक्ष्मणराम कलरु के सामने अपनी समस्याएँ रखीं। उन्होंने 458 हाईवे का बाईपास निकालने और पेयजल संकट के समाधान की जोरशोर से मांग की। इस बैठक में कई स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    3
    नागौर के अरनियाला गांव में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक लक्ष्मणराम कलरु के सामने अपनी समस्याएँ रखीं। उन्होंने 458 हाईवे का बाईपास निकालने और पेयजल संकट के समाधान की जोरशोर से मांग की। इस बैठक में कई स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नागौर के पादूकलां में NH-89 पर एक कागज से भरा ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार भी आ गई। इस भीषण हादसे के बाद हाईवे पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक भी कोई प्रशासनिक या टोल टीम मौके पर नहीं पहुँची।
    2
    नागौर के पादूकलां में NH-89 पर एक कागज से भरा ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार भी आ गई। इस भीषण हादसे के बाद हाईवे पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक भी कोई प्रशासनिक या टोल टीम मौके पर नहीं पहुँची।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नागौर के जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लूणी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी निकालते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से बजरी माफिया में हड़कंप मच गया है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    नागौर के जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लूणी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी निकालते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से बजरी माफिया में हड़कंप मच गया है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.