logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा केंद्रीय अखाड़ा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में खोड़हा पहुंचे थे जी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दिए। निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने कहा करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें। हमारा समाज तभी मजबूत होगा, जब हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हमें शिक्षा को प्राथमिकता देनी है, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, समाज की बेटियों को आगे बढ़ाना है और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।

1 hr ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
1 hr ago

करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा केंद्रीय अखाड़ा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में खोड़हा पहुंचे थे जी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दिए। निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने कहा करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें। हमारा समाज तभी मजबूत होगा, जब हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हमें शिक्षा को प्राथमिकता देनी है, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, समाज की बेटियों को आगे बढ़ाना है और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई / गुमला : गुमला में हैरान कर देने वाली घटना ; युवती को दो महीने में पांच बार सांप ने डसा, हर बार सांप हो गया गायब, सभी घटनाओं का युवती के पैरों पर बने हैं निशान गुमला शहर के शास्त्री नगर में एक 19 वर्षीय युवती को करीब दो माह के भीतर सांप के पांच बार काटने की घटना सामने आई है। इससे परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह युवती कुएं के पास पानी भर रही थी। तभी एक सांप ने उसके पैर को डस लिया और मौके से गायब हो गया। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी युवती को 30 जुलाई, 31 अगस्त, 6 सितंबर और 6 सितंबर को सांप ने काटा था। 6 सितंबर की घटना के बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था। शनिवार को दोबारा सांप के काटने पर भी चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। रविवार को अपराह्न 3 बजे हर बार की तरह सांप युवती को डसने के बाद गायब हो गया। उनका दावा है कि पांचों घटनाओं के निशान आज भी युवती के पैर और हाथ पर मौजूद हैं। परिवार के लिए सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि घर में सात सदस्य होने के बावजूद सांप कथित तौर पर सिर्फ एक युवती को ही निशाना बना रहा है। परिजनों ने बताया कि संयोग से युवती को हर बार माहवारी के दौरान ही सांप के काटने की घटनाएं हुई हैं। अब परिजन इस अनोखी घटना को लेकर बेहद चिंतित और परेशान है तथा उसी युवती को सांप के बार-बार काटने के कारणों को लेकर असमंजस में है।
    4
    सिसई / गुमला : गुमला में हैरान कर देने वाली घटना ; युवती को दो महीने में पांच बार सांप ने डसा, हर बार सांप हो गया गायब, सभी घटनाओं का युवती के पैरों पर बने हैं निशान 
गुमला शहर के शास्त्री नगर में एक 19 वर्षीय युवती को करीब दो माह के भीतर सांप के पांच बार काटने की घटना सामने आई है। इससे परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह युवती कुएं के पास पानी भर रही थी। तभी एक सांप ने उसके पैर को डस लिया और मौके से गायब हो गया।
परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी युवती को 30 जुलाई, 31 अगस्त, 6 सितंबर और 6 सितंबर को सांप ने काटा था। 6 सितंबर की घटना के बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था। शनिवार को दोबारा सांप के काटने पर भी चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
रविवार को अपराह्न 3 बजे हर बार की तरह सांप युवती को डसने के बाद गायब हो गया। उनका दावा है कि पांचों घटनाओं के निशान आज भी युवती के पैर और हाथ पर मौजूद हैं। परिवार के लिए सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि घर में सात सदस्य होने के बावजूद सांप कथित तौर पर सिर्फ एक युवती को ही निशाना बना रहा है। परिजनों ने बताया कि संयोग से युवती को हर बार माहवारी के दौरान ही सांप के काटने की घटनाएं हुई हैं। 
अब परिजन इस अनोखी घटना को लेकर बेहद चिंतित और परेशान है तथा उसी युवती को सांप के बार-बार काटने के कारणों को लेकर असमंजस में है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी।
    1
    कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya
    1
    5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • जमुई की इस घटना ने सबको चौंकाया? #bihar #jamuinews #trend #bihari #BreakingNews जमुई की इस घटना ने सबको चौंकाया? #bihar #jamuinews #trend #bihari #BreakingNews
    1
    जमुई की इस घटना ने सबको चौंकाया? #bihar #jamuinews #trend #bihari #BreakingNews
जमुई की इस घटना ने सबको चौंकाया? #bihar #jamuinews #trend #bihari #BreakingNews
