Shuru
Apke Nagar Ki App…
रियान बड़ी क्षेत्र में NH-89 पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
Vishnaram saini
रियान बड़ी क्षेत्र में NH-89 पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 14.90 ग्राम एमडीएम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तारः पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज रिया बड़ी मे 14.90 ग्राम एमडीएम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तारः पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज1
- ग्राम रथ अभियान के तहत बग्गड़ व अरनियाला में योजनाओं का प्रचार, ने रात्रि चौपाल में की जनसुनवाई राजस्थान सरकार की कृषको, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की जानकारी के लिए विधानसभा क्षेत्रो में एलईडी वैन ‘‘ ग्राम रथ अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने बताया कि बुधवार को इस कार्यक्रम के तहत ग्राम बग्गड़ और अरनियाला में ग्राम रथ अभियान का आयोजन कर ग्रामवासियों को संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी से अवगत कराया। ग्राम अरनियाला में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर समाधान के संबंध में समुचित कार्यवाही करवाने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी परिवेदनाओं का शीघ्रातिशीध्र निस्तारण करने के लिए तत्पर रहने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। तहसीलदार अशोक कुमार द्वारा ग्राम बग्गड़ में जनगणना 2027 के संबंध में स्व-गणना की संपूर्ण जानकारी से उपस्थित ग्रामीणजन को मोबाइल के जरिये आवश्यक डाटा फीडिंग करते हुए जानकारी से अवगत कराया। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया द्वारा ग्राम अरनियाला में रात्रि चैपाल में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताकर आमजन से इन योजनाओं का पात्रता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गौरा, भाजपा ब्लाॅक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, भाजपा जिला प्रवक्ता बन्ने सिंह, ग्राम पंचायत बग्गड़ प्रशासक सुरज्या देवी, ग्राम पंचायत अरनियाला प्रशासक शांति देवी डिडेल, सरपंच प्रतिनिधि कृपाल डिडेल, सुशील लटियाल, सहायक कृषि अधिकारी सोहनलाल, पशु चिकित्सक डाॅ. सहदेव चैधरी, ग्राम विकास अधिकारी शारदा चौधरी, दिनेश टाण्डी, कनिष्ठ सहायक रामस्वरूप खन्दोलिया, घासीराम, कृषि पर्यवेक्षक प्रेस्ता, पशुपालन विभाग प्रतिनिधि रामकिशोर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार,कनिष्ठ सहायक लखन कुमार माकड़, ब्लाॅक समन्वयक रामकिशोर, ए0एन0एम किरण , आँगनबाड़ी वर्कर्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें। इस अवसर पर कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा योजनाओं के प्रचार- प्रसार हेतु गायन प्रस्तुत किया गया।3
- रियान बड़ी क्षेत्र में NH-89 पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।1
- मेड़ता अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार में भिड़ंत,कोई जनहानि नहीं1
- अजमेर के पीसांगन क्षेत्र में एक बाइक अचानक सांड से टकराकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनमें से एक हरिसिंह को हायर सेंटर अजमेर रेफर कर दिया।1
- *वन स्टाॅप सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण* जय ब्यावर /1
- पुलिस के साइक्लोन विभाग में तैनात मुकेश सारण ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया अजमेर में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने ही अपने विभाग के कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि अजमेर पुलिस के साइक्लोन विभाग में तैनात मुकेश सारण ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसकी बिना सहमति कई बार संबंध बनाए और जब भी उसने शादी की बात की, तो मुकेश सारण टालमटोल करता रहा। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से 8 पन्नों की लिखित रिपोर्ट में दर्ज कराया है, जिसमें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का जिक्र किया गया है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज, मेडिकल जांच की तैयारी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे लाखों रुपए भी लिए, जिसे वह गबन बता रही है। इतना ही नहीं, महिला का दावा है कि उसकी एक संतान भी है, जो मुकेश सारण की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस केस की जांच नॉर्थ के शिवम जोशी को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सरकारी अस्पताल में कराया जाएगा, जिससे दुराचार के आरोपों की पुष्टि की जा सके। फिलहाल मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और जांच के बाद ही पूरे सच का खुलासा हो सकेगा। अजमेर में खाकी पर लगे आरोपों के मामले में बड़ा अपडेट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने की पुष्टि सिपाही मुकेश सारण के खिलाफ दुराचार संबंधी केस दर्ज सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज, जांच जारी1
- नागौर के पादूकलां में NH-89 पर एक कागज से भरा ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार भी आ गई। इस भीषण हादसे के बाद हाईवे पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक भी कोई प्रशासनिक या टोल टीम मौके पर नहीं पहुँची।2