Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेड़ता अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार में भिड़ंत,कोई जनहानि नहीं
रमेश सिंह
मेड़ता अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार में भिड़ंत,कोई जनहानि नहीं
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर के पादूकलां में NH-89 पर एक कागज से भरा ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार भी आ गई। इस भीषण हादसे के बाद हाईवे पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक भी कोई प्रशासनिक या टोल टीम मौके पर नहीं पहुँची।2
- पाली में रेनेटस वेलनेस ने दावा किया है कि उनके फूड सप्लीमेंट 600 से अधिक बीमारियों का एक ही उपाय हैं। कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद उन समस्याओं में भी 100% परिणाम देता है, जहाँ डॉक्टर जवाब दे चुके हैं, हालांकि इसे दवा नहीं बताया गया है।1
- प्रतिभाओं के तिलक से गूंजा शंखवास : मा, गां, रा, विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय अभिनंदन” महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), देवासी मौहल्ला शंखवास में गुरुवार को नवप्रवेशित प्रतिभाओं के स्वागत एवं अभिनंदन का गरिमामयी आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और नवचेतना से सराबोर नजर आया। नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें पेन एवं पेन्सिल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य भँवरलाल जाट ने कहा कि “हमारे लिए प्रत्येक बालक केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना और संभावनाओं से परिपूर्ण प्रतिभा है। टीम मां, गां, रा, विद्यालय इन प्रतिभाओं की मौलिक शक्ति को पहचान देकर उन्हें आदर्श विश्व-नागरिक एवं राष्ट्र-निर्माता बनाने हेतु सतत प्रयासरत है।” विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। विज्ञान एवं गणित संकाय से संचालित इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अभिभावकों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। विद्यालय परिसर में नव-निर्माण कार्यों का शुभारंभ भामाशाहों के सहयोग से हो चुका है, जिससे शैक्षिक वातावरण और अधिक समृद्ध एवं आकर्षक बन रहा है। विद्यालय परिवार ने बताया कि अब तक 77 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है तथा प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि जुलाई 2026 तक विद्यार्थियों की संख्या 400 तक पहुँच सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।1
- जल जीवन मिशन में हुए हजारो करोडों के भ्रष्टाचार मामले में तत्कालीन मंत्री, पीएचईडी विभाग राजस्थान को गिरफ्तार किया जयपुर,1
- ग्राम खुड़खुडा के धुणा (मंदिर) में जान से मारने की नियत से तलवार से हमला करने के मामले में मात्र 09 घंटे में नामजद आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। नागौर/मुंडवा,,ग्राम खुड़खुडा के धुणा (मंदिर) में जान से मारने की नियत से तलवार से हमला करने के मामले में नागौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही। मात्र 09 घंटे में नामजद आरोपी मंगलगिरी चेला हेमगिरी गिरफ्तार। आरोपी को सरहद दियावड़ी से किया दस्तयाब। वारदात में प्रयुक्त एक तलवार एवं एक एयरगन बरामद। आरोपी ने दिनांक 06 भी 2026 की रात्रि में ग्राम खुड़खडा के धुणा (मंदिर) में प्रार्थी एवं उसके छुड़ाने आये साधु महाराज के साथ तलवार से वार कर, चोटें पहुंचाई। थाना मूण्डवा पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।2
- *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- राजस्थान मे ं बदलेगा जमीन का रिकॉर्ड ! लाखो ं किसानों को मिलेगा फायदा, राजस्थान के नृसिंह बासनी गांव में अब राजस्व अभिलेखों का आधुनिकीकरण और डिजिटल सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। इस नई पहल से भूम ि संबंधी विवादों में कमी आएगी और राजस्व रिकॉर्ड मे ं पारदर्शिता बढ़ेगी। राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को अपनी ज़मीन का सटीक और अपडेटेड रिकॉर्ड मिलेगा। राजस्थान मे ं बदलेगा जमीन का रिकॉर्ड ! लाखो ं किसानों को मिलेगा फायदा, राजस्थान के नृसिंह बासनी गांव में अब राजस्व अभिलेखों का आधुनिकीकरण और डिजिटल सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। इस नई पहल से भूम ि संबंधी विवादों में कमी आएगी और राजस्व रिकॉर्ड मे ं पारदर्शिता बढ़ेगी। राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को अपनी ज़मीन का सटीक और अपडेटेड रिकॉर्ड मिलेगा।1
- नागौर पुलिस ने जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मौजा बीजाथल और दासावास से एक डम्पर, एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। पुलिस अवैध खनन माफियाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।4
- साधु के गुस्से पर नहीं नियंत्रण दर्शन करने आए ग्रामीणों पर किया तलवार से हमला हुआ फरार मूण्डवा के थाना क्षेत्र के खुड़खुड़ा खुर्द स्थित लक्ष्मणगिरि महाराज के धुणा मंदिर में बुधवार देर रात यहां के साधु ने ग्रामीण दर्शनार्थी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में छोटाराम तलवार के वार से गंभीर घायल हो गया। खुड़खुड़ा खुर्द निवासी छोटाराम पुत्र रामदीन माली ने गुरुवार सुबह मूण्डवा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 6 मई 2026 की रात करीब 9 बजे वह खुड़खुड़ा खुर्द के लक्ष्मणगिरि महाराज के धुणा में दर्शन को गया था। जहां इसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ। संतों ने गुरुवार सुबह मूण्डवा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 6 मई 2026 की रात करीब 9 बजे वह खुड़खुड़ा खुर्द के लक्ष्मणगिरि महाराज के धुणा में दर्शन को गया था। दर्शन के बाद वह संतों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान यहां मंदिर के साधु मंगलगिरि ने अचानक पीछे से आकर तलवार से उस पर पीछे से हमला कर दिया। इससे गर्दन व छाती पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने पुलिस में दी रिपोर्ट के अनुसार, छोटाराम ने बताया कि उसे बचाने के लिए मौके पर बैठे नरेंद्र उर्फ ओमकार गिरि ने बीच बचाव किया, जिससे उनके शरीर पर भी चोटें आई। शोर सुनकर मंदिर के बाहर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंगलगिरि महाराज के हाथ में पिस्टल जैसा हथियार था, जिससे ग्रामीण डर गए। छोटाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने 7 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा । सहायक उप-निरीक्षक जगदीश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। घायल छोटाराम का मेडिकल मुआयना करवाया जा चुका है। ओमकार गिरि महाराज के चोटों का भी मेडिकल करवाया गया है, जिस पर अलग से प्रकरण दर्ज किया जाना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी साधु मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने भदौरा के पास पकड़ना बताया जा रहा है पर इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया। इससे पूर्व भी मंदिर में इस साधु ने ग्रामीणों के ऊपर कई बार तलवार निकाल कर हमला करने का प्रयास किया गया था, बार-बार ग्रामीणों पर हमले का मुख्य कारण मंदिर के नाम से ग्रामीणों द्वारा बनाई गई एक टीम के पास बड़ी रकम होना भी माना जा रहा है। ओमकार गिरी जिसने हमले में छोटू राम को बचाया उसका कहना है कि 2025 में कुंभ मेले में भी इसी साधु मंगलगिरी ने उसके ऊपर हमला किया था जिसमें चिमटा उठा कर मारने का प्रयास किया पर वहां मजूद साधुओं ने चिमटा छनकर के बीच बचाव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि साधु मंगलगिरी बहुत ही गुस्से वाला है और गुस्से के चलते ही इसने रात्रि में इस प्रकार का जानलेवा हमला ग्रामीण दर्शनार्थियों पर किया है।1