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    3 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमों एवं उत्पादों को गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमों एवं उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने एवं निर्यात प्रक्रिया को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों, उत्पादों एवं उद्यमों में निर्यात की पर्याप्त संभावनाएं हैं। ऐसे उत्पादों एवं उद्यमों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहयोग, बाजार की जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन तथा निर्यात संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए जिले के संभावित निर्यात योग्य उत्पादों एवं उद्यमों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे उद्यमों एवं इकाइयों की पहचान की जाए, जिनके उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं बाजार संपर्क के माध्यम से निर्यात योग्य बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने पर बल दिया। बैठक में जिले के संभावित निर्यात उत्पादों एवं संबंधित उद्यमों को चिह्नित करते हुए उन्हें निर्यात की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों को उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा निर्यात के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने से जिले के उद्यमियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्यात की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को केवल बैठकों तक सीमित न रखते हुए चिन्हित उद्यमों के साथ नियमित समन्वय एवं फॉलोअप सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि झारखंड इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन पॉलिसी तथा झारखंड एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत जिला स्तर पर निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमों को निर्यात से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बैंकिंग संस्थानों, वाणिज्यिक एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़े प्रतिनिधि तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमों एवं उत्पादों को
गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमों एवं उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने एवं निर्यात प्रक्रिया को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों, उत्पादों एवं उद्यमों में निर्यात की पर्याप्त संभावनाएं हैं। ऐसे उत्पादों एवं उद्यमों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहयोग, बाजार की जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन तथा निर्यात संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए जिले के संभावित निर्यात योग्य उत्पादों एवं उद्यमों को चिह्नित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे उद्यमों एवं इकाइयों की पहचान की जाए, जिनके उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं बाजार संपर्क के माध्यम से निर्यात योग्य बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने पर बल दिया।
बैठक में जिले के संभावित निर्यात उत्पादों एवं संबंधित उद्यमों को चिह्नित करते हुए उन्हें निर्यात की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों को उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा निर्यात के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने से जिले के उद्यमियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्यात की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को केवल बैठकों तक सीमित न रखते हुए चिन्हित उद्यमों के साथ नियमित समन्वय एवं फॉलोअप सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि झारखंड इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन पॉलिसी तथा झारखंड एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत जिला स्तर पर निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमों को निर्यात से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बैंकिंग संस्थानों, वाणिज्यिक एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़े प्रतिनिधि तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • 'अधूरा काम छोड़कर दुकानदारों को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं': मेरी लकड़ा चैनपुर (गुमला): चैनपुर बस स्टैंड के समीप बन रहे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में संवेदक की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला परिषद अध्यक्ष मेरी लकड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जाना।निरीक्षण के क्रम में अधूरी मरम्मत और बिखरे पड़े निर्माण कार्य को देखकर जिला परिषद अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई।मेरी लकड़ा ने संवेदक को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट कहा कि जब मरम्मत कार्य की निविदा जारी हो चुकी है और काम स्वीकृत है, तो इसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। आधा-अधूरा काम छोड़कर चले जाने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो बिल्कुल गलत है।उन्होंने संवेदक को अपनी कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने और कॉम्प्लेक्स के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही का रवैया जारी रहा, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    'अधूरा काम छोड़कर दुकानदारों को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं': मेरी लकड़ा
