'अधूरा काम छोड़कर दुकानदारों को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं': मेरी लकड़ा चैनपुर (गुमला): चैनपुर बस स्टैंड के समीप बन रहे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में संवेदक की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला परिषद अध्यक्ष मेरी लकड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जाना।निरीक्षण के क्रम में अधूरी मरम्मत और बिखरे पड़े निर्माण कार्य को देखकर जिला परिषद अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई।मेरी लकड़ा ने संवेदक को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट कहा कि जब मरम्मत कार्य की निविदा जारी हो चुकी है और काम स्वीकृत है, तो इसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। आधा-अधूरा काम छोड़कर चले जाने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो बिल्कुल गलत है।उन्होंने संवेदक को अपनी कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने और कॉम्प्लेक्स के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही का रवैया जारी रहा, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
'अधूरा काम छोड़कर दुकानदारों को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं': मेरी लकड़ा चैनपुर (गुमला): चैनपुर बस स्टैंड के समीप बन रहे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में संवेदक की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला परिषद अध्यक्ष मेरी लकड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात
कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जाना।निरीक्षण के क्रम में अधूरी मरम्मत और बिखरे पड़े निर्माण कार्य को देखकर जिला परिषद अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई।मेरी लकड़ा ने संवेदक को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट कहा कि जब मरम्मत कार्य की निविदा जारी हो चुकी है और काम स्वीकृत है, तो इसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया
जाना चाहिए। आधा-अधूरा काम छोड़कर चले जाने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो बिल्कुल गलत है।उन्होंने संवेदक को अपनी कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने और कॉम्प्लेक्स के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही का रवैया जारी रहा, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- 'अधूरा काम छोड़कर दुकानदारों को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं': मेरी लकड़ा चैनपुर (गुमला): चैनपुर बस स्टैंड के समीप बन रहे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में संवेदक की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला परिषद अध्यक्ष मेरी लकड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जाना।निरीक्षण के क्रम में अधूरी मरम्मत और बिखरे पड़े निर्माण कार्य को देखकर जिला परिषद अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई।मेरी लकड़ा ने संवेदक को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट कहा कि जब मरम्मत कार्य की निविदा जारी हो चुकी है और काम स्वीकृत है, तो इसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। आधा-अधूरा काम छोड़कर चले जाने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो बिल्कुल गलत है।उन्होंने संवेदक को अपनी कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने और कॉम्प्लेक्स के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही का रवैया जारी रहा, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- सिसई के लकया पंचायत में CFTUI मजदूर संघ का एक दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न, कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा मजदूर संघ सी.एफ.टी.यू.आई. के तत्वावधान में सिसई प्रखंड के लकेया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन गुमला जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान और दक्षिणी प्रमंडल उपाध्यक्ष रजक बख्श के निर्देशानुसार किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करना और संगठन का विस्तार करना था। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान के कार्यों और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 2024, 25 और 2026 में संगठन के द्वारा लगभग 200 से अधिक प्रवासी मृतक मजदूरों के शवों को बाहर से झारखंड लाया गया है। अनेक लापता मजदूरों को खोजकर उनके घर तक सकुशल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही मजदूरों का लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वेतन भी वापस दिलाया गया है। संगठन स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी लगातार आवाज उठा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1.सभी प्रवासी मजदूरों का प्रवासी कार्ड अवश्य बनाया जाए, जिसकी जिम्मेदारी परिवार और स्वयं मजदूर की होगी। 2.संगठित मजदूर निबंधन कार्ड सिर्फ रेजा, कुली, मिस्त्री श्रेणी के मजदूरों का ही बनाया जाए और नियोजन फॉर्म में ग्राम मुखिया व पंजीकृत मजदूर संघ के पदाधिकारी का हस्ताक्षर-मोहर अनिवार्य हो। 3. बिना पंजीकृत ठेकेदार या एजेंट जो मजदूरों को बाहर ले जाते हैं, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। CFTUI ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूरों का पलायन रोका जाए और झारखंड में ही रोजगार का सृजन किया जाए। संगठन ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग को भी इस संबंध में अवगत कराने की बात कही। इस अवसर पर लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, बीना देवी, विरांति देवी, कांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, संगीता देवी, लगती देवी, संपत्ति देवी, देवंती देवी, फूलमति देवी, रितु कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया देवी, दीपक तुरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूर उपस्थित थे।1
