सदर अस्पताल परिसर में कचरे का लगा अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को अस्पताल गेट के समीप कचरा जमा होने से मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओटी में चल रहे कार्य के कारण निकले कचरे को परिसर में ही एक स्थान पर जमा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में कई दिनों से कचरा पड़े रहने के कारण अब उसका अंबार लग गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वजनों का कहना है कि परिसर में कचरा जमा रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। हवा चलने पर कचरा इधर-उधर फैल रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मरीज प्रियंका कुमारी ,आरती कुमारी, सोनी देवी ने कहा की अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।
सदर अस्पताल परिसर में कचरे का लगा अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को अस्पताल गेट के समीप कचरा जमा होने से मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओटी में चल रहे कार्य के कारण निकले कचरे को परिसर में ही एक स्थान पर जमा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में कई दिनों से कचरा पड़े रहने के कारण अब उसका अंबार लग गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वजनों का कहना है कि परिसर में कचरा जमा रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। हवा चलने पर कचरा इधर-उधर फैल रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मरीज प्रियंका कुमारी ,आरती कुमारी, सोनी देवी ने कहा की अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।
- लातेहार जिले में एड्स संक्रमित कुल 136 मरीज पाए गए हैं । यह जानकारी मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार सदर अस्पताल में अवस्थित आईसीटीसी कार्यालय ने दिया है। कार्यालय ने वही बताया कि लोग इस बीमारी से सिर्फ सावधानी से ही बच सकते हैं। वही बताएं कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने रक्त की जांच करवानी चाहिए ताकि समय रहते बीमारी पर काबू पाया जा सके।1
- लोहरदगा जिले के उड़िया करम टोली गांव में जमीन विवाद का एक मामला आया लोहरदगा जिले के उड़िया करम टोली गांव में जमीन विवाद का एक मामला आया1
- 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya1
- संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर अनुपम संदेश, महुआडांड़ [लातेहार] संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर : संत जेवियर कॉलेज (ऑटोनॉमस), महुआडांड़ में प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करम राजा की स्थापना एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद करम कथा प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप और लोकगीतों से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जोश ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्रो. डॉ. प्यारी कुजूर ने भी करम पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उपासना मिंज ने किया। अंत में पारंपरिक रीति-रिवाज से करम राजा का विसर्जन किया गया।2
- करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा केंद्रीय अखाड़ा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में खोड़हा पहुंचे थे जी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दिए। निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने कहा करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें। हमारा समाज तभी मजबूत होगा, जब हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हमें शिक्षा को प्राथमिकता देनी है, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, समाज की बेटियों को आगे बढ़ाना है और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।1
- कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।1
- सदर अस्पताल के प्रबंधक की तत्परता से शव के पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष वाहन से पहुंचाया घर रूपेश कुमार लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बानपुर में मंगलवार को महिला लालमणि देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की तत्परता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मोक्ष वाहन की व्यवस्था कर शव को उसके घर तक पहुंचाया। इससे स्वजनों को शव ले जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार, कर्मदेव सिंह करमा पर्व को लेकर करमदाही लेने जंगल गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी लालमणि देवी को घर में फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल प्रबंधक की तत्परता से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी कराई गई। इसके बाद मोक्ष वाहन से शव को बानपुर स्थित घर पहुंचाया गया। घटना को लेकर स्वजनों में शोक का माहौल है।1
- लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस1
- लातेहार के बानपुर में अवस्थित एक घर में फंदे से लटकता महिला का शव मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बानपुर ग्राम निवासी कर्मदेव सिंह मंगलवार की सुबह घर से करमा पर्व के लिए करम पेड़ की डलिया लाने जंगल गया था ।जब वापस घर लौटा तो पत्नी लाल मणि देवी का शव घर में फंदे से लटकता पाया। मामले पर लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वही बताया कि मामले को थाने में आप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है वही मामले की छानबीन की जा रही है।1