चैनपुर (गुमला): चैनपुर बस स्टैंड के समीप बन रहे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में संवेदक की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला परिषद अध्यक्ष मेरी लकड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जाना।निरीक्षण के क्रम में अधूरी मरम्मत और बिखरे पड़े निर्माण कार्य को देखकर जिला परिषद अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई।मेरी लकड़ा ने संवेदक को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट कहा कि जब मरम्मत कार्य की निविदा जारी हो चुकी है और काम स्वीकृत है, तो इसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। आधा-अधूरा काम छोड़कर चले जाने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो बिल्कुल गलत है।उन्होंने संवेदक को अपनी कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने और कॉम्प्लेक्स के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही का रवैया जारी रहा, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप करम अखाड़ा का उद्घाटन। आदिवासी लोक वर्ता। खूंटी। खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप स्थित करम अखाड़ा में सांसद निधि से निर्मित नवनिर्मित अखाड़ा का उद्घाटन खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरना समाज की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। वही दूसरी ओर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि समाज के आगुवाओ द्वारा बात रखा गया था कि यहां सुंदरीकरण हो जाता तो ठीक रहता अध्यक्ष ने तत्परता से सांसद से बात कर कुछ ही दिनों में अखाड़ा का सुन्दरीकरण हो गया साथ ही उन्होंने आगे और भी कार्य का निर्वाह समाज के अगुआ द्वारा बताए जाने पर कार्य पूर्ण करने का वचन दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू, सरना समाज की नेत्री दुर्गावती ओड़या, खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी सहित सरना समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित सरना समाज के लोगों ने भी अखाड़ा निर्माण के लिए सांसद महोदय का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सांसद कालीचरण मुंडा ने समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य कर और नगाड़ा बजाकर सभी का हौसला बढ़ाया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवजीत देवधरिया, सुनीता गोप,ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुमन देवी, ऋतुराज झा, गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस के आमीर हुसैन, फिरोज आलम, नौरी फुर्ती, सुरजू मुण्डा ,विनसाय मुण्डा ,दामू मुण्डा, शंकर मुण्डा,राखल पाहन,कमान्ता पाहन,जोनसन गुड़िया ,अनूप मुण्डा,अमित मुण्डा ,बुधराम ,सोमा मुण्डा, मानसिंह मुण्डा,पुनम हस्सा, सुनीता गुड़िया,सगी टुटी,लखन गुड़िया,मोतेस्ता तोपनो ,आम्ना तोपनो एवं आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    1
    खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप करम अखाड़ा का उद्घाटन।
आदिवासी लोक वर्ता।
खूंटी।
खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप स्थित करम अखाड़ा में सांसद निधि से निर्मित नवनिर्मित अखाड़ा का उद्घाटन खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरना समाज की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।
वही दूसरी ओर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि समाज के आगुवाओ द्वारा बात रखा गया था कि यहां सुंदरीकरण हो जाता तो ठीक रहता अध्यक्ष ने तत्परता से सांसद से बात कर कुछ ही दिनों में अखाड़ा का सुन्दरीकरण हो गया साथ ही उन्होंने आगे और भी कार्य का निर्वाह समाज के अगुआ द्वारा बताए जाने पर कार्य पूर्ण करने का वचन दिया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू, सरना समाज की नेत्री दुर्गावती ओड़या, खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी सहित सरना समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित सरना समाज के लोगों ने भी अखाड़ा निर्माण के लिए सांसद महोदय का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद कालीचरण मुंडा ने समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य कर और नगाड़ा बजाकर सभी का हौसला बढ़ाया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवजीत देवधरिया, सुनीता गोप,ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुमन देवी, ऋतुराज झा, गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस के आमीर हुसैन, फिरोज आलम, नौरी फुर्ती, सुरजू मुण्डा ,विनसाय मुण्डा ,दामू मुण्डा, शंकर मुण्डा,राखल पाहन,कमान्ता पाहन,जोनसन गुड़िया ,अनूप मुण्डा,अमित मुण्डा ,बुधराम ,सोमा मुण्डा, मानसिंह मुण्डा,पुनम हस्सा, सुनीता गुड़िया,सगी टुटी,लखन गुड़िया,मोतेस्ता तोपनो ,आम्ना तोपनो एवं आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    18 hrs ago
  • कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम

बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • करमा पर्व की बधाई के साथ पर्व को शांति सोहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाने की अपील किया राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने । मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने लातेहार सहित झारखंड वासियों को करमा पर्व की बधाई देते हुए करमा पर्व को शांति सौहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाने की अपील किया है। वहीं पर्व के दौरान करमा डालिया विसर्जन के समय सावधानी बरतने की अपील सभी से किया है।
    1
    करमा पर्व की बधाई के साथ पर्व को शांति सोहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाने की अपील किया राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने ।
मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने लातेहार सहित झारखंड वासियों को करमा पर्व की बधाई देते हुए करमा पर्व को शांति सौहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाने की अपील किया है। वहीं पर्व के दौरान करमा डालिया विसर्जन के समय सावधानी बरतने की अपील सभी से किया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.