- प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया *प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया* *नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर झूम उठे हजारों लोग, 30 से अधिक नृत्य मंडलियों ने लिया हिस्सा* जोहार झारखण्ड/आरपी सिंह लातेहार। नव निर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित एएसएम मेमोरियल एकेडमी पब्लिक स्कूल के मैदान में प्रकृति पर्व करमा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। बताया गया कि सरहुल के बाद करमा पूजा झारखंड के प्रमुख प्रकृति पर्वों में से एक है। भादो माह की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रकृति, पेड़-पौधे, जंगल, नदी, झरना और पहाड़ के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना से भी जुड़ा हुआ पर्व है। महोत्सव के दौरान लगभग 35 से अधिक नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र उरांव ने की। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक सह जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव है। पेड़-पौधे, जंगल-झाड़, नदी, झरना और पहाड़ प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और इनकी पूजा करना आदिवासी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर सरयू प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, गणेशपुर मुखिया राजेश सिंह, चोरहा मुखिया अंकिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विलासी देवी, घासीटोला मुखिया प्रमिला देवी, पाहन सुनील उरांव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।3
- 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya1
- सिसई : "करम महोत्सव" में झूम उठा छारदा गांव, पारंपरिक गीत -नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत बचाने का संकल्प सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के छारदा गांव के बड़का बगीचा मैदान स्कूल टोली में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में करम महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। पूरे गांव में पारंपरिक संस्कृति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। करम महोत्सव के अवसर पर करम डाली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पारंपरिक गीत-संगीत के साथ लोगों ने करम पर्व की खुशियां मनाईं। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डमकच और करम गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं समाज के लोगों को संबोधित करते हुए आरक्षण, जनगणना एवं परिसीमन का मुद्दा उठाते हुए जागरूक भी किया। इस दौरान समाज के लोगों ने करम महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। महोत्सव में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, प्रखंड कोषाध्यक्ष राम कुमार साहु,किशोर साहू, हीरा साहू सहित पांच जिलों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।4
- लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे1
- लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना, लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना,1
- सिसई / गुमला : गुमला में हैरान कर देने वाली घटना ; युवती को दो महीने में पांच बार सांप ने डसा, हर बार सांप हो गया गायब, सभी घटनाओं का युवती के पैरों पर बने हैं निशान गुमला शहर के शास्त्री नगर में एक 19 वर्षीय युवती को करीब दो माह के भीतर सांप के पांच बार काटने की घटना सामने आई है। इससे परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह युवती कुएं के पास पानी भर रही थी। तभी एक सांप ने उसके पैर को डस लिया और मौके से गायब हो गया। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी युवती को 30 जुलाई, 31 अगस्त, 6 सितंबर और 6 सितंबर को सांप ने काटा था। 6 सितंबर की घटना के बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था। शनिवार को दोबारा सांप के काटने पर भी चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। रविवार को अपराह्न 3 बजे हर बार की तरह सांप युवती को डसने के बाद गायब हो गया। उनका दावा है कि पांचों घटनाओं के निशान आज भी युवती के पैर और हाथ पर मौजूद हैं। परिवार के लिए सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि घर में सात सदस्य होने के बावजूद सांप कथित तौर पर सिर्फ एक युवती को ही निशाना बना रहा है। परिजनों ने बताया कि संयोग से युवती को हर बार माहवारी के दौरान ही सांप के काटने की घटनाएं हुई हैं। अब परिजन इस अनोखी घटना को लेकर बेहद चिंतित और परेशान है तथा उसी युवती को सांप के बार-बार काटने के कारणों को लेकर असमंजस में